Parvati Khel Academy

Parvati Khel Academy

Share

An Academy Which have Indoor Games like Cricket, Badminton, Yoga, Karate, Skating, Archery, Table Tennis etc.

18/08/2026

क्रीडाभारती मध्यभारत प्रान्त
“क्रीड़ा से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का"
क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2026
क्रीड़ा भारती आयोजित कर रही है दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा (KGP 2026) यह परीक्षा विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और नागरिकों के बीच खेलों के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने के लिए आयोजित की जा रही है।
**पुरस्कार एवं सम्मान:
* 🥇 **प्रथम पुरस्कार:** ₹1 लाख (1 विजेता)
* 🥈 **द्वितीय पुरस्कार:** ₹50 हजार (2 विजेता)
* 🥉 **तृतीय पुरस्कार:** ₹25 हजार (6 विजेता)
* 🏅 **चतुर्थ पुरस्कार:** ₹11 हजार (11 विजेता - प्रत्येक संगठन क्षेत्र से)
📋 **परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी:**
* 📅 **परीक्षा तिथि:** रविवार, 6 सितम्बर 2026
* ⏰ **लॉगिन का समय:** सुबह 5:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (अपनी सुविधानुसार कभी भी दें)
* ⏱️ **परीक्षा की अवधि:** 20 मिनट (कुल 50 प्रश्न)
* 🎯 **पात्रता:** न्यूनतम आयु 12 वर्ष (पुरस्कार 12 से 25 वर्ष के प्रतिभागियों के लिए)
* 📱 **माध्यम:** मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या कंप्यूटर
* 💰 **सहयोग राशि:** केवल ₹20/- प्रति परीक्षार्थी
📲 **पंजीकरण कैसे करें?**
1. https://kreedabharatikgp.org/ पर जाएँ।
2. अपनी आवश्यक जानकारी भरकर व्यक्तिगत, समूह या बल्क पंजीकरण चुनें।
3. ऑनलाइन माध्यम (UPI/Card/Net Banking) से ₹20 की सहयोग राशि का भुगतान करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4. रजिस्ट्रेशन होते ही registered Mobile number के मेसेज बॉक्स में Log in id और Password आजायेगा
नोट : 1.फॉर्म फिल करते जन्म तिथि आधार कार्ड के अनुसार भरे
📜 **मार्कशीट और प्रमाणपत्र:** परीक्षा के अगले दिन शाम 4 बजे के बाद डाउनलोड करें।
👉 **आज ही अपना रजिस्ट्रेशन करें
https://kreedabharatikgp.org/
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे
डॉ .दीपक शिंदे
9893199596

14/08/2026

Mix Martial Art Training at Parvati Khel Academy
Limited Spots are available Join Now...

12/08/2026

Yoga Classes Available Parvati Khel Academy
Morning : 6 to 7 am and 7 to 8 am
Evening : 5 to 6 pm

27/07/2026

वृक्षोत्सव 2026 : आइए, हरा-भरा और समृद्ध ग्वालियर बनाएं! 🌳
पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए ऋषि गालव विश्वविद्यालय (मध्यभारत शिक्षा समिति का संस्थान) लेकर आ रहा है एक विशेष महा-अभियान — "वृक्षोत्सव 2026"।
"एक वृक्ष - एक प्रयास" के संकल्प के साथ आइए हम सब मिलकर अपनी प्रकृति को सहेजने की जिम्मेदारी निभाएं और ग्वालियर को एक नई पहचान दें।
📅 दिनांक: 01 अगस्त 2026 (शनिवार)
⏰ समय: प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
📍 स्थान: ऋषि गालव विश्वविद्यालय परिसर, शीतला माता मंदिर मार्ग, ग्राम बेला, शिवपुरी लिंक रोड, ग्वालियर (म.प्र.)
🤝 आप इस महा-अभियान से कैसे जुड़ सकते हैं?
1️⃣ स्वयं उपस्थित होकर: अपने परिवार, मित्रों एवं सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में सहभागी बनें और पौधे लगाएं।
2️⃣ वृक्ष दान : प्रति वृक्ष ₹ 250/-का सहयोग भी किया जा सकता है
📲 डिजिटल सहयोग (QR Payment):
बैनर में दिए गए QR कोड को अपने किसी भी UPI ऐप (GPay, PhonePe, Paytm) से स्कैन करके सीधे ₹250/- की सहयोग राशि भेज सकते हैं।
"हरित भविष्य हेतु एक संकल्प : एक वृक्ष - एक प्रयास"
हरित भारत - समृद्ध भारत 🇮🇳
,

23/07/2026

Dear Parents,
Greetings !
We are pleased to inform you that our school is organising an Interschool Competition on 26th July. As the host school, we encourage all our students to participate enthusiastically in the event.
We request you to kindly ensure your child participates in the competition suitable for their age group. Your support and encouragement will help boost your child's confidence, creativity and overall personality development.
Kindly complete the registration at the earliest and motivate your child to be a part of this wonderful event.
Let's make our school proud with maximum participation!
Regards,
Parvati Vidya Peeth
Register on the given link - https://forms.gle/mZYUQ64AVPGC4Hci8

07/07/2026

,

Photos from Parvati Khel Academy's post 22/06/2026

मध्य भारत शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा आज 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पार्वती खेल अकादमी में योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत योग कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अनुषा दीपक त्यागी योग मार्गदर्शक लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षण संस्थान उपस्थित रही साथ ही मध्य भारत शिक्षा समिति के माननीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद बांदिल जी , मध्य भारत शिक्षा समिति के सचिव प्रोफेसर राजेंद्र वैद्य तथा पार्वती खेल अकादमी साथी निकाय के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह मंच पर उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का प्रारंभ देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे गीत से हुआ उसके पश्चात योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंत्र प्राणायाम आसन आदि के साथ मंचस्थ अतिथियों एवं उस कार्यक्रम में पधारे हुए बड़ी संख्या में लोगों ने योग में सहभागिता की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी को संबोधित करते हुए करें योग रहे निरोग की भावना को अपने शब्दों से प्रकट किया साथ ही योग के माध्यम से शरीर मन व बुद्धि को किस प्रकार से व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सकता है इसमें भी अपनी बात को रखा। योग हमारे दैनिक जीवन में किस प्रकार से सम्मिलित हो जिस प्रकार हम अपने दैनिक जीवन में अन्य कार्यों को महत्व देते हैं उसी प्रकार योग भी हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बने इस प्रकार का प्रयास आज के दिन से ही हम सबको मिलकर करने की आवश्यकता है इस प्रकार की बातों के माध्यम से वहां उपस्थित सभी योगार्थियों को संबोधित किया। डॉ. राजेंद्र सिंह जी द्वारा भी योग के महत्व को सभी के सामने प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में समिति द्वारा संचालित सभी संस्थानों के स्टाफ , छात्र छात्राएं एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर योग के कार्यक्रम में सहभागिता की । इस अवसर पर समिति के सदस्य , राजेंद्र टेम्बे, किरण कुमार कल्याणकर पार्वती खेल अकादमी सदस्य शासी. निकाय डॉ. प्रदीप वाजपेयी, प्रशासनिक अधिकारी मध्य भारत शिक्षा समिति के साथ साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रह कर योग किया ।

Photos from Parvati Khel Academy's post 21/06/2026

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ समापन l

21 जून 2026 को मध्य भारत शिक्षा समिति के संस्थान पार्वती खेल अकादमी द्वारा आयोजित 52 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 1 मई से 21 जून 2026 तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एल.एन.आई.पी.ई. की योग मार्गदर्शक डॉ. अनुषा दीपक त्यागी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बांदिल ने की, जबकि मध्य भारत शिक्षा समिति के सचिव प्रो. राजेन्द्र वैद्य एवं पार्वती खेल अकादमी शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग के मेधावी खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अकादमी के सभी प्रशिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पार्वती खेल अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस ग्रीष्मकालीन शिविर में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कराते, योग, तलवारबाजी, तीरंदाजी, स्केटिंग एवं जुम्बा जैसी विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में लगभग ढाई-तीन वर्ष की आयु के बच्चों से लेकर सेवानिवृत्त व्यक्तियों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के दौरान अनुशासन, समयपालन, नियमित अभ्यास एवं सीखने की उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रत्येक खेल एवं आयु वर्ग से चयनित कर मेधावी छात्र के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आराध्या दीक्षित, अदम्य शर्मा, वेदांश पराशर, कविता जैन, अंश जैन, देवांतिका शर्मा सहित विभिन्न खेलों एवं आयु वर्गों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अभिभावकों ने अकादमी की गतिविधियों की सराहना करते हुए अपने बच्चों को नियमित रूप से खेल प्रशिक्षण से जोड़ने की इच्छा व्यक्त की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. प्रदीप बाजपेयी, राजेन्द्र टेंबे, डॉ. किरण कुमार कल्याणकर, डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. संजय पांडे, डॉ. सुनील पाठक, मुलायम सिंह जादौन, सोमेश गोस्वामी, अविनाश वर्मा, हिमांशु चौधरी, कीर्ति जादौन, हनी तथा अकादमी के प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। अंत में सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम से किया गया l

19/06/2026

Registration Open For Yoga Classes

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Gwalior?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


P. G. V. College Campus, Genda Wali Sadak, Lashkar
Gwalior
474001

Opening Hours

Monday 6am - 8pm
Tuesday 6am - 8pm
Wednesday 6am - 8pm
Thursday 6am - 8pm
Friday 6am - 8pm
Saturday 6am - 8pm