cricket news update

cricket news update

Share

नमस्कार दोस्तो क्रिकेट की हर एक अपडेट पाने के लिए कृपया पेज को फॉलो करे

05/11/2023



भारतीय टीम का विजयी अभियान विश्व कप में जारी है। उसने रविवार (पांच नवंबर) को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हरा दिया। विश्व कप के 37वें मुकाबले में भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 243 रन से जीत हासिल की। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। भारत अब अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 12 नवंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरेगा।

02/11/2023


श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। वनडे में भारत के खिलाफ यह उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है।

02/11/2023


दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के 32वें मैच में न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में पांच हार के क्रम को तोड़ दिया। अफ्रीकी टीम ने 24 साल बाद कीवियों को टूर्नामेंट में हराया है। 1999 में उसे पिछली जीत मिली थी। उसके बाद 2003, 2007, 2011, 2015 और 2019 में हार मिली थी।

01/11/2023


बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेशी टीम 45.1 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश अब श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।

30/10/2023

2023 : वनडे विश्व कप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए और अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हार के साथ श्रीलंका के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो गया है। वहीं, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान के बाद श्रीलंका को भी हरा दिया है।

30/10/2023



भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (29 अक्तूबर) को यादगार जीत हासिल की। उसने 20 साल बाद विश्व कप में इंग्लैंड को हराया। टीम इंडिया को पिछली बार 2003 में उसके खिलाफ जीत मिली थी। उसके बाद 2011 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बंगलूरू में टाई रहा था। वहीं, 2019 में भारतीय टीम बर्मिंघम में हार गई थी।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Vadodara?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Vadodara