Thakurganj Cricket Club Association

Thakurganj Cricket Club Association Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Thakurganj Cricket Club Association, Sports Team, Thakurganj.

*ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गाँधी मैदान ठाकुरगंज में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का भव्य सांस्कृति...
21/02/2026

*ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गाँधी मैदान ठाकुरगंज में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच आज 21.02.2026 को फाइनल मुकाबला सम्पन्न हुआ.क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 ka👍 विजेता बुरागंज क्लब बंगाल बने, चार विकेट से फाइनल जीता.मैन ऑफ़ द सीरीज रवि व मैन ऑफ़ द मैच राकेश बने*
*विजेता टीम को ठाकुरगंज विधानसभा के माननीय विधायक श्री Gopal Agarwal जी एवं टीसीसी अध्यक्ष श्री Kanhaiya Lal Mahto जी द्वारा कप व उप विजेता टीम को ठाकुरगंज नगर पंचायत के माननीय मुख्य पार्षदश्री Krishna Singh उर्फ़ सिकंदर पटेल जी ने कप दिए*
ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गाँधी मैदान में न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का भव्य समापन समारोह के बीच फाइनल मैच हुआ जों बंगाल की बुरागंज व एनसीसी ठाकुरगंज टीम के बीच खेला गया.एनसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुना और बुरागंज को क्षेत्ररक्षण दिया.मैच में आर के मेमोरियल स्कूल के बच्चे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुरगंज के माननीय विधायक गोपाल अग्रवाल माननीय मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, थानाध्यक्ष मो. मकसूद असर्फी पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल प्रमोद चौधरी पार्षद कृष्ण नंदन झा पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह मयंक शनिडल्या शम्भू राय खालिक अंसारी मनोज चौधरी अमित यादव ललन पोद्दार को टीसीसी अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो सचिव संजय सिन्हा उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल संयोजक अमित सिन्हा प्रेम चौधरी बिट्टू साह ने बुके स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया.मैच राष्ट्र गान से शुरू हुई.मैच बीस बीस ओवर का हुआ. पहली पारी मे एनसीसी टीम 19 ओवर मे 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. बुरागंज को बीस ओवर मे 140 रन का लक्ष्य दिया. एनसीसी के बल्लेबाज साकिब 47 रन साकिब 24 रन बनाए बुरागंज के गेंदबाज राकेश राय व रवि ने तीन विकेट लिए और अविनाश ने दो विकेट लिए. दूसरी पारी मे अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए बुरागंज 8.5ओवर मे 6 विकेट पर 145 रन बनाकर चार विकेट से फाइनल जीता. मैन ऑफ़ द मैच बुरागंज राकेश राय बने जों 38रन तीन विकेट लिए व मैन ऑफ़ द सीरीज बुरा गंज के रवि बने जों पुरे टूर्नामेंट मे 187 रन और नौ विकेट लिए.बुरागंज के कृष्णा 67रन राकेश 38 रन, एनसीसी के गेंदबाज आकाश दो विकेट लिए.विजेता टीम को विधायक गोपाल अग्रवाल ने कप दिए व उप विजेता को मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कप दिए. मैन ऑफ़ द सीरीज पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी ने दिए, मैन ऑफ़ द मैच अस्सिस्टेंट कमांडेंट विश्वजीत झा के सौजन्य से उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल ने दिए.मैच में अंपायर अनिल साह व संतोष साह थर्ड अंपायर प्रेम चौधरी मैच रेफरी रोहित जायसवाल उद्घोषक जयदीप बनर्जी राहुल मिश्रा सन्नी सिंह,वसीम,अनुभव गोस्वामी स्कोरर रोशन साह सूरज चौधरी विशाल चौधरी रहें.टूर्नामेंट की सफल आयोजन में टीसीसीए अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो सचिव संजय सिन्हा संयोजक अमित सिन्हा उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल अरविंद झा शांतनु मंडल अनिल साह अमरजीत चौधरी बिट्टू साह प्रेम चौधरी दुर्गा साह इंद्रजीत चौधरी गोविन्द चौधरी रोशन साह रजी हैदर ऋतिक चौधरी सूरज चौधरी अमन चौधरी अजय दे गोविन्द यादव विक्रम पासवान बिकास दे सूरज महतो बिकास कामती ऑयुस आचार्य की भूमिका रही.

ठाकुरगंज में टीसीसी द्वारा आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी के अंतिम सेमीफाइनल मैच. प्रेस में छपी आज खबर.
15/02/2026

ठाकुरगंज में टीसीसी द्वारा आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी के अंतिम सेमीफाइनल मैच. प्रेस में छपी आज खबर.

*ठाकुरगंज में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में  ठाकुरगंज की एनसीसी 135 रन से विजय होकर फाइनल में पह...
14/02/2026

*ठाकुरगंज में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में ठाकुरगंज की एनसीसी 135 रन से विजय होकर फाइनल में पहुंची.मैन ऑफ़ द मैच शाहवाज बने*
ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गाँधी मैदान में न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल फाइनल मैच ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब बी टीम व एनसीसी ठाकुरगंज टीम के बीच खेला गया.टीसीसी बी टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना और एनसीसी को बल्लेबाजी दिया.मैच में अतिथि के रूप में ठाकुरगंज के अधिवक्ता समाजसेवी कौशल यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह,पंजाब नेशनल बैंक विधान नगर के शाखा प्रबंधक प्रीतम चौधरी, जदयु युवा प्रदेश महासचिव प्रशांत पटेल, अधिवक्ता केशव यादव उपस्थित रहें टीसीसी उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल,रोशन साह संतोष साह अनिल साह गोविन्द चौधरी ने स्मृति चिन्ह बुके से स्वागत किया.मैच राष्ट्र गान से शुरू हुई.मैच बीस बीस ओवर का हुआ. पहली पारी में एनसीसी टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट खोकर 299 रन बनाए और टीसीसी को बीस ओवर में तीन सौ रन का लक्ष्य दिया. एनसीसी के बल्लेबाज शेहवाज 73 रन, बिशू गणेश 62 रन, शाहनवाज़ 49 रन, अनिकेत ने 46 रन बनाए. टीसीसी बी के गेंदबाज चन्दन चक्रवर्ती, चीकू व अविनाश यादव ने दो दो विकेट लिए.दूसरी पारी में टीसीसी बी टीम अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और एनसीसी ने टीसीसी बी टीम को 135 रन से हराकर फाइनल में पहुंची. एनसीसी के शाहवाज मैन ऑफ़ द मैच बने जों 73 रन बनाए और एक विकेट लिए. टीसीसी के बल्लेबाज विवेक 41 रन, रेहान, 35 रन व शांतनु 28 रन बनाए. एनसीसी के गेंदबाज गोल्डी, भिंदे व अनिकेत ने तीन तीन विकेट लिए.
मैच में अंपायर अनिल साह व संतोष साह थर्ड अंपायर बिट्टू साह मैच रेफरी रोहित जायसवाल उद्घोषक राहुल मिश्रा सन्नी सिंह,वसीम,अनुभव गोस्वामी स्कोरर रोशन साह सूरज चौधरी विशाल चौधरी रहें.टूर्नामेंट की सफल आयोजन में टीसीसीए अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो सचिव संजय सिन्हा संयोजक अमित सिन्हा उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल अरविंद झा शांतनु मंडल अनिल साह बिट्टू साह प्रेम चौधरी अमरजीत चौधरी दुर्गा साह इंद्रजीत चौधरी गोविन्द चौधरी रोशन साह रजी हैदर ऋतिक चौधरी सूरज चौधरी कौशिक दास अमन चौधरी अजय दे गोविन्द यादव विक्रम पासवान बिकास दे सूरज महतो कृष्णा दे की भूमिका रही.

प्रेस की नज़र से
14/02/2026

प्रेस की नज़र से

*ठाकुरगंज में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बुरागंज बंगाल 232 रन के विशाल रन से विजय होकर फाइनल में पह...
13/02/2026

*ठाकुरगंज में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बुरागंज बंगाल 232 रन के विशाल रन से विजय होकर फाइनल में पहुंची.मैन ऑफ़ द मैच मुन्ना साह बने*
ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गाँधी मैदान में न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल फाइनल मैच ठाकुरगंज की रानी ड्रेसेस टीम व बंगाल की बुरागंज एकादश के बीच खेला गया.मैच में अतिथि के रूप में ठाकुरगंज निबंधन पदाधिकारी डॉ कुमार दीनबंधु, नगर पंचायत की पूर्व मुख्य पार्षद बेबी देवी, सोहैल रहमानी, टीवीएस मोटर संचालक मो नोमानी,निशा बुक स्टोर संचालक सरफराज, आलोक यादव, जीतेन्द्र यादव मौजूद रहें जिन्हे क्लब सचिव संजय सिन्हा संयोजक अमित सिन्हा, उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल, प्रेम चौधरी, रजी हैदर, अनिल साह, गोविन्द चौधरी ने स्मृति चिन्ह बुके से स्वागत किया.मैच की शुभारम्भ राष्ट्रगान से हुई. मैच बीस बीस ओवर का हुआ, जिसमें ठाकुरगंज रानी ड्रेसेस टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना और बुरागंज को बल्लेबाजी दिया.पहली पारी में बुरागंज ने शानदार खेलते हुए 334 रन छ विकेट बीस ओवर में बनाए और रानी ड्रेसेस को बीस ओवर में 335 रन का लक्ष्य दिया. बुरागंज के बल्लेबाज मुन्ना साह 107 रन व राज प्रसाद 53 रन बनाए.रानी ड्रेसेस के गेंदबाज जावेद जानी व विनीत सिंह ने दो दो विकेट लिए. दूसरी पारी में रानी ड्रेसेस ठाकुरगंज ने 102 रन 12.2 ओवर में बनाकर ऑल आउट हो गई और बुरागंज 232 रन से सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची. मैन ऑफ़ द मैच बुरागंज के मुन्ना साह बने जों 107 रन की शानदार पारी खेली. रानी ड्रेसेस के बल्लेबाज रेहान रज़ा ने 48 रन व आजम अली ने 18 रन बनाए. बुरागंज के गेंदबाज अविनाश और रवि ने तीन तीन विकेट लिए व कृष्णा ने दो विकेट लिए.मैच में अंपायर अनिल साह व बिट्टू साह थर्ड अंपायर प्रेम चौधरी मैच रेफरी रोहित जायसवाल उद्घोषक राहुल मिश्रा सन्नी सिंह वसीम,अनुभव गोस्वामी स्कोरर सूरज चौधरी विशाल चौधरी रहें.टूर्नामेंट की सफल आयोजन में टीसीसीए अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो सचिव संजय सिन्हा संयोजक अमित सिन्हा उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल अरविंद झा शांतनु मंडल अनिल साह बिट्टू साह प्रेम चौधरी अमरजीत चौधरी दुर्गा साह इंद्रजीत चौधरी गोविन्द चौधरी रोशन साह रजी हैदर ऋतिक चौधरी सूरज चौधरी अमन चौधरी अजय दे गोविन्द यादव बिकास दे सूरज महतो विक्रम पासवान की भूमिका रही.

ठाकुरगंज गाँधी मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट प्रेस में छपी खबर
13/02/2026

ठाकुरगंज गाँधी मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट प्रेस में छपी खबर

Address

Thakurganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thakurganj Cricket Club Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category