Himachal Pradesh Basketball Association

Himachal Pradesh Basketball Association

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Himachal Pradesh Basketball Association, Shimla.

Photos from Himachal Pradesh Basketball Association's post 09/08/2026

हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ द्वारा 4th बास्केटबॉल रेफरी क्लिनिक का आयोजन दिनांक 8- 9 अगस्त को स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला में आयोजित करवाया गया जिसमें लगभग 50 से अधिक रेफ्रीज ने भाग लिया इसको सफल बनाने के लिए रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष संजय ठाकुर एवं अनूप मैनन ने आधुनिक नियमों के बारे में बताया। हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ लगातार पिछले चार वर्षो से इस प्रकार के रेफरी क्लीनिक का आयोजन करवाता आ रहा है जिससे कि नए रेफ्रियों को तैयार किया जा सके और पुराने Referees को आधुनिक नियमों की जानकारी मिल सके ।

इस रेफरी क्लीनिक में संघ के CEO श्री अजय सूद जी व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच श्री जेसी कटोच जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

इस सफल आयोजन के लिए रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष संजय ठाकुर जी ने हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के सचिव श्री मनीष शर्मा जी व अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा जी का धन्यवाद किया और साथ ही पपरोला हॉस्टल के कोच सुरेश जी का विशेष योगदान रहा, इसके लिए भी हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ की तरफ से उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Himachal Pradesh Basketball Association

Photos from Himachal Pradesh Basketball Association's post 26/07/2026

मुनीश शर्मा ने 35वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर दी बधाई

हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के महासचिव श्री मुनीश शर्मा जी ने 35वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर (अंडर-14) बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए श्री अजय सूद जी, श्री सुशील शर्मा जी, श्री अशोक भुट्टो जी और जिला मंडी बास्केटबॉल संघ के समस्त आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हिमाचल वाटर मैनेजमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री शशि शर्मा जी मुख्यतिथि के रूप में उपस्थिति रहे और उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया ।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष बधाई! साथ ही प्रदेश के सभी खिलाड़ियोंको भी बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सभी कोच और रेफरी को शुभकामनाएं ।
Himachal Pradesh Basketball Association

09/06/2026

हिमाचल प्रदेश की बेटी काव्या शर्मा का चयन वर्ल्ड स्कूल गेम्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में हुआ है, जो सभी प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गर्व की बात है। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री मुनीश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ की ओर से बेटी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Himachal Pradesh Basketball Association

Photos from Himachal Pradesh Basketball Association's post 31/05/2026

भारतीय महिला अंडर-18 बास्केटबॉल टीम ने श्रीलंका में आयोजित FIBA U18 Women’s Asia Cup SABA Qualifiers 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया तथा FIBA U18 Women’s Asia Cup 2026 के लिए भी क्वालीफाई किया।

इस सफलता में हिमाचल प्रदेश के दो प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ी के रूप में सानवी रनौत ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, जबकि रोहित ठाकुर ने Assistant Coach के रूप में टीम का मार्गदर्शन किया। इन दोनों की उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
Himachal Pradesh Basketball Association

Photos from Himachal Pradesh Basketball Association's post 24/05/2026

सान्वी श्रीलंका में आयोजित #अंतरराष्ट्रीय_बास्केटबॉल_प्रतियोगिता में करेगी #भारत का प्रतिनिधित्व, साथ ही भारतीय पुरुष टीम के कोच नियुक्त हुए रोहित ठाकुर

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के #जॉइंट_सेक्रेटरी मुनीश शर्मा ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

श्रीलंका में 25 से 29 मई तक आयोजित 'फीबा अंडर-18 एशिया कप साबा क्वालीफायर' में हिमाचल के दो सितारे भारत का परचम लहराएंगे। हमीरपुर की बेटी सान्वी रनौत भारतीय महिला टीम का हिस्सा होंगी, जबकि ऊना के रोहित ठाकुर पुरुष टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए हैं।

हमीरपुर के गांव परोल की सान्वी रनौत अंडर-18 महिला टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सान्वी के पिता सुरेश रनौत पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं और ओएनजीसी देहरादून में उप महाप्रबंधक हैं। उनकी माता डॉ. निवेदिता शारीरिक शिक्षा में पीएचडी हैं और सान्वी की पहली कोच भी रही हैं। माता-पिता ने ही उसे बास्केटबॉल की बारीकियां सिखाईं। इस प्रतियोगिता में भारत के साथ मालदीव, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और भूटान की टीमें खेलेंगी।

वहीं, ऊना के चिंतपूर्णी के पास गांव धर्मशाला महंता खास के रोहित ठाकुर को भारतीय पुरुष अंडर-18 टीम का कोच बनाया गया है। रोहित पिछले 10 साल से दिल्ली में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कोच हैं। रोहित फीबा डब्ल्यूएबीसी लेवल-1 कोच हैं।

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी मुनीश शर्मा ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि यह हिमाचल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रदेश एसोसिएशन के सीईओ अजय सूद और अध्यक्ष सुशील शर्मा ने भी खुशी जताई।
Himachal Pradesh Basketball Association

Photos from Himachal Pradesh Basketball Association's post 22/01/2026

दूसरी 3 ऑन 3 स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन कांगड़ा में हुआ। चैंपियनशिप के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में अजय वर्मा, वाइस चेयरमैन, एचआरटीसी ने शिरकत की और समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर ज्वाइंट सेक्रेट्री, बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं महासचिव, हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ, श्री मुनीश शर्मा ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप से चयनित खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में करेंगे। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजक, कोच, रेफरी और खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।

Himachal Pradesh Basketball Association

10/12/2025

हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ की एनुअल जनरल मीटिंग नाहन, सिरमौर में आयोजित की गई। इस मीटिंग में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बास्केटबॉल के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।
Himachal Pradesh Basketball Association

Photos from Himachal Pradesh Basketball Association's post 08/12/2025

नाहन, सिरमौर में आयोजित 46वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के महिला वर्ग के फाइनल मैच में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेट्री एवं हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के महासचिव मुनीश शर्मा जी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ सिरमौर द्वारा मुनीश शर्मा जी को उनके बास्केटबॉल के बेहतर कार्य एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
बास्केटबॉल के प्रति उनका समर्पण वाकई सराहनीय है! 🏀👏 उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
🙌 #बास्केटबॉल #हिमाचलप्रदेश #नाहन

Photos from Himachal Pradesh Basketball Association's post 27/11/2025

Mr. Munish Sharma, Joint Secretary, Basketball Federation of India and Secretary of Himachal Pradesh Basketball Association, represented India at the FIBA Asia meetings in Muscat, Oman! 🏀🇮🇳 His expertise and dedication are driving Indian basketball forward.

He also shared valuable suggestions to boost Basketball in India and proposed to organise a championship for disabled players annually, promoting inclusivity in sports! 🏀👏

"Kudos to Munish Sharma sir for his visionary approach! 🙌 His valuable suggestions will surely boost basketball in India, and organising a championship for disabled players annually is a game-changer! 🏀🇮🇳

We're proud of you, sir! 🙌


Basketball Federation of India Himachal Pradesh Basketball Association

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Shimla?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Shimla