भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार

  • Home
  • India
  • Sheikhpura
  • भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार

भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार Service Work....

80वाँ स्वतंत्रता दिवस पर,जिला शिक्षा भवन शेखपुरा Murari Kumar Murari Kumar Sharma Manish Kumar Maniraj
16/08/2026

80वाँ स्वतंत्रता दिवस पर,जिला शिक्षा भवन शेखपुरा
Murari Kumar Murari Kumar Sharma Manish Kumar Maniraj

 िरंगा भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार Bihar State Bharat Scout And Guide
12/08/2026

िरंगा भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार Bihar State Bharat Scout And Guide

भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार Manish Kumar Maniraj Murari Kumar BSG DHQ, Bhagalpur - BIHAR Bihar State ...
03/08/2026

भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार Manish Kumar Maniraj Murari Kumar BSG DHQ, Bhagalpur - BIHAR Bihar State Bharat Scout And Guide

Manish Kumar भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार Murari Kumar
26/07/2026

Manish Kumar भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार Murari Kumar

25/07/2026

*पाँच दिवसीय #स्काउट_गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न, प्रतिभागियों ने सीखे अनुशासन, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता के गुर*

#शेखपुरा। बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय शेखपुरा के निर्देशानुसार रामरायपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राम रायपुर एवं मध्य विद्यालय राम रायपुर के स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के लिए 21 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक पाँच दिवसीय प्रवेश प्रथम सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के गुणों का विकास करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की ऐसी कला है, जो व्यक्ति को हर परिस्थिति में धैर्य, साहस और सूझबूझ के साथ कार्य करना सिखाती है। स्काउट-गाइड कम संसाधनों में भी अपनी दक्षता और कौशल के बल पर कठिन से कठिन कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने की क्षमता रखते हैं।

शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रवि कुमार, जिला अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ, शेखपुरा सह जिला आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड, शेखपुरा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे उनमें आत्मनिर्भरता, अनुशासन, जिम्मेदारी, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रप्रेम जैसे गुण विकसित होते हैं, जो उन्हें एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन विभिन्न टोलियों द्वारा भजन प्रस्तुति एवं पाककला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने सीमित संसाधनों का उपयोग करते हुए अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, जिनकी रचनात्मकता और गुणवत्ता ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके साथ ही सभी स्काउट-गाइड ने अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों पर चलने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। मौके पर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामरायपुर के प्रधानाध्यापिका कुमारी प्रतिमा साहा, के अलावे अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे l
जिला संगठन आयुक्त स्काउट सह शिविर प्रधान मनीष कुमार जी के देखरेख में
मुरारी कुमार और भारती कुमारी के द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गयाl शिविर के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। #शेखपुरा

भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार  #स्काउट  #शेखपुरा  #बिहारसमाचार Murari Kumar Manish Kumar Maniraj
14/07/2026

भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार #स्काउट #शेखपुरा #बिहारसमाचार Murari Kumar Manish Kumar Maniraj

  Hindustan Sheikhpura Sach News BSG DHQ, Bhagalpur - BIHAR Bihar State Bharat Scout And Guide Sheikhpura View Mahuaa Ne...
22/06/2025

Hindustan Sheikhpura Sach News BSG DHQ, Bhagalpur - BIHAR Bihar State Bharat Scout And Guide Sheikhpura View Mahuaa News News18 Bihar Manish Kumar Maniraj Manish Kumar Murari Kumar Sharma Murari Kumar

BSG DHQ, Bhagalpur - BIHAR भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार   Manish Kumar Manish Kumar Maniraj Murari Kum...
21/06/2025

BSG DHQ, Bhagalpur - BIHAR भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार Manish Kumar Manish Kumar Maniraj Murari Kumar

Sheikhpura View  Mahuaa News Sheikhpura Sach News *छपरा (सारण) में आयोजित 18 से 22 जून तक राज्य स्तरीय  योगा उत्सव में भ...
17/06/2025

Sheikhpura View
Mahuaa News Sheikhpura Sach News

*छपरा (सारण) में आयोजित 18 से 22 जून तक राज्य स्तरीय योगा उत्सव में भाग लेंगे भारत स्काउट और गाइड शेखपुरा के कैडेट*

*जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड शेखपुरा शैलेन्द्र कुमार ने स्काउट/गाइड दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, वहीँ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चेवाड़ा ने शिविर की सफलता और मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं दिया !*

*मनीष कुमार सहायक जिला संगठन आयुक्त(स्का0) शेखपुरा के नेतृत्व में दल रवाना।*

*चेवाड़ा (शेखपुरा) :-* बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड राज्य मुख्यालय-बुधमार्ग पटना-01 के निर्देशानुसार 18-22 जून 2025 को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय योगा उत्सव का आयोजन सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया है। इस पांच दिवसीय योग उत्सव शिविर में बिहार राज्य के सभी जिलों के 550 से अधिक स्काउट गाइड भाग लेंगे। इस राज्य स्तरीय योगा उत्सव शिविर में शेखपुरा जिले के कुल 08 स्काउट एवं 08 गाइड के साथ एक स्काउट लीडर एवं एक गाइड लीडर सहायक जिला संगठन आयुक्त (स्का0)श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में भाग लेगा। जिला मुख्य आयुक्त श्री वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह पहली बार इस तरह का आयोजन राज्य मुख्यालय के द्वारा किया जा रहा है जिसमें बच्चों के चारित्रिक,मानसिक एवं स्वास्थ्यवर्धक विकास सहित सर्वांगीण विकास की अवधारणा के साथ शेखपुरा जिले के स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं। निश्चित रूप से राज्य स्तरीय योगा उत्सव शेखपुरा जिला में आने वाले समय में स्काउटिंग गाइडिंग के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा। वहीं भारत स्काउट गाइड शेखपुरा के जिला सचिव श्री शैलेंद्र कुमार ने बताया कि स्काउट/गाइड गतिविधि बच्चों के आंतरिक विकास के साथ-साथ बाह्य विकास को भी मजबूती प्रदान करता है।
श्री कृष्ण उच्च विद्यालय चेवाड़ा के प्रधानाध्यापक सह एडवांस स्काउट मास्टर श्री संजय कुमार ने बताया कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ रेलवे के नौकरियों में स्पेशल कोटा के तहत भर्ती राज्य सरकार के विश्वविद्यालय में नामांकन में स्काउट गाइड के लिए 02 सीट आरक्षित होता है। इसके अलावे 12 से 18 अंक प्रमाण पत्र के आधार पर वेटेज दिया जाता है। योग के क्षेत्र में बच्चे राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करें इसके लिए विद्यालय परिवार की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सहायक जिला संगठन आयुक्त सह राष्ट्रपति पुरस्कृत स्काउट श्री मनीष कुमार ने बताया कि इस राज्य स्तरीय योग उत्सव में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कला एवं संस्कृति मंत्री के अलावे अन्य मंत्री बड़े अधिकारीजन इस शिविर में शामिल हो रहे हैं, निश्चित रूप से शेखपुरा जिले के स्काउट गाइड को इसका लाभ मिलेगा। भारत स्काउट गाइड जिला शेखपुरा द्वारा प्रतिभागी दल में श्री कृष्ण उच्च विद्यालय चेवाड़ा से 04 गाइड,पी0एम0 श्री +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय करंडे से 04 गाइड एवं आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल से कुल 08 स्काउट का चयन किया गया है। स्काउट टीम का नेतृत्व कर रहे आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल करंडे के निदेशक इं.कौशल कुमार निराला ने बताया कि प्रतिभागी स्काउट गाइड को रहने खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था राज्य मुख्यालय के द्वारा किया गया है सभी बच्चे छपरा सारण के तीर्थ स्थल पौराणिक स्थल का भ्रमण भी करेंगे।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग क्रियाकलाप से बच्चों के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता, अनुशासन का विकास,सामाजिक जागरूकता की भावना से परिपूर्ण करने में सहायक सिद्ध होती है। स्काउट गाइड के कैडेट भारत ही नहीं पूरे विश्व में अनुशासन,सेवा एवं शांति के लिए जाने जाते हैं। रवाना हो रही टीम को शुभकामना देने वालों में से श्री विशाल जिला कोषाध्यक्ष,मुरारी कुमार जिला उपाध्यक्ष,राजनंदन शर्मा,पवन कुमार उच्च विद्यालय लोहान, अंजली कुमारी परियोजना उच्च विद्यालय करंडे, इस्लामिया उच्च विद्यालय के डॉ. आशुतोष कुमार, अजीत कुमार जनता उच्च विद्यालय सिरारी सहित अन्य गण्यमान ने अपने अपना शुभकामना दिया। इस शिविर में गाइड के रूप में मुन्नी, कल्याणी, वादिनी, अंशु, खुशबू, स्वेता, रिया, स्नेहा गाइड लीडर गीता कुमारी स्काउट के रूप में सनोज, निशांत, कृष्णा, सचिन, रौनक, राघव, शिवराज,ज्ञान एवं स्काउट लीडर के रूप में इंजीनियर कौशल कुमार निराला भाग ले रहे है।

* *शिविर के मुख्य आकर्षण*
* प्रत्येक दिन सिद्ध योगाचार्य के नेतृत्व में योगाभ्यास और जागरूकता सत्र का आयोजन।
* पेंटिंग वाद विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन,जिससे बच्चों के रचनात्मक विकास में बढ़ोतरी होगी।
* प्रत्येक संध्या को कैंप फायर (सांस्कृतिक कार्यक्रम) जिसमें लोकगीत,लोक नृत्य सहित अन्य उद्देश्य पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
* बच्चों को योगाभ्यास के माध्यम से "स्वस्थ भारत सुंदर भारत" के परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जाएगा।
* छपरा सारण जिले के तीर्थ स्थलों एवं पौराणिक जगह का भ्रमण कराया जाएगा।*

31/05/2025

प्रिय स्काउट/गाइड
आप सबों को बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है की जो भी स्काउट गाइड शेखपुरा जिला से वर्ष 2015 में राज्य पुरस्कार उत्तीर्ण हुए थे उन सभी का प्रमाण पत्र राज्य मुख्यालय पटना से प्राप्त हो गया है।अतः जो भी स्काउट गाइड इस ग्रुप में जुड़े हैं स्वयं के साथ अपने साथियों को भी सूचित कर दें ताकि आने वाला भविष्य में उनका यह प्रमाण पत्र काम आ सके। आपका :-मनीष कुमार स0 जिला संगठन आयुक्त (स्का0) शेखपुरा, मो0-9570150437

Address

Sheikhpura
801105

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स, जिला- शेखपुरा,बिहार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share