05/09/2024
**डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत में मनाया गया शिक्षक दिवस**
5 सितम्बर: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और उनका महत्व हमेशा उच्चतम रहेगा।
विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, और नाटकों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। ।
03/09/2024
Students of DAVPPS participated in Patriotic group song competition organised by Bharat Vikas Parishad Sonipat at Gateway International school .
02/09/2024
*डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन।*
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तीसरी से पांचवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया और रंग-बिरंगे परिधानों में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने शास्त्रीय, लोक और बॉलीवुड गानों पर नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं की घोषणा की गई और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में अनाया ने प्रथम,सूची ने द्वितीय और हाश्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में निर्णायकमंडल की भूमिका श्रीमती रिचा और श्रीमती प्रियंका ने निभाई। निर्णायकमंडल ने सभी प्रतिभागियों की तारीफ की और कहा कि बच्चों की मेहनत और समर्पण ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या *सविता धनखड़* ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया, ताकि बच्चों में कला और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ती रहे।
30/08/2024
"स्वर्गकामो यजेत"
" नौर्ह वा एषा स्वर्ग्या यदग्निहोत्रम्"
डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दिनांक 30/8/2024 कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए यज्ञ संपन्न किया गया। यज्ञ में बच्चों को बताया गया कि यज्ञ हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। यज्ञ करने से हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है । दयानंद एंग्लो वैदिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हमें यज्ञ करना ही चाहिए। बच्चों ने परमपिता परमात्मा की स्तुति के लिए ऋग्वेद की आठ ऋचाओं का का उच्चारण किया ।
30/08/2024
Leaf Craft Activity for Classes Nursery to 2 🍁
On 30th August, our Nursery to Class 2 students dove into a fun-filled Leaf Craft Activity! 🌿 The young artists used leaves to create amazing art pieces, forming animals, insects, human creatures, and more! 🐞🦋
The little hands eagerly glued and arranged the leaves to bring their creative ideas on paper. The activity not only sparked their imagination 🎨 but also helped them connect with nature.
The classrooms were soon filled with beautiful leaf creations, showcasing the students’ creativity and love for art. 🌟 The kids were thrilled to share their unique crafts with their friends, making it a joyful and memorable experience for all! 😊
28/08/2024
Calligraphy Students performance in today’s class