30/06/2026
मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण की जीत—टर्मिनेटर नाइट राइडर्स बनी चैंपियन
Terminator International Cricket Academy Inter-House Under-17 Cricket Tournament – Season-4 की चैम्पियन बनी टर्मिनेटर नाईट राइडर्स ✨
यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं,बल्कि हमारे खिलाड़ियों की मेहनत,अनुशासन, उत्कृष्ट प्रशिक्षण और निरंतर विकास का प्रमाण है।
🥇 Champion: Terminator Knight Riders
🏏 Player of the Series: Manoj Patel
🏏 Best Batsman: Manoj Patel
🎯 Best Bowler: Shivansh Diwan
🧤 Best Wicketkeeper: Nehal Kaushik
🔥 Best Fielder: Aditya Verma
हम सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, कोचिंग स्टाफ एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से टर्मिनेटर नाईट राइडर्स के कप्तान काव्य साहू और पूरी टीम को विजेता होने की बधाई और भविष्य के लिए सुभकामनाए!
यही है Terminator International Cricket Academy की पहचान—जहाँ सिर्फ़ क्रिकेट नहीं, बल्कि चैंपियन तैयार किए जाते हैं।
डॉ.शबाब कुरैशी
एन.आई.एस.क्रिकेट कोच
डायरेक्टर/हेड कोच
टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी
24/06/2026
🏏 Talent Hunt Season 6 – Successfully Concluded!
2026 के सभी चारो चयनित खिलाड़ियों को टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बहोत-बहोत बधाई और भविष्य के लिए सुभकामनाए!
हुनर को पहचान,सपनों को नई उड़ान!
टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी का टैलेंट हंट सीज़न 6 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस मंच ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया और योग्य खिलाड़ियों को 1 वर्ष की निःशुल्क प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग प्राप्त करने का सुनहरा मौका प्रदान किया।
सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद, जिनके उत्साह और विश्वास ने इस आयोजन को यादगार बनाया। चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
Talent Hunt Season 6 was more than just a selection process—it was a platform where passion met opportunity. Young cricketers showcased their skills, determination, and love for the game, while deserving players earned the opportunity to receive 1 Year of FREE Professional Cricket Training at Terminator International Cricket Academy. Thank you to every participant, parent, coach, and supporter for making this journey a grand success. Congratulations to all the selected players—your cricketing journey has only just begun.
Dream. Believe. Achieve. 🏏
20/06/2026
*"हर ट्रॉफी हमारे खिलाड़ियों की मेहनत की कहानी कहती है,रूंगटा U-16 टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी टर्मिनेटर के नाम!"*
💐🏆🏅रूंगटा टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी भिलाई के तत्वाधान में आयोजित,लगातार दूसरे वर्ष रूंगटा U-16 टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप ने पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान बनाई।
यही कारण है कि प्रतियोगिता की खबर dainik bhaskar,Patrika,Nai Duniya,Hitavada,khel news और अन्य प्रमुख समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई।
यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं,बल्कि छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच देने का हमारा संकल्प है।
🙏 सभी खिलाड़ियों,कोचों,अभिभावकों, अंपायरों,स्कोरर्स,मीडिया और क्रिकेट प्रेमियों का दिल से धन्यवाद।आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
🏏 Terminator International Cricket Academy
जहाँ सपने नहीं,चैंपियन तैयार होते हैं।
👉💐टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आदित्य बैडवाल और टर्मिनेटर के होनहार खिलाडी और फाइनल मैच के मैन ऑफ़ द मैच अर्शवीर भाटिया,शानदार गेंदबाज पि आर्यन और टर्मिनेटर की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाए!!
डॉ.शबाब कुरैशी
एन.आई.एस.क्रिकेट कोच
डायरेक्टर/हेड कोच
टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी
19/06/2026
🏆🏅टर्मिनेटर का विजय अभियान जारी,रूंगटा U-16 टी-20 चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर फिर लहराया जीत का परचम!🏆
रूंगटा टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी भिलाई द्वारा आयोजित-छत्तीसगढ़ क्रिकेट के इतिहास में अपनी अलग पहचान बना चुकी **रूंगटा अंडर-16 टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप** का खिताब एक बार फिर Terminator International Cricket Academy के नाम रहा। स्वर्गीय हुसैन कुरैशी जी की स्मृति में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 16 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी रायपुर ने साहिल क्रिकेट एकेडमी रायपुर को 6 विकेट से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिल क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 107 रन बनाए, जिसमें अनमोल सिंह (32 रन) और अभिनव (30 रन) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जवाब में टर्मिनेटर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केवल 16.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
फाइनल के असली हीरो रहे **अर्शवीर सिंह भाटिया**, जिन्होंने पहले गेंदबाजी में 5 विकेट झटके और फिर बल्लेबाजी में 42 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनके इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें **मैन ऑफ द मैच** चुना गया। 💥🏏
प्रतियोगिता में साहिल क्रिकेट एकेडमी के आर्यन अग्रवाल को **प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट** एवं **बेस्ट बैट्समैन**, टर्मिनेटर के पी. आर्यन को **बेस्ट बॉलर**, जनक क्रिकेट एकेडमी के शुभम कुमार को **बेस्ट विकेटकीपर** तथा मास क्रिकेट एकेडमी के फरहान को **बेस्ट फील्डर** का पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के आयोजक एवं टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के संचालक **डॉ. शबाब कुरैशी** ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य केवल विजेता चुनना नहीं, बल्कि प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को एक पेशेवर मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकें।
🏆 **16 टीमें | राज्य स्तरीय प्रतियोगिता | लाइव प्रसारण | बेहतरीन क्रिकेट | शानदार आयोजन**
एक बार फिर साबित हो गया कि चैंपियन सिर्फ ट्रॉफी नहीं जीतते, बल्कि एक नई पहचान और नया इतिहास भी बनाते हैं। 🔥
RungtaU16Championship RaipurCricket FutureChampions
17/06/2026
🏆👑 फाइनल फतह…चैंपियन सिर्फ नाम नहीं,पहचान है! 👑🏆
🔥 साहिल सुपर लीग अंडर-19 2026 के फाइनल मुकाबले में Terminator International Cricket Academy ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।पूरे टूर्नामेंट में हमारे खिलाड़ियों ने जिस जुनून, मेहनत और जज़्बे का प्रदर्शन किया, वह हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणा है। 💪🏏
प्रतियोगिता के सभी लीग और नाकआउट मैच टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी ने अपने नाम किये!प्रतियोगिता में टोटल 8 टीमों ने भाग लिया!
मैच 1:-टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला माँ गुरु क्रिकेट एकेडमी स हुआ!
इस मैच को टर्मिनेटर एकेडमी ने 138 रन से जीता!
मैच 2:-टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला अलाइट क्रिकेट एकेडमी रायपुर से हुआ!
इसे टर्मिनेटर एकेडमी ने 113 रन से जीता!
मैच3:-तीसरे मैच में टर्मीनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी का मुक़ाबला सिओन क्रिकेट एकेडमी भाटापारा से हुआ!!
जिसे टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी ने 8 विकेट से जीता!
सेमीफ़ाइनल मैच:-टर्मिनेटर एकेडमी रायपुर का मुकाबला के सी सी रायपुर से हुआ!
जिसे टर्मिनेटर एकेडमी ने 8 विकेट से जीता!
फाइनल मैच:-टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी और साहिल क्रिकेट एकेडमी के बिच हुआ!
जिसे टर्मिनेटर क्रिकेट एकेड़मी ने 7 रन से जीता!!
🏅 टूर्नामेंट अवार्ड्स
🏆 final Man of the Match – अंजान आलम(टर्मिनेटर एकेडमी)
🏆 Man of the Series – आदित्य बैडवाल
(टर्मिनेटर एकेडमी)
🏆 Best Bowker – काव्य साहू (टर्मिनेटर एकेडमी)
टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से टर्मिनेटर के कप्तान आदित्य बैडवाल और पूरी टीम को बधाई और भविष्य के लिए सुभकामनाए!!
डॉ.शबाब कुरैशी
एन.आई.एस.क्रिकेट कोच
डायरेक्टर/हेड कोच
टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी
16/06/2026
समर कैंम्प समापन समारोह 🏏✨
📅 10 अप्रैल 2026 – 10 जून 2026
⏳ 61 दिनों की शानदार क्रिकेट यात्रा का सफल समापन
🏏 टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, रायपुर द्वारा आयोजित समर कैंम्प 2026 का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ।
इन 61 दिनों में खिलाड़ियों ने क्रिकेट कौशल, फिटनेस, अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। हर खिलाड़ी ने अपनी मेहनत और समर्पण से इस कैंम्प को यादगार बना दिया।
🌟 आज के खिलाड़ी ही कल के चैंपियन हैं।
आप सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों का हार्दिक धन्यवाद।
📞 Admission Open 2026-27
📱 7642-000-111
Terminator International Cricket Academy, Raipur
"Where Future Champions Are Made" 🏆🔥
RaipurCricket AdmissionOpen