Directorate Of Social Welfare

Directorate Of Social Welfare

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Directorate Of Social Welfare, Samaj Kalyan Parisar, Mana Camp, Raipur.

समाज कल्याण विभाग, विभागीय अधिनियमों, नियमों एवं दिशा निर्देर्शो के अनुरूप दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, विधवा, परित्यक्त महिलाओं, बौने व्यक्तियों एवं उभयलिंगी व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास के लिए योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन कर रहा हैं। समाज कल्याण विभाग का दायित्व है व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना एवं समाज के ऐसे तबकों को लाभान्वित करना जो शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक या किसी भी कार

Photos from Directorate Of Social Welfare's post 18/08/2026

रायपुर, 17 अगस्त 2026। राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केंद्र, माना कैंप, रायपुर में प्रशिक्षण के प्रथम एवं द्वितीय पाली में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण सत्रों का सफल आयोजन किया गया।

प्रथम पाली में छत्तीसगढ़ वित्तीय संहिता विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें श्रीमती तृप्ति शर्मा, सेवानिवृत्त वित्त नियंत्रक, छत्तीसगढ़ वित्त शासन द्वारा प्रतिभागियों को वित्तीय नियमों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

द्वितीय पाली में कार्यालय व्यवस्था, सर्विस बुक, नस्तियों का संधारण एवं निर्माण, शासकीय पत्राचार, नोटिंग-ड्राफ्टिंग, आवक-जावक आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण श्री बी. एस. राजपूत, अवर सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यप्रणाली संबंधी दक्षताओं को सुदृढ़ करते हुए शासकीय कार्यों के प्रभावी एवं सुचारू संपादन को सुनिश्चित करना है।

#राज्यस्तरीयप्रशिक्षण #आवासीयप्रशिक्षण #छत्तीसगढ़वित्तीयसंहिता #शासकीयप्रशिक्षण #प्रशासनिकदक्षता #समाजकल्याणविभाग

18/08/2026

दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा जयमंती खेस को मिला लैपटॉप

जशपुर जिले के ग्राम गोरिया, कुनकुरी निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा सुश्री जयमंती खेस को मुख्यमंत्री कैंप हाउस बगिया में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लैपटॉप प्रदान किया गया। जयमंती डिग्री गर्ल्स कॉलेज रायपुर में B.A. तृतीय वर्ष की छात्रा हैं और भविष्य में स्पेशल B.Ed. कर विशेष शिक्षिका बनने की आकांक्षा रखती हैं।

माननीय मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

#दिव्यांगसशक्तिकरण #समाजकल्याण

18/08/2026

वृद्धाश्रम का शुभारंभ एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

मोहला में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित एवं जन कल्याण सामाजिक संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं समाज में योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

सम्मान, सुरक्षा और सहयोग—वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार।

#समाजकल्याण #वृद्धाश्रम #वरिष्ठनागरिक #मोहला

18/08/2026

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह 🇮🇳

समाज कल्याण संचालनालय, माना कैंप, रायपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संचालक, समाज कल्याण संचालनालय द्वारा गरिमापूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आइए, स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए विकसित एवं समावेशी भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳

#80वांस्वतंत्रतादिवस #स्वतंत्रतादिवस #ध्वजारोहण #समाजकल्याणविभाग #छत्तीसगढ़ #रायपुर िंद

17/08/2026

राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा बैठक प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग एवं संचालक, समाज कल्याण विभाग द्वारा ली गई।

बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने तथा विभागीय कार्यों में आवश्यक सुधार एवं गति लाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रदेश के जिला अधिकारियों एवं संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

#समाजकल्याणविभाग #छत्तीसगढ़ #समीक्षाबैठक #जनकल्याण #सुशासन #शासकीययोजनाएं

17/08/2026

नशा मुक्त भारत 🇮🇳 छत्तीसगढ़ की पहचान, इस संकल्प से माननीय मंत्री समाज कल्याण विभाग श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी द्वारा देश एवं राज्य हित में नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया

17/08/2026

Glipms of Care Economy Organised by Directorate of Social Welfare Government of Chhattisgarh

Photos from Directorate Of Social Welfare's post 14/08/2026

स्वतंत्रता दौड़ के साथ नशामुक्ति का संदेश 🇮🇳

जशपुर में आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को जिला प्रशासन द्वारा जय स्तंभ चौक से बस स्टैंड होते हुए रणजीता स्टेडियम तक स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। 🇮🇳

रणजीता स्टेडियम में नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सभी VIP, अधिकारीगण एवं स्कूली बच्चों ने नशामुक्ति सेल्फी ज़ोन में सेल्फी लेकर नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 📸🚫💊

कार्यक्रम में माननीय विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, SSP श्री लाल उम्मेद सिंह, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, DFO, जिला पंचायत CEO श्री अभिषेक कुमार, SDM जशपुर सहित समस्त जिला अधिकारी-कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता का उत्सव तभी सार्थक है, जब हमारा समाज नशामुक्त और स्वस्थ हो। 🇮🇳✨

#नशामुक्तभारत #स्वतंत्रतादौड़ #स्वतंत्रतादिवस #नशामुक्तसमाज

Photos from Directorate Of Social Welfare's post 14/08/2026

तिरंगा यात्रा में गूंजा नशामुक्ति का संदेश 🇮🇳

नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ।

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व खैरागढ़ में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों, नागरिकों एवं बच्चों ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर उपस्थितजनों को नशापान से दूर रहने, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने तथा परिवार एवं आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

आइए, स्वतंत्रता के इस पर्व पर संकल्प लें—
नशे से आज़ादी, स्वस्थ समाज की ओर कदम!
नशामुक्त भारत—स्वस्थ भारत 🇮🇳

#नशामुक्तभारत #नशामुक्तसमाज #तिरंगायात्रा #स्वतंत्रतादिवस #स्वस्थसमाज #समाजकल्याण #खैरागढ़

Photos from Directorate Of Social Welfare's post 14/08/2026

समाज कल्याण और जनजागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल

छत्तीसगढ़ में सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

• दृष्टिहीन बालिकाओं के साथ हरेली महोत्सव मनाकर सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

• डीएवी स्कूल के 1500 विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संकल्प लेकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

• दिव्यांगजनों के लिए नवंबर में उपकरण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिससे जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।

इन पहलों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना, जागरूकता बढ़ाना और आत्मनिर्भर एवं सशक्त समाज का निर्माण करना है।

#समाजकल्याण #छत्तीसगढ़ #नशामुक्तभारत #नशामुक्तियुवा #दिव्यांगजनसशक्तिकरण #जनजागरूकता #समावेशीसमाज

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Samaj Kalyan Parisar, Mana Camp
Raipur
492015