BNFC Football Nursery

BNFC Football Nursery

Share

Bnfc football club

07/06/2026

बिरला नगर फुटबॉल क्लब एवं आरोग्य भारती ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

*आज बिरला नगर फुटबॉल क्लब द्वारा आरोग्य भारती, ग्वालियर नगर के सौजन्य से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जे.सी. मिल्स फुटबॉल मैदान पर CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम* का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, ग्वालियर की अध्यक्ष डॉ. स्नेहलता दुबे ने उपस्थित खिलाड़ियों, कोचों एवं पदाधिकारियों को CPR के महत्व एवं आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर आरोग्य भारती, ग्वालियर के अध्यक्ष श्री एम.के. सारस्वत, संरक्षक lडॉ. जे.डी. सुखानी, सचिव *डॉ. अमोद गुप्ता*, एवं पूर्व दुर्गादास मण्डल अध्यक्ष *श्री ब्रजेश शर्मा* विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बिरला नगर फुटबॉल क्लब की ओर से अध्यक्ष श्री उदय सिंह राजावत, सचिव श्री राजेंद्र पाल श्री सुरेंद्र नरवरिया डॉ. प्रमोद कुमार श्री विशालश्री शेर सिंह* *केशव यादव, श्री प्रदीप सिंह श्री प्रशांत चाहर*, *श्री प्रियांशु चौहान*, श्री संजय आर्य एवं श्री लेख राज यादव* ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. त्रिलोक चाहर एवं श्री विनय कदम ने किया।

आयोजकों ने कहा कि खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े लोगों को आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे मैदान में किसी भी अनहोनी की स्थिति में तत्काल मदद दी जा सके।

*धन्यवाद*
*बिरला नगर फुटबॉल क्लब, ग्वालियर*

12/10/2025
27/04/2025

समर फुटबॉल कैंप - 10 मई से

मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा ग्वालियर में एक समर फुटबॉल कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जो 10मई से शुरू होगा।

प्रशिक्षण स्थल:
1. जेसी मिल्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
2. एमएलबी फुटबॉल ग्राउंड
3. एसएफ ग्राउंड
4. जीवाजी क्लब

पंजीकरण:
शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक प्रशिक्षण स्थल पर संपर्क करके अपना पंजीकरण कराएं।

कैंप की विशेषताएं:
- आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण (EWS और मजदूर कार्ड धारकों के लिए)
- अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण
- संतुलित आहार पर जानकारी
- प्लेयर ऑफ द वीक अवार्ड (प्रत्येक शनिवार)
- मोरल एथिक्स
- फन और रीक्रिएशन गेम्स (फुटबॉल से संबंधित)
- साप्ताहिक मैच

आइए और इस समर कैंप का हिस्सा बनें!

Photos from BNFC Football Nursery's post 29/01/2025
Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Gwalior?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Gwalior
474004