एक साल... 365 दिन...
बस इतना समय काफ़ी है खुद को बदलने के लिए।
हर दिन एक छोटा कदम,हर श्वास एक नया संकल्प,हर अभ्यास एक नई शुरुआत।
चाहे रिश्ता हो, सेहत हो, मन हो या आपका हर काम—निरंतर प्रयास 365 दिनों तक किया जाए, तो बदलाव निश्चित है।
आज संकल्प लें—365 दिन, हर दिन अपने बेहतर स्वरूप की ओर।
Sanjeevani Yoga Studio
Yoga means unity, yoga means way of life, yoga is nt only Asanas and pranayamas, yoga more works on mental state, yoga means co-ordination of mind and body
बारिश प्रकृति का सुंदर वरदान है।
यह धरती को हरियाली देती है, नदियों और जलाशयों को भरती है, किसानों के खेतों में नई उम्मीद जगाती है और जीवन को नई ऊर्जा से भर देती है।
लेकिन यही बारिश कई गरीब और असहाय लोगों के लिए कठिन परीक्षा बन जाती है। जिनके पास सुरक्षित घर नहीं हैं, उनके लिए हर बूंद चिंता लेकर आती है।
आइए, इस वर्षा ऋतु में केवल प्रकृति का आनंद ही न लें, बल्कि ज़रूरतमंदों की सहायता का भी संकल्प लें। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी की रक्षा करें, हर परिवार को सुरक्षित रखें और किसी भी गरीब को भूखा, बेघर या असहाय न रहने दें।
"बारिश सबके लिए खुशियाँ लेकर आए, और किसी की मजबूरी का कारण न बने।" 🌧️🙏 कल्याणी ठक्कर
कहता है मन कहीं और चलूँ,
तन भटके अपनी ही डगर।
योगासन धीरे से कहते हैं—
लौट आ, बस यहीं है तेरा घर।🙏
Grateful for a Meaningful Learning Experience
It was a privilege to take sessions at the Yoga Teachers Training Program organized amidst the serenity of nature at the Adani Project.
Teaching alongside the esteemed faculty of New Age Yoga, YPI Level 1, and Rain Peace was a truly enriching experience. The peaceful surroundings, enthusiastic participants, and positive learning environment made every session memorable.
Heartfelt gratitude to the organizers for this wonderful opportunity. Wishing all the trainees a beautiful journey of learning, practice, and sharing the true spirit of yoga.
Regards,
Kalyani Thakkar
योग दिवस पर हरि टी-शर्ट छा गई,
लगता था जैसे हरियाली ही योग करने आ गई।
हर आसन में संतुलन, हर श्वास में नई ऊर्जा थी,
चारों ओर सकारात्मकता और मुस्कानों की गूंज थी।
संध्या मैम की प्रेरणादायी वाणी ने ऐसा प्रभाव जगाया,
हर मन में योग का दीप और भी उज्ज्वल हो आया।
उनके शब्दों ने साधना को नई दिशा और गहराई दी,
और पूरे वातावरण में उत्साह, जागरूकता और शांति भर दी।
मुख्यमंत्री जी को योगाभ्यास करते देख प्रेरणा और बढ़ गई,
यह संदेश और सशक्त हुआ कि योग हर जीवन की आवश्यकता बन गई।
जब नेतृत्व स्वयं योग को अपनाता है,
तो समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता का दीप स्वतः जगमगाता है।
स्वजन्य के सुंदर योग-प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया,
अनुशासन, समर्पण और साधना का अद्भुत स्वरूप दिखा दिया।
वहीं स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन में सजगता से दायित्व निभाया,
हर साधक का ध्यान रखकर सेवा-भाव का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्रकृति के रंग में रंगे सभी साधक ऐसे लग रहे थे,
मानो योग, हरियाली, �
(दैनिक योग संकल्प)
प्रतिदिनं योगसाधनां करिष्यामि दृढव्रतः।
आरोग्यं शान्तिमानन्दं प्राप्स्यामि न संशयः॥
अर्थ:
मैं कल्याणी ठक्कर योग शिक्षक एवं साधक दृढ़ संकल्प के साथ प्रतिदिन पिछले 30 सालों से योग साधना करती आ रही हूँ और आगे भी करूँगी। इससे स्वास्थ्य, शांति और आनंद की प्राप्ति होगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।
365 दिन योग अभ्यास का संकल्प
"मैं आज यह संकल्प लेती हूँ कि वर्ष के 365 दिनों तक नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करती रहूंगी चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, मैं अपने शरीर, मन और आत्मा के संतुलन हेतु प्रतिदिन कुछ समय योग को अवश्य दूँगी। यही निरंतरता मुझे स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आत्मिक उन्नति की ओर ले जाएगी।"
संकल्प मंत्र
"योगो मे जीवनमार्गः, नियमिताभ्यासो मे व्रतम्।
प्रतिदिनं योगं करिष्यामि, स्वस्थ-प्रसन्नो भविष्यामि॥"
🙏 "एक दिन का योग प्रेरणा देता है, 365 दिनों का योग जीवन बदल देता है।"
- कल्याणी ठक्कर
🌼 सूर्य की किरणों सा प्रकाश मिले,
चंद्रमा सी मधुर मुस्कान मिले,
योग से आत्मबल बढ़े,
कृष्ण चरणों में सदा स्थान मिले।
जिंदगी...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Shantigardens
Mumbai