Special Olympics Bharat Bihar

Special Olympics Bharat Bihar

Share

this is our official website

Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 30/08/2026
Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 29/08/2026

बिहार राज्य स्तरीय स्पेशल ओलंपिक्स बॉची (Bocce) चैंपियनशिप–2026 का सफल आयोजन किया गया

पटना, 29 अगस्त 2026। स्पेशल ओलंपिक्स भारत–बिहार द्वारा राष्‍ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिनांक 29 अगस्त 2026 (गुरुवार) को सुबह 10:30 बजे से राजमहल रिज़ॉर्ट, भागवत नगर, कुम्हरार, पटना में बिहार राज्य स्तरीय स्पेशल ओलंपिक्स बॉची (Bocce) चैंपियनशिप–2026 का आयोजन किया गया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों से बौद्धिक दिव्यांगता (Intellectual Disability), ऑटिज़्म, सेरेब्रल पाल्सी, लर्निंग डिसेबिलिटी एवं स्पेशल ओलंपिक्स की पात्रता के अंतर्गत आने वाले 200 से अधिक खिलाड़ीयों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में यंग एथलीट (3–7 वर्ष) के साथ-साथ 8–11 वर्ष, 12–15 वर्ष, 16–21 वर्ष तथा 21 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता व्यक्तिगत (Individual) बॉची स्पर्धा के रूप में आयोजित की गई ।

आज के खेल का शुभारम्‍भ मुख्‍य अतिथि डॉ० शिवाजी कुमार अध्‍यक्ष स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स भारत बिहार एवं ई० अजय कुमार यादव के द्वारा दीप प्रज्‍वल्लित कर किया गया। मौके पर डॉ० राजीव गंगौल (अध्‍यक्ष, पाटलीपुत्रा पैरेन्‍ट्स एसोसिएशन), श्री मोती लाल सिंह संतोष कुमार सिन्‍हा प्रोग्राम मैनेजर, लक्ष्‍मीकान्‍त कुमार (प्रशिक्षक), उषा मनाकी (अध्‍यक्ष, रानी लक्ष्‍मीबाई महिला विकास समिति, मुजफ्फरपुर), लालु तुरहा, प्रशिक्षक आदित्‍या कुमार, शेखर चौरसिया, सिंटु कुमार, कृष्‍ण कन्‍हैया, आरती कुमारी, तुलसी कुमार, प्रहलाद कुमार आदि उपस्थित थे।

स्पेशल ओलंपिक्स भारत–बिहार के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने कहा कि बॉची जैसे खेल दिव्यांग खिलाड़ियों में एकाग्रता, आत्मविश्वास, शारीरिक समन्वय एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। बिहार के सभी 38 जिलों से खिलाड़ियों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि राज्य में समावेशी खेलों (Inclusive Sports) को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है।

25/08/2026

आवश्यक सूचना
राष्‍ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2026 के अवसर पर
दिनांक 27 अगस्त 2026 को पटना में राज्य स्तरीय स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा बिहार अवार्ड सेरेमनी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने के इच्छुक प्रशिक्षित कोच, स्वयंसेवक एवं प्रशिक्षित साथी 26 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक बिहार स्पेशल ओलंपिक राज्य कार्यालय, 103, शीला कॉम्प्लेक्स, न्यू बहादुरपुर, पटना में आयोजित तैयारी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

आपका सहयोग कार्यक्रम की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

निवेदक:
डॉ. शिवाजी कुमार
अध्यक्ष, बिहार स्पेशल ओलंपिक

📞 संपर्क: 9431015499
अधिक जानकारी के लिए कॉल या WhatsApp करें।

08/08/2026
04/08/2026

📢 खुला आमंत्रण | Open Invitation
🏆 बिहार राज्य स्तरीय स्पेशल ओलंपिक्स बॉची (Bocce) चैंपियनशिप–2026
दिनांक: 28 अगस्त 2026
स्थान: राजमहल रिज़ॉर्ट, भागवत नगर, पटना
बिहार के सभी 38 जिलों से बौद्धिक दिव्यांगता (Intellectual Disability), ऑटिज़्म, सेरेब्रल पाल्सी, लर्निंग डिसेबिलिटी एवं स्लो लर्नर खिलाड़ी सादर आमंत्रित हैं।
आयु वर्ग (Age Categories)
👶 Young Athletes: 3–7 वर्ष
👦👧 8–11 वर्ष (बालक/बालिका)
🧒 12–15 वर्ष
🧑 16–21 वर्ष
👨 21 वर्ष एवं उससे अधिक
🎯 यह एक व्यक्तिगत (Individual) बॉची (Bocce) प्रतियोगिता है।
✅ भागीदारी पूर्णतः निःशुल्क है।
📲 WhatsApp, Email, Google Form या कार्यालय में आकर पंजीकरण करें।
अपनी भागीदारी शीघ्र सुनिश्चित करें और समावेशी खेलों के इस महोत्सव का हिस्सा बनें।
📞 संपर्क: 94310 15499
🌐 www.biharspecialolympics.org
"हर खिलाड़ी है खास – Every Athlete Matters."

Photos from Special Olympics Bharat Bihar's post 22/07/2026

बिहार के चैंपियन का शानदार स्वागत! 🇮🇳❤️
यह एक यादगार शाम थी जब सैकड़ों स्पेशल ओलंपिक्स एथलीट, माता-पिता, कोच, वॉलंटियर्स और पूरी स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार फ़ैमिली, पटना एयरपोर्ट पर हमारे गोथिया कप 2026 के ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट, मयंक कुमार का ज़ोरदार स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए।
बिहार से लेकर दुनिया के मंच तक, मयंक ने इतिहास रचा है और अनगिनत सपनों को प्रेरित किया है। उनकी यह कामयाबी न सिर्फ़ एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हर उस एथलीट के लिए गर्व का पल है जो यह मानता है कि पक्के इरादे की कोई सीमा नहीं होती।
घर वापसी पर स्वागत है, चैंपियन! सफ़र तो बस शुरू हुआ है, और बिहार गर्व के साथ आपके साथ खड़ा है।

Photos from Special Olympics Bharat's post 17/07/2026
17/07/2026

Team SO Bharat clinched the Bronze Medal in Division 2, defeating Special Olympics Finland 2–1 in the third-place playoff.

A well-earned finish that reflects the team’s resilience, determination and fighting spirit. Congratulations to our athletes and coaches on a memorable campaign! 💙🇮🇳

07/07/2026

Bihar’s Mayank Kumar to Represent India at Gothia Cup 2026 in Sweden
Bihar has achieved a proud sporting milestone as Mayank Kumar, a Special Olympics athlete from the state, has been selected to represent Special Olympics Bharat at the Gothia Cup 2026, to be held in Gothenburg, Sweden, from 12–16 July 2026.

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Shyam Mandir Street Rajendra Nagar Patna
Patna
800016