CricketCountry - Hindi

CricketCountry - Hindi

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CricketCountry - Hindi, Sports, INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED FC-19, Sector 16-A, Noida.

17/08/2026

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, युवराज सिंह, ड्वेन ब्रावो और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी तीन अक्टूबर से शुरू होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के तीसरे सत्र में खेलेंगे. यह टूर्नामेंट तीन से 18 अक्टूबर तक खेला जाएगा.

17/08/2026

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं. अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह के बाद ऐसा करने वाले वह पांचवें भारतीय हैं. वह टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर और दुनिया के तीसरे गेंदबाज भी बने हैं. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 4000 से अधिक रन बनाने और 350 से अधिक विकेट लेने का कारनामा करने वाले वह दुनिया के चौथे ऑलराउंडर भी हैं.

17/08/2026

मानव सुथार (चार विकेट) और रविंद्र जडेजा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर समेटकर 178 रन की लीड हासिल की है. श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा (100) ने शतक लगाया, वहीं निरोशन डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली. बारिश की वजह से तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म करने की घोषणा की गई.

17/08/2026

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के लिए डेब्यू कर रहे गेंदबाज केशरा नुवांथा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. नुवांथा ने टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के खिलाफ कुल 39 ओवर का स्पेल डाला और इस दौरान उन्होंने 175 रन देकर 3 विकेट चटकाए. नुवांथा का यह स्पेल श्रीलंका की ओर से टेस्ट डेब्यू में फेंका गया तीसरा सबसे महंगा स्पेल है. श्रीलंका की तरफ से डेब्यू मैच में सबसे महंगा स्पेल डालने का अनचाहा रिकॉर्ड सूरज रणदीव के नाम दर्ज है,जिन्होंने भारत के खिलाफ ही साल 2010 में 222 रन देकर दो विकेट निकाले थे.

17/08/2026

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने पंत के शॉट सिलेक्शन की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है. कैफ ने 'सोनी स्पोर्ट्स' के साथ बात करते हुए कहा, ऋषभ पंत जिस तरह से आउट हुए, उससे मुझे कोई शिकायत नहीं है, वह ऐसे ही खेलते हैं, लेकिन शिकायत सामान्य ज्ञान की है, यह नई गेंद के साथ पहला ओवर था, उस ओवर में वह तीन बार क्रीज से बाहर निकले, सामान्य ज्ञान का मतलब है कट शॉट खेलना, पांच से छह ओवर तक नई गेंद देखना, यह टेस्ट मैच की परंपरा है, जो भी उनके जैसा खेलता है, वह भी सामान्य ज्ञान का इस्तेमाल करता है. उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी हुई कि वह ओवर की पहली गेंद पर ही क्रीज से बाहर निकल गए, आपको थोड़ा हिसाब लगाना पड़ता है, यहां तक कि अगर कोई बल्लेबाज 150 रन पर भी हो, तो नई गेंद आने पर वह कुछ बॉल खेलता है, मैं वहां कुछ प्वाइंट्स काट रहा हूं, वह लॉजिक और क्रिकेटिंग सेंस में बहुत पीछे रह गए.

17/08/2026

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय टीम की कमान मध्यक्रम के बल्लेबाज दरवेश रसूली के हाथों में सौंपी गई है. अनुभवी नजीबुल्लाह जादरान और ऑलराउंडर करीम जनत के साथ-साथ हाल ही में खत्म हुई श्पागीजा क्रिकेट लीग (एससीएल) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। अच्छी फॉर्म में चल रहे टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज मोहम्मद अकरम को एससीएल में शानदार प्रदर्शन के कारण नेशनल टीम में जगह मिली है. टीम में होनहार युवा खिलाड़ी हसन ईसाखिल (अनुभवी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर और मोहम्मद नबी के बेटे), फैसल खान शिनोजादा और नंग्याल खरोती भी शामिल हैं.

एशियन गेम्स 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम: दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह सफी, इस्मत आलम, करीम जनत, नांग्याल खरोती, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई और अब्दुल्ला अहमदजई

17/08/2026

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि पडिक्कल कीशतकीय पारी ने भारतीय टीम और सिलेक्टर्स का सिरदर्द बढ़ा दिया है. आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि पडिक्कल का यह शतक टेस्ट में नंबर तीन पर खेलने वाले साई सुदर्शन पर दबाव बढ़ाएगा.उन्होंने कहा, दबाव अब साई सुदर्शन पर आएगा, सुदर्शन को मौके मिल रहे थे, लेकिन वह अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं, और मुझे लगता है कि उन पर दबाव पड़ेगा, पडिक्कल का पहला मैच अच्छा जा चुका है और अगर वह दूसरे मुकाबले में भी दमदार प्रदर्शन करते हैं, तो सिलेक्शन कमिटी को बहुत दिलचस्प फैसला लेना पड़ सकता है.

17/08/2026

गॉल टेस्ट में भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. पहली पारी में 462 रन बनाने के बाद भारत ने तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक महज 99 रन के स्कोर पर श्रीलंका के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है. मानव सुथार ने अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल और लाहिरू उदारा को अपना शिकार बनाया. श्रीलंका की टीम अभी भारत से 363 रन पीछे है.

17/08/2026

ट्रेंट रॉकेट्स ने पहली बार महिला द हंड्रेड का खिताब अपने नाम किया. फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने सनराइजर्स लीड्स को एकतरफा मैच में 8 विकेट से हराया.

17/08/2026

गॉल टेस्ट में भारत की पहली पारी तीसरे दिन 462 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. भारतीय टीम दूसरे दिन के स्कोर में सिर्फ दो रन जोड़ सकी. हालांकि मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के ओपनर निशान फर्नांडो को आउट कर मेजबान टीम को बड़ा झटका दिया है.

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Noida?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED FC-19, Sector 16-A
Noida
201301