All Bihar Chess Association

All Bihar Chess Association

Share

All India Chess Federation। Department of Sports, Govt. of Bihar | Bihar State Sports Authority

30/07/2026

#बिहार_राज्य_अंडर_17_फिडे_रेटिंग_शतरंज
दोनों वर्गों के पदक विजेताओं को बधाई !!

अखिल बिहार शतरंज संघ

30/07/2026

#बिहार_राज्य_अंडर_17_फिडे_रेटिंग_शतरंज

30/07/2026

#बिहार_राज्य_अंडर_17_फिडे_रेटिंग_शतरंज_सम्पन्न
सभी विजेताओं को बधाई !!

अखिल बिहार शतरंज संघ

Photos from All Bihar Chess Association's post 30/07/2026

#बिहार_राज्य_अंडर_17_फिडे_रेटिंग_शतरंज_सम्पन्न
खबरें आज दिनांक 30-07-2026 की अखबारों में प्रकाशित

अखिल बिहार शतरंज संघ

Jayesh Mishra and Arpita Singh Crowned Bihar U-17 FIDE Chess Champions - newsyweb 29/07/2026

#बिहार_राज्य_अंडर_17_फिडे_रेटिंग_शतरंज_सम्पन्न

Jayesh Mishra and Arpita Singh Crowned Bihar U-17 FIDE Chess Champions - newsyweb By A Correspondent Patna: The Bihar State Under-17 Open and Girls' FIDE Rating Chess Championship, organised by the Sitamarhi District Chess Association under the aegis of the All Bihar Chess Association, concluded on Wednesday. Darbhanga's Jayesh Mishra clinched the Open title, while Praneet Sinha....

बिहार राज्य अंडर-17 ओपन बालक व बालिका फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में जयेश मिश्रा व अर्पिता सि 29/07/2026

#बिहार_राज्य_अंडर_17_फिडे_रेटिंग_शतरंज_सम्पन्न

बिहार राज्य अंडर-17 ओपन बालक व बालिका फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में जयेश मिश्रा व अर्पिता सि बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न जयेश मिश्रा एवं अर्पिता सिंह को मिला बिहा...

Photos from All Bihar Chess Association's post 29/07/2026

#जयेश_एवं_अर्पिता_को_बिहार_राज्य_अंडर_17_का_खिताब
********************************************
प्रणीत सिन्हा एवं नव्या गोयनका बने
********************************************
#बिहार_राज्य_अंडर_17_फिडे_रेटिंग_शतरंज_सम्पन्न
********************************************
अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता आज सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता के बालक वर्ग का खिताब दरभंगा के जयेश मिश्रा को गया जबकि उपविजेता का खिताब मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा ने जीता। वहीं बालिका वर्ग में भोजपुर की अर्पिता सिंह ने साढ़े सात अंक बनाकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली जबकि सात अंकों के साथ रही मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका उपविजेता घोषित की गई।
आज प्रतियोगिता के नौवें चक्र में शीर्ष बोर्ड पर जयेश और आदित्य के बीच पर्क सुरक्षा पद्धति से खेली गई बाजी में दोनों खिलाड़ियों ने मात्र 21 चालों में अपने सारे मोहरों की अदला बदलीं कर ली और अगले 20 चालों तक प्यादों से खेलते रहे। खेल में कोई प्रगति न देख दोनों खिलाड़ियों ने आपसी सहमति से बाजी ड्रॉ कर ली।
दो नम्बर बोर्ड पर प्रणीत सिन्हा और प्रेम कुमार के बीच खेली गई इंग्लिश ओपनिंग के रोमांचक खेल में दोनों खिलाड़ियों ने बहुत तेजी से मोहरों की अदला बदली कर ली और अंत के खेल में प्रणीत ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्यादे को वजीर बनाने की दिशा में सफलता पा ली और प्रेम ने बाजी छोड़ दी।
वहीं बोर्ड नंबर तीन पर मुजफ्फरपुर के तेजस शांडिल्य एवं खगड़िया के आर्यन के बीच क्वीन पॉन ओपनिंग के क्रूस वेरिएशन में खेली गई 92 चालों की मैराथन पारी अनिर्णीत रही।
बालिकाओं के वर्ग में शुरू से प्रतियोगिता में बढ़त लेकर खेल रही अर्पिता ने आज अपने अंतिम मुकाबले को ड्रा में खेल कर साढ़े सात अंकों के साथ प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। कटिहार के मून के साथ काले मोहरों से सिसिलियन पद्धति से खेलते हुए अर्पिता ने 27 चालों में बाजी ड्रॉ कर खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका को गया जिन्होंने किशनगंज की धान्वी कर्मकार को क्लोज्ड सिसिलियन के खेल में 32 चालों में पराजित किया।
वहीं तीन नम्बर बोर्ड पर बेगूसराय की इशिका ने पटना की सान्वी को पराजीत कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंतिम चक्र की समाप्ति के पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि सीतामढ़ी के जाने माने चिकित्सक डॉ संजय कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि द्वय हेमेन्द्र कुमार यादव, प्राचार्य, सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल तथा श्रीमती चंदा सिन्हा, प्राचार्या, हेलेन स्कूल, सीतामढ़ी ने सभी विजेताओं को नगद इनामी राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अनिकेत सुमन, सचिव विजय कुमार, प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक मनीष कुमार, उप मुख्य निर्णायक शशिनंद कुमार, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक नंदकिशोर एवं आलोक प्रियदर्शी, प्रतियोगिता के निर्णायक मीना यादव, शुभम कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रथम दस स्थानों पर रहे विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

ओपन वर्ग
********************
स्थान, नाम, जिला ,अंक
********************

1.जयेश मिश्रा, दरभंगा, 7.5
2.प्रणीत सिन्हा, मुज़फ़्फ़रपुर, 7
3.आर्यन कुमार, खगड़िया, 6.5
4.ईशान सात्वत, पटना, 6.5
5.अनुभव मिश्रा, मधुबनी, 6.5
6.तेजस शांडिल्य, मुज़फ़्फ़रपुर, 6.5
7.आदित्य कुमार, खगड़िया, 6.5
8.प्रेम कुमार, छपरा, 6
9.शिवांश बरनवाल, पश्चिम चंपारण, 6
10.पार्थवाह, मुज़फ़्फ़रपुर, 6

बालिका वर्ग
********************
स्थान, नाम, जिला ,अंक
********************
1. अर्पिता सिंह, भोजपुर, 7.5
2. नव्या गोयनका, मुज़फ़्फ़रपुर, 7
3. इशिका, बेगूसराय, 6.5
4. दिशा कुमारी, मुज़फ़्फ़रपुर, 6
5. शालिनी श्रीवास्तव, पटना, 5.5
6. मून, कटिहार, 5.5
7. आराध्या प्रकाश, पटना, 5
8. आरोही सागर, पटना, 5
9. जयश्री प्रभा, किशनगंज, 5
10. धान्वी कर्मकार, किशनगंज, 4.5

अखिल बिहार शतरंज संघ

Photos from All Bihar Chess Association's post 28/07/2026

जयेश एवं अर्पिता शीर्ष पर
#बिहार_राज्य_अंडर_17_फिडे_रेटिंग_शतरंज
********************************************
अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के सातवें चक्र की समाप्ति के बाद ओपन वर्ग में मधुबनी के जयेश मिश्रा छह अंक लेकर अकेले शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि साढ़े पांच अंक लेकर चार खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
आज शीर्ष बोर्ड पर खेलते हुए दरभंगा के जयेश मिश्रा का सामना मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा से हुआ। इस बेहद कड़े और रणनीतिक मैच में दोनों ही खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और अंततः 39 चालों में मुकाबला से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
दूसरे बोर्ड पर पटना के तन्मय कश्यप का मुकाबला खगड़िया के आर्यन कुमार से हुआ। काले मोहरों से खेलते हुए आर्यन कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाया और तन्मय कश्यप को पर्क सुरक्षा पद्धति से खेलते हुए 62 चालों में पराजित कर पूर्ण अंक हासिल किया।
तीसरे बोर्ड पर मधुबनी के अनुभव मिश्रा और पटना के ईशान शाश्वत के बीच मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में पटना के ईशान शाश्वत ने सिसिलियन के खेल में शानदार रणनीति का परिचय देते हुए 81 चालों की मैराथन पारी में अनुभव मिश्रा को हरा दिया।
वहीं चौथे बोर्ड पर मुजफ्फरपुर के पार्थवाह का सामना छपरा के अंबर श्रीवास्तवपोल से हुआ। काले मोहरों से खेलते हुए अंबर श्रीवास्तव ने निम्जो इंडियन के खेल में पार्थवाह के गलती का फायदा उठाते हुए 42 चालों में बाजी जीत ली।
वहीं बालिका वर्ग में भोजपुर की अर्पिता ने सात चक्रों में छह अंकों के साथ प्रतियोगिता में अपनी बढ़त कायम रखी है। साढ़े पांच अंकों के साथ मुजफ्फरपुर की दिशा दूसरे स्थान पर जबकि पांच अंकों के साथ नव्या तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
सातवें चक्र में शीर्ष बोर्ड पर बेगुसराय की इशिका के साथ काले मोहरों से खेलते हुए अर्पिता ने 82 चालों में बाजी अपने नाम कर ली।
वहीं दूसरे बोर्ड पर मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका ने पटना की शालिनी श्रीवास्तव को सफ़ेद मोहरों का लाभ उठाते हुए पराजित किया।
तीसरे बोर्ड पर मुजफ्फरपुर की दिशा कुमारी का सामना पटना की आराध्या प्रकाश से हुआ। दिशा कुमारी ने अपनी सटीक चालों से मैच पर पकड़ बनाए रखी और आराध्या को हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
आज दोपहर बाद के चक्र की शुरुआत अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने प्रथम बोर्ड पर चाल चलकर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों एवं अभिभावकों से संवाद किया ।
कल प्रतियोगिता का अंतिम दिन है।

अखिल बिहार शतरंज संघ

Photos from All Bihar Chess Association's post 28/07/2026

#बिहार_राज्य_अंडर_17_फिडे_रेटिंग_शतरंज
तीसरे दिन की खबरें आज 28-07-26 की अखबारों में

All Bihar Chess Association

27/07/2026
Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Patna

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm