Boundaryline

Boundaryline

Share

खेल की खबरों का मंच

08/29/2026

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने बाधा डाली. तीसरे दिन सिर्फ 24.5 ओवर का ही खेल हो सका. इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 177 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए हैं. डैन लॉरेंस 50 रन बनाकर नाबाद हैं और इंग्लैंड की कुल बढ़त 357 रन की हो चुकी है. पाकिस्तान के लिए पहली पारी में चार विकेट लेने वाले मोहम्मद अब्बास ने दूसरी पारी में भी अब तक तीन विकेट चटकाए हैं.

08/29/2026

भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कप्तानी से हटाए जाने पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. कप्तानी से हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, मैं अगले दो साल तक टीम को आगे ले जाने और फिर ओलंपिक तथा अगले टी20 विश्व कप की तैयारी करने की योजना बना रहा था. उन्होंने हालांकि श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने के फैसले का सम्मान किया. सूर्यकुमार ने कहा, मैंने श्रेयस के साथ काफी क्रिकेट खेली है, वह अच्छे खिलाड़ी, अच्छे इंसान और अच्छे कप्तान हैं. सूर्या ने कहा, कप्तानी से हटाए जाने से मैं थोड़ा निराश था, क्योंकि दो साल में हमने एक भी सीरीज नहीं गंवाई थी और विश्व कप और एशिया कप भी जीता था, ऐसे में मेरे मन में यही चल रहा था कि अगर सब अच्छा चल रहा है तो बदलाव क्यों हुआ ?

08/29/2026

वैभव सूर्यवंशी भले ही दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में अपनी टीम की एकमात्र पारी में बल्लेबाजी में कुछ खास योगदान नहीं दे पाए लेकिन उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अहम विकेट चटकाए जिसकी मदद से ईस्ट जोन ने नार्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से करारी शिकस्त दी. बीसीसीआई की तरफ से साझा किए गए वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, अगर आप किसी बल्लेबाज से पूछेंगे तो उसे गेंदबाजी करना भी पसंद होता है और गेंदबाज को बल्लेबाजी करना पसंद होता है, दोनों को एक-दूसरे की भूमिका निभाना काफी पसंद है. दूसरी पारी में तीन ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लेने वाले सूर्यवंशी ने कहा, विपक्षी टीम के विकेट नहीं गिर रहे थे और मुझे दो-तीन ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया, इशान भैया को लगा कि मुझे गेंदबाजी देना थोड़ा जोखिम भरा है, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं.

08/29/2026

भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने युवा क्रिकेटरों से अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने को कहा है. उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो चयनकर्ता आपको ढूंढ लेंगे. पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया जब वह घरेलू क्रिकेट खेलते थे, ट्रेन से सफर करते थे और अपने मौके का इंतजार करते थे. सूर्या ने कहा, भारत में, ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अगर आप 21 या 25 साल की उम्र तक कहीं नहीं पहुंचे, तो आपका करियर खत्म हो गया और आपको कोई दूसरा विकल्प चुनना पड़ सकता है, लेकिन, उम्र कभी भी किसी खिलाड़ी की किस्मत तय नहीं करती, मुझे लगता है कि उम्र कोई आधार नहीं है, अहम आपकी तैयारी है.

08/28/2026

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन देने का फैसला ‘उल्टा’ नहीं पड़ा क्योंकि यह फैसला स्थानीय मौसम और टीम के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया था. गिल के मुताबिक, उस समय टीम की स्थिति और जरूरतों के हिसाब से फॉलोऑन देना उचित फैसला था।
उन्होंने कहा, अगर हमने फॉलोऑन नहीं दिया होता और बारिश हो जाती, तो आप पूछ सकते थे कि हमने फॉलोऑन क्यों नहीं दिया, लेकिन आपको उस स्थिति में सर्वश्रेष्ठ संभव फैसला लेना होता है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि फॉलोऑन का फैसला उल्टा पड़ा.

08/27/2026

लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों के नाम रहा. मोहम्मद अब्बास ने चार विकेट चटकाए, वहीं मोहम्मद अली ने तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जिससे पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 248 रन के स्कोर पर नौ विकेट गंवा दिए हैं. इंग्लैंड की तरफ से जेमी स्मिथ ने 61 रन और जॉर्डन कॉक्स ने 55 रन की पारी खेली.

08/27/2026

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, हमने लगभग 150 ओवर तक फील्डिंग की, हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे, मौसम को ध्यान में रखते हुए हम फॉलोऑन देने के बारे में बाद में ही बात कर सकते हैं. उन्होंने कहा, आप उस समय जो सबसे अच्छा फैसला कर सकते हैं वही करते हैं, कुछ चीज हमारे पक्ष में नहीं रही, लेकिन यह एक शानदार मैच था और मुझे लगता है कि आज टेस्ट क्रिकेट की जीत हुई. गिल ने कहा, विपक्षी टीम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला, जो हमारे लिए सकारात्मक रहा, जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वह देखना शानदार था, मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे.

08/27/2026

भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि वह भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भविष्य में सब कुछ ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं. सूर्यकुमार से जब एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय टीम में वापसी की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहा हूं, अगर सब कुछ ठीक रहा तो सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा.

08/27/2026

सोनल दिनुशा के मैच के दूसरे और सीरीज के तीसरे शतक से श्रीलंका ने भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बावजूद दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट को ड्रॉ करा दिया. पैर में जकड़न से जूझने के बावजूद दिनुशा ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए नाबाद 133 रन की पारी के दौरान 264 गेंद का सामना किया और भारत को जीत से वंचित कर दिया, उन्होंने अपनी पारी में और आठ चौके और दो छक्के जड़े. श्रीलंका ने दूसरी पारी में जब 154 ओवर में नौ विकेट पर 429 रन बनाए थे तब दोनों टीम मैच ड्रॉ कराने पर सहमत हो गईं. इस समय श्रीलंका को 216 रन की बढ़त हासिल थी. कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बावजूद भारत ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया.

08/27/2026

दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 सितंबर से होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई की चयन समिति ने तीन वनडे और दो बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए अलग-अलग टीम का चयन किया है. लक्ष्य रायचंदानी वनडे टीम की कप्तानी करेंगे जबकि यशवर्धन सिंह चौहान को लंबे प्रारूप के मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया गया है. अन्वय और आर्यवीर दोनों को केवल वनडे टीम में जगह मिली है. दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे 18 साल के आर्यवीर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वहीं भारत के पूर्व कप्तान और कोच द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने एकदिवसीय टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है. वह पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर गई अंडर-19 टीम का हिस्सा थे.

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Patna, Varanasi, Kolkata, Delhi
New Delhi, IL
221002