22/08/2026
Watch live
WORLD ATHLETICS CONTINENTAL TOUR — SILVER
Athletics Federation of India
https://www.youtube.com/watch?v=Mksa8v7nyvY
This is the official page of Muzaffarpur District Athletics Association (M.D.A.A). M.D.A.A is affiliated unit of Bihar Athletics Association.
Our main objective is to promote and encourage Athletics in the district of Muzaffarpur, Bihar.
22/08/2026
Watch live
WORLD ATHLETICS CONTINENTAL TOUR — SILVER
Athletics Federation of India
https://www.youtube.com/watch?v=Mksa8v7nyvY
15/08/2026
Happy Independence Day
09/06/2026
Media Coverage
Muzaffarpur Athletics Team
09/06/2026
Athletics Federation of India
08/06/2026
*मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ*
*प्रेस विज्ञप्ति*
मुजफ्फरपुर, 7 जून 2026।
*92वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 के लिए मुजफ्फरपुर के 67 सदस्यीय दल के बीच पोशाक वितरण व विदाई समारोह का आयोजन -
मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ (M.D.A.A.) ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) एवं बिहार एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में पटना में आयोजित होने वाली 92वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 के लिए जिले के कुल *67 खिलाड़ियों* के दल की घोषणा की है।
इनके बीच आज एल एस कॉलेज खेल मैदान में पोशाक ( किट) का वितरण व उनके लिए विदाई समारोह ( सेंड ऑफ सेरेमनी) आयोजित किया गया ।
इस दल में अंडर-14 आयु वर्ग से लेकर सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग तक के प्रतिभाशाली एथलीट शामिल हैं, जो ट्रैक, फील्ड, हर्डल्स, स्टीपलचेज़ एवं संयुक्त स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस दल का चयन *चयन समिति के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार* द्वारा जिला स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं वर्तमान प्रदर्शन के आधार पर कठिन चयन प्रक्रिया के उपरांत किया गया है। जिला दल की कमान *कप्तान निष्ठा मिश्रा* (शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो) को सौंपी गई है, जो ईस्ट ज़ोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स मीट की दो बार की पदक विजेता हैं। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से दल को राज्य चैम्पियनशिप में मजबूती मिलने की आशा है।
घोषित दल में *44 पुरुष/बालक* एवं *23 महिला/बालिका* खिलाड़ी सम्मिलित हैं।
वर्गवार रूप से इसमें पुरुष वर्ग के 14, महिला वर्ग के 6, अंडर-20 बालक 8 एवं बालिका 4, अंडर-18 बालक 12 एवं बालिका 4, अंडर-16 बालक 6 एवं बालिका 6, तथा अंडर-14 बालक 4 एवं बालिका 3 खिलाड़ी शामिल हैं।
दल के साथ टीम मैनेजर श्री राजीव रंजन प्रताप, सहायक टीम मैनेजर सुश्री दिव्या कुमारी तथा प्रशिक्षक के रूप में श्री संतोष कुमार, श्री चंद्र भूषण कुमार एवं श्री अभिजीत आनंद रहेंगे। चयन समिति के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार एवं संयोजक श्री आशीष कुमार रहे।
संघ ने दल की तैयारी हेतु *स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान (SVKAYS)* द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) की सराहना करते हुए संस्थान का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिसमें खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संघ की ओर से चयनित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई हैं तथा आशा व्यक्त की गई कि मुजफ्फरपुर के एथलीट अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे।
*दल की पूर्ण सूची (वर्गवार)*
*पुरुष (14):* गौतम कुमार, हर्षित राज, मोहम्मद साकिब, निखिल कुमार, रवि भास्कर, सानू कुमार, अभिजीत, विशाल कुमार, विशाल कुमार झा, पंकज कुमार, ऋषि राज, नीतीश कुमार, अमन कुमार, मो. मोजाहिदुल इस्लाम।
*महिला (6):* निष्ठा मिश्रा (कप्तान), कृतिका कुमारी, शहजहाँ परवीन, नेहा कुमारी, प्रिया कुमारी, रंजू कुमारी।
*अंडर-20 बालक (8):* तहसीन रज़ा, गौरव कुमार, गौरव कुमार, आदित्य राज, आलोक चौरसिया, अंकित कुमार, प्रभात राज, अंश देव।
*अंडर-20 बालिका (4):* रेशमी कुमारी, हर्ष बाला, प्रिया कुमारी, आरुषि कुमारी।
*अंडर-18 बालक (12):* उत्कर्ष कुमार, शेखर कुमार, आशीष रंजन, शिवम कुमार, बाबुल कुमार, चिराग कौशिक, मो. फैजान, पुष्पम कुमार, रौनक कुमार, सुमित कुमार झा, चिन्मय राज, अभिषेक कुमार।
*अंडर-18 बालिका (4):* पूजा भारती, शिखा कुमारी, निशा कुमारी, श्रेया।
*अंडर-16 बालक (6):* आकाश कुमार, अशोक कुमार, मनीष कुमार, इरशाद सिद्दीकी, प्रतीक राज, जलज चौहान।
*अंडर-16 बालिका (6):* राधा रानी, अंगीता कुमारी, रुचिका कुमारी, कोमल कुमारी, जिया गुप्ता, शगुन कुमारी।
*अंडर-14 बालक (4):* सिद्धांत कुमार, ऋषि पटेल, सम्राट सिंह, अभिनव चौधरी।
*अंडर-14 बालिका (3):* अंशु कुमारी, साक्षी कुमारी, अनुप्रिया।
मृत्युंजय कुमार सिंह
सचिव
मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ
मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ
चयन प्रतियोगिता सूचना: 92वीं बिहार जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026
मुजफ्फरपुर जिले के सभी एथलीटों को सूचित किया जाता है कि आगामी 92वीं बिहार जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 हेतु जिला टीम का गठन चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा।
प्रतियोगिता का विवरण:
दिनांक: 10 मई, 2026
समय: प्रातः 08:00 बजे से
स्थान: लंगट सिंह महाविद्यालय (L.S. College) का खेल मैदान, मुजफ्फरपुर
भागीदारी की शर्तें:
इसमें जिले के सभी स्कूल, संस्था, क्लब और अकादमी के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
आयु वर्ग (Age Groups): U-14, U-16, U-18, U-20, U-23, एवं पुरुष व महिला वर्ग।
आवश्यक दस्तावेज:
सभी खिलाड़ियों को अपना मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
जिन खिलाड़ियों के पास AFI ID है, वे उसे भी साथ लेकर आएं।
संपर्क सूत्र:
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: +91 7903573911
धन्यवाद,
मृत्युंजय कुमार सिंह
सचिव, मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ
09/03/2026
Event Details
🏃♂️ 16th Abhishek Kundan Memorial
Muzaffarpur Inter School-cum-Open Road Race Championship 2026
📅 23 March 2026
📍 L.S. College, Muzaffarpur
⏰ Start Time: 7:30 AM
Theme: “Conquer Your Mind”
Race Categories
🔹 Under-14 – 2 KM (Boys & Girls)
🔹 Under-16 – 3 KM (Boys & Girls)
🔹 Under-18 – 3 KM (Boys & Girls)
🏆 Awards
✔ Top 10 finishers in each category will be awarded
🥇 Top 3 will receive Cash Prizes
💰 Total Prize Pool: ₹40,000
💳 Entry Fee: ₹25
🗓 Last Date for Registration: 20 March 2026
📍 Registration Locations
• New Muzaffarpur Sports, Chakkar Chowk
• L.S College Sports Ground
📞 Contact:
9576046205 | 7992342820 | 9113375499
💫 Honouring the Legacy of Abhishek Kundan
A celebrated athlete from Muzaffarpur whose story symbolizes extraordinary resilience.
At the 1994-95 All India Inter-University Meet, despite:
• 18 stitches on his eyebrow
• A fractured hand in plaster
• A severe leg sprain
He still competed and won a Silver Medal.
Trained by Swami Vivekanand Krida Avem Yoga Sansthan, his courage continues to inspire generations of athletes.
Come run. Come compete.
Come Conquer Your Mind.
मुजफ्फरपुर ने देश को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं, पर हमारे एथलीट्स आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। अब समय आ गया है कि मुजफ्फरपुर में भी अपना *सिंथेटिक ट्रैक* हो! मृत्युंजय कुमार सिंह की बस एक ही 'दिली इच्छा' है: हमारे बच्चे अपनी मिट्टी पर विश्वस्तरीय ट्रेनिंग लें। Bihar Athletics AssociationBihar State Sports Authority - BSSADistrict Administration MuzaffarpurGoltoo Singh RajeshAthletics Federation of IndiaInformation & Public Relations Department, Government of Biharश्रेयसी सिंह