UGTE Yog Peeth

UGTE Yog Peeth

Share

We are certified Educational Institute register under UGTE society.

Rishikesh is known worldwide as a yoga hub and our UGTE/ उगते Yogpeeth is making a significant contribution to the field of yoga, using scientific methods and new technology.

Photos from UGTE Yog Peeth's post 23/03/2026

उत्तराखंड सरकार (GMVN) द्वारा गंगा रिजॉर्ट, मुनि की रेती में 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक आयोजित इंटरनेशनल योग फेस्टिवल में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए SGRR यूनिवर्सिटी एवं नवयोग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Photos from UGTE Yog Peeth's post 17/02/2026

ग्राम भांगला (पट्टी दोगी), टिहरी गढ़वाल में हेलीपैड निर्माण हेतु हवाई सर्वेक्षण
-----------------------------------------------------------------------
आज मैंने उत्तराखंड के उड्डयन विभाग के साथ अपनी जन्मभूमि ग्राम भांगला, पट्टी दोगी, जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण के लिए हवाई सर्वेक्षण किया।
इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास करना, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना तथा पलायन की समस्या को रोकने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाना है।
“मेरा गांव–मेरा सहयोग” की भावना से प्रेरित होकर इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान देने का अवसर प्राप्त हुआ।
आशा है कि राज्य सरकार का निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहेगा और शीघ्र ही ग्राम भांगला में हेलीपैड का निर्माण संभव हो सकेगा, जिससे समस्त ग्रामवासी इसका लाभ उठा सकें।

Photos from UGTE Yog Peeth's post 28/01/2026
Photos from UGTE Yog Peeth's post 24/09/2025

उगते संस्थान एवं उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और जोश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का वातावरण ऊर्जा, अनुशासन और उत्कृष्ट व्यवस्था से परिपूर्ण रहा, जिसमें प्रतिभागियों का आत्मविश्वास एवं योग के प्रति समर्पण विशेष रूप से देखने को मिला।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी रहे, जिन्होंने अन्य उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए –
हरिद्वार जिला ने कुल 70 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें 32 स्वर्ण, 23 रजत एवं 15 कांस्य पदक सम्मिलित हैं।
नैनीताल जिला ने कुल 29 पदक जीतकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें 13 स्वर्ण, 07 रजत एवं 9 कांस्य पदक सम्मिलित हैं।
देहरादून जिला ने कुल 31 पदक जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें 9 स्वर्ण, 13 रजत एवं 9 कांस्य पदक सम्मिलित हैं।

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के अवसर पर प्रो. ईश्वर भारद्वाज जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने इसे जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर उगते संस्थान के संस्थापक श्री राजेंद्र प्रसाद गैरोला जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि योग के वास्तविक उद्देश्य की प्राप्ति तभी संभव है जब इसे राज्य सरकारें स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित करें। उन्होंने यह बात दोहराई कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग का पाठ्यक्रम में समावेश आवश्यक है। ऐसा होने पर ही आने वाली पीढ़ी स्वस्थ, संस्कारित एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो सकेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख रूप से –
श्री राजेंद्र प्रसाद गैरोला, संस्थापक एवं निदेशक, उगते संस्थान एवं उगते योगपीठ
श्री ईश्वर भारद्वाज, अध्यक्ष, उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन
श्री चन्द्र मोहन, अध्यक्ष, श्यामपुर मंडल
श्री महावीर प्रसाद उपाध्याय, प्रबंधक, नालंदा शिक्षण संस्थान
श्री स्वरूप सिंह पुंडीर, पूर्व ग्राम प्रधान
इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री गब्बर सिंह, श्री बिपिन रावत, श्री अमित रावत, श्री आशीष रणाकोटी आदि की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सहज, प्रभावी एवं गरिमामय ढंग से डॉ. सुरेंद्र प्रसाद रयाल, संयोजक, देहरादून योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया।

इस पूरे आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि योग के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को भी प्रेरित किया।

https://himalyakishakti.com/competition-ended-with-the-distribution-of-medals-and-certificates-to-the-winners-in-the-hands-of-chief-guest-aggarwal-and-distinguished-guests/

https://uttarvahini24x7news.com/regional-mla-concludes-the-state-level-yoga-sports-competition-by-presenting-a-citation-to-the-winning-players/

योग भारत की धरोहर है, जिसको पूरा जगत अपना रहा है-त्रिवेंद्ररावत शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य क 21/09/2025

https://himalyakishakti.com/yoga-is-the-heritage-of-india-which-is-adopting-the-whole-world/

योग भारत की धरोहर है, जिसको पूरा जगत अपना रहा है-त्रिवेंद्ररावत शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य क   *वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर।* नेपाली फार्म ऋषिकेश स्थित उगते योगपीठ महाविद्यालय तथा जिला योगास

Photos from UGTE Yog Peeth's post 21/09/2025

उगते योगपीठ एवं देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 6ठी जिला स्तरीय योग प्रति योगिता का पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
https://uttarvahini24x7news.com/former-chief-minister.../

Photos from UGTE Yog Peeth's post 20/09/2025

उगते संस्थान के महाविद्यालय उगते योगपीठ, नेपाली फार्म ऋषिकेश तथा देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ दिनांक 20 सितंबर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद माननीय श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 जिलों से लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन 22 सितंबर 2025 को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेंद्र प्रसाद गैरोला जी संस्थापक एवं निदेशक उगते संस्थान उगते योगपीठ, देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉo सुरेन्द्र प्रसाद रयाल, श्रीमती अनीता ममगाईं जी पूर्व महापौर, नगर निगम ऋषिकेश, पूर्व विधायक पौड़ी श्री मुकेश कोहली, मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर श्री चन्द्र मोहन पोखरियाल जी, श्री नरेन्द्र रावत जी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ऋषिकेश, मण्डल महामंत्री श्यामपुर श्री पंकज जुगलान जी, पूर्व ग्राम प्रधान श्री सरोप सिंह पुंडीर जी, प्रबंधक नालंदा शिक्षण संस्थान श्री महावीर उपाध्याय जी, श्री बृजमोहन कंडवाल जी, श्री रामस्वरूप राणाकोटी, गब्बर सिंह कैंतुरा, अमित रावत, बिपिन रावत व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री टेक सिंह राणा द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में माननीय सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने कहा:
“योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वास्थ्य और शांति का मार्ग दिखाया है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं। मुझे विश्वास है कि यहां के प्रतिभागी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे।”

मुख्य अतिथि माननीय श्री त्रिवेंद्र रावत जी ने इंटर कॉलेज ख़दरी के प्रधानाचार्य के निवेदन पर विद्यालय के लिए दस कम्प्यूटर, जूनियर हाई स्कूल खदरी में मिड डे मील हेतु टीन शेड एवं अन्य सुविधाओं की घोषणा भी की।

https://uttarvahini24x7news.com/former-chief-minister-and-mp-trivendra-singh-rawat-lit-the-lamp-of-state-level-yoga-competition/

Photos from UGTE Yog Peeth's post 06/01/2025

उगते योगपीठ नेपाली फार्म में योग प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान उगते संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय, राज्य तथा जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा विधि असवाल तथा दिल्ली के राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिल्की भूटानी तथा पंजाब में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र किसन को अपने परिजनों और संस्थान को गौरांवित करने के उपलक्ष में तीनों छात्र-छात्राओं को उगते योगपीठ द्वारा सम्मानित किया गया।

07/09/2024
Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Rishikesh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Khairy Khurd, Shyampur
Rishikesh
249204