NAHAN शहर नगीना

NAHAN शहर नगीना Join us in preserving and sharing the timeless legacy of Nahan. Experience the heritage

Dedicated to the rich heritage, culture, and traditions of Nahan founded in 1621.local talent, discover fascinating insights, and stay updated with daily happenings.

04/10/2026

पांवटा साहिब में रूह कंपा देने वाला मंज़र: बाथरूम का दरवाज़ा खोलते ही सामने फन फैलाए बैठा था 9 फ़ीट का 'किंग कोबरा'!
NAHAN शहर नगीना

04/10/2026

ददाहू की करिश्मा का देश भर में डंका: NSPG मेरिट में बनाई जगह! 🎓🇮🇳 || राजनीति विज्ञान में प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हासिल करने वाली हिमाचल की इकलौती बेटी बनीं।
कमेंट बॉक्स में पढ़े विस्तृत समाचार...
NAHAN शहर नगीना .

ददाहू की करिश्मा कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम, NSPG की ऑल इंडिया मेरिट सूची में बनाई जगहहिमाचल की इकलौती बेटी ...
04/10/2026

ददाहू की करिश्मा कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम, NSPG की ऑल इंडिया मेरिट सूची में बनाई जगह
हिमाचल की इकलौती बेटी ने राजनीति विज्ञान में हासिल की स्कॉलरशिप


पीएम श्री डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू (श्री रेणुकाजी) की पूर्व मेधावी छात्रा करिश्मा कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से जारी ‘नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज’ (NSPG) की अखिल भारतीय मेरिट सूची में करिश्मा का चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

पांवटा साहिब के जामनीवाला में घर में घुसा 9 फीट लंबा किंग कोबरा, ‘स्नेक मैन’ भूपेंद्र सिंह ने किया सफल रेस्क्यू         ...
04/10/2026

पांवटा साहिब के जामनीवाला में घर में घुसा 9 फीट लंबा किंग कोबरा, ‘स्नेक मैन’ भूपेंद्र सिंह ने किया सफल रेस्क्यू

उपमंडल के जामनीवाला क्षेत्र में एक घर के बाथरूम में करीब 9 फीट लंबा किंग कोबरा घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया। बाथरूम में इतने बड़े और खतरनाक सांप को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और तुरंत ‘स्नेक मैन’ के नाम से प्रसिद्ध भूपेंद्र सिंह को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू किया।

पांवटा साहिब : यमुना पुल पर भीषण सड़क हाद #सा, डंपर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे || शिलाई के तरसेम नेगी समेत 3 की मौ #त...
04/10/2026

पांवटा साहिब : यमुना पुल पर भीषण सड़क हाद #सा, डंपर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे || शिलाई के तरसेम नेगी समेत 3 की मौ #त
NAHAN शहर नगीना fans .
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर गोविंदघाट बैरियर के समीप पुराने यमुना पुल पर शनिवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे भीषण सड़क हाद #सा हुआ। तेज रफ्तार क्रेटा कार (HP 22E-9005) आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हाद #से में कार सवार तीन लोगों की मौ #त हो गई। मृतकों में शिलाई निवासी तरसेम नेगी पुत्र अतर सिंह नेगी शामिल हैं, जबकि दो अन्य मुजफ्फरनगर और नोएडा के बताए जा रहे हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृ.त घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमेंट बॉक्स में पढ़े विस्तृत समाचार....

रंगमंच के क्षेत्र में रजित सिंह कंवर की उपलब्धियां खास तौर पर उल्लेखनीय हैं। वर्ष 2017 के बाद उनके निर्देशन में स्टेपको ...
04/10/2026

रंगमंच के क्षेत्र में रजित सिंह कंवर की उपलब्धियां खास तौर पर उल्लेखनीय हैं। वर्ष 2017 के बाद उनके निर्देशन में स्टेपको नाहन ने राष्ट्रीय स्तर की 20 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिनमें 17 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान और 2 में द्वितीय स्थान हासिल किया।

रंगमंच के क्षेत्र में उनके इसी योगदान के चलते वे वर्तमान में स्टेपको नाहन के अध्यक्ष के साथ-साथ ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल (AITC) के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा वे नोएडा रंग महोत्सव में प्रतियोगिता निर्णायक की भूमिका भी निभा चुके हैं। उनके निर्देशन में मिली लगातार सफलताएं नाहन की रंगमंचीय प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान रही हैं।

03/10/2026

द ग्रेट खली के परिवार को जमीन विवाद में कोर्ट से बड़ी राहत!
अंतरराष्ट्रीय रेसलर ‘द ग्रेट खली’ के परिवार से जुड़े सूरजपुर (पांवटा साहिब) के 18-09 बीघा जमीन विवाद में वरिष्ठ सिविल जज विकास गुप्ता की अदालत ने अंतरिम राहत दी है। खली के पिता ज्वाला राम और जसबीर कौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रथम दृष्टया उनके कब्जे को स्वीकार किया और प्रतिपक्ष को जबरन बेदखली या कब्जे में किसी भी तरह के हस्तक्षेप से रोक दिया है। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के कानूनी सिद्धांत का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि कानून की उचित प्रक्रिया के बिना किसी को बेदखल नहीं किया जा सकता। हालांकि, यह अंतरिम आदेश है और मालिकाना हक पर अंतिम फैसला आना अभी बाकी है।
कमेंट बॉक्स में पढ़े विस्तृत समाचार...
NAHAN शहर नगीना .

03/10/2026

नाहन शहर को बेसहारा गोवंश की समस्या से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन, नगर परिषद, पशुपालन और पुलिस विभाग ने संयुक्त अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 7 बेसहारा गोवंश को रेस्क्यू कर सिरमौर स्थित कोटला बड़ोग गौशाला भेजा गया। हैरानी की बात यह रही कि इनमें से 3 पालतू गोवंश निकले जिन पर टैग लगे हुए थे। 'भारत पशुधन पोर्टल' पर जांच के बाद इनके मालिकों की पहचान रमेश चंद (वार्ड 12), रजत सैणी (वार्ड 12) और राज कुमार (वार्ड 13) के रूप में हुई। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने इस लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर परिषद को इन तीनों पशुपालकों के खिलाफ 'पशु क्रूरता निवारण अधिनियम' के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

fans

नाहन बाजार में लौटी पहाड़ की देसी सब्जियों की खुशबू, जंगली करेला और देसी खीरे की बढ़ी मांग50 से 100 रुपये किलो बिक रहा ज...
03/10/2026

नाहन बाजार में लौटी पहाड़ की देसी सब्जियों की खुशबू, जंगली करेला और देसी खीरे की बढ़ी मांग
50 से 100 रुपये किलो बिक रहा जंगली करेला, देसी खीरा 40 रुपये किलो

ऐतिहासिक शहर नाहन के स्थानीय बाजार इन दिनों पारंपरिक पहाड़ी स्वाद से गुलजार हैं। बाजार में खेतों में उगाई जाने वाली सामान्य सब्जियों के साथ-साथ जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली जंगली और देसी सब्जियां भी पहुंच रही हैं। खास तौर पर बनेठी क्षेत्र से आने वाली मौसमी सब्जियां स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। साल में सीमित समय के लिए उपलब्ध होने के कारण इन सब्जियों की बाजार में खास मांग बनी हुई है।

नाहन से कोटला बड़ोग गौशाला भेजे सात बेसहारा गौवंश, तीन पशुपालकों पर कार्रवाई के निर्देश      नाहन शहर को बेसहारा गौवंश क...
03/10/2026

नाहन से कोटला बड़ोग गौशाला भेजे सात बेसहारा गौवंश, तीन पशुपालकों पर कार्रवाई के निर्देश

नाहन शहर को बेसहारा गौवंश की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को शहर से सात बेसहारा गौवंश को सिरमौर स्थित कोटला बड़ोग गौशाला में स्थानांतरित किया गया। अभियान के दौरान तीन टैग लगे पालतू गौवंश भी पाए गए, जिनके मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Address

Nahan
173001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NAHAN शहर नगीना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share