Samyak Sadhna

Samyak Sadhna

Share

Samyak Sadhna
Yoga • Meditation • Mindful Living
A space for steady practice and inner clarity — in Gurugram & online.

21/07/2026

Ganga, Rishikesh

09/07/2026

“मुझसे ध्यान नहीं होता…” — शायद आपने भी कभी ऐसा सोचा होगा।

ध्यान का अर्थ मन को ज़बरदस्ती शांत करना नहीं है।

विचार आना स्वाभाविक है। अभ्यास यह है कि हर बार भटकने पर बिना संघर्ष के अपने ध्यान को वापस ले आएँ।

धीरे-धीरे मन बदलता है।
धीरे-धीरे दृष्टि बदलती है।
और फिर वही जीवन, पहले जैसा नहीं रहता।

ध्यान कोई एक दिन का अनुभव नहीं, बल्कि नियमित अभ्यास की यात्रा है। 🕉️

क्या आपने भी कभी यह महसूस किया है कि ध्यान करते समय विचार बहुत आते हैं? अपने अनुभव कमेंट में साझा करें। 🙏

08/07/2026

सांसों और घबराहट का गहरा संबंध

जब भी मन में घबराहट (anxiety) बढ़ती है, उसका सीधा असर हमारी सांसों पर पड़ता है।

इस स्थिति से बाहर आने में ध्यान (Dhyan) और प्राणायाम (Pranayam) हमारी बहुत सहायता करते हैं:

ध्यान - यह हमारे मन को एकाग्र और स्थिर करता है, जिससे हमारी सांसें स्वतः ही सामान्य और शांत हो जाती हैं।

प्राणायाम - इसके माध्यम से हम अपनी सांसों को नियंत्रित और लयबद्ध करते हैं, जिसका सीधा प्रभाव हमारे मन को शांत करने में होता है।

अगली बार जब भी बेचैनी या घबराहट महसूस हो, अपनी सांसों को एक लय में लाने का प्रयास करें। स्थिरता हमेशा आपके भीतर ही है।

06/07/2026

Saans lene mein takleef ya sinus ki problem? Jal Neti is the answer!

Jal Neti ek bahut hi prabhavi yogic kriya hai jo aapke nasal passages ko clean karti hai aur breathing ko improve karti hai. Video mein dekhiye kaise har umar ke log kitni aasani se isse practice kar rahe hain. Sahi guidance ke saath, ghabrane jaisa isme kuch nahi hai!

Learn the right techniques of Yoga, Pranayama, and Dhyan with us.

📞 Call/WhatsApp: 99111 92464
🌐 Visit: samyaksadhna.org
📍 Online & Offline classes available!

03/07/2026

क्या आपको भी फिटनेस की याद तभी आती है जब डॉक्टर चेतावनी देते हैं?

हम में से कई लोग अपनी सेहत को तब तक नज़रअंदाज़ करते हैं जब तक कि कोई बीमारी (जैसे कोलेस्ट्रॉल, किडनी की दिक्कत या प्री-डायबिटीज) दस्तक न दे दे। फिर हम जोश में आकर कुछ दिन वॉक, जिम या योग करते हैं, लेकिन 3-4 दिन बाद ही अपने पुराने आलस भरे लाइफस्टाइल (Sedentary Lifestyle) में वापस लौट जाते हैं।

बीमारी का इंतज़ार न करें! प्रिवेंटिव केयर (Preventive Care) अपनाएं। आज ही से शुरुआत करें—चाहे वो योग हो, वॉक हो या जिम—और अपने अभ्यास में निरंतरता बनाए रखें।

02/07/2026

कल से योग करूंगा..." यह कल कभी नहीं आता!

1-2 घंटे योग करने का सिर्फ सोचने से बेहतर है कि आज सिर्फ 10 मिनट के लिए मैट पर उतरें। 10 मिनट का अभ्यास 2 घंटे की सोच से कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। छोटे कदम उठाएं, और धीरे-धीरे इसे अपनी आदत बनाएं। 🌱

क्या आप आज अपने लिए 10 मिनट निकाल रहे हैं?
कमेंट्स में 'YES' लिखें! 👇

30/06/2026

सर्वाइकल (Cervical) और गर्दन के दर्द से हैं परेशान?

आजकल लगातार स्क्रीन के सामने बैठने से गर्दन और कंधों का दर्द बहुत आम हो गया है। आप ऑफिस चेयर पर बैठे-बैठे भी इन 4 बेहद आसान अभ्यासों से इससे छुटकारा पा सकते हैं।

बीमारी एक-दो दिन में नहीं आई है, इसलिए एक-दो दिन में जाएगी भी नहीं। अगर आप लगातार 1 से डेढ़ महीने तक इन अभ्यासों को करेंगे, तो आपको 50% से 60% तक आराम मिल जाएगा!

28/06/2026

अशांत मन एक गर्म तवे की तरह है—शुरुआत में ध्यान टिकता नहीं, तुरंत उड़ जाता है।
एक-दो दिन में कोई चमत्कार नहीं होता, लेकिन निरंतरता से मन रूपी यह तवा शीतल ज़रूर होता है। बिना निराश हुए रोज़ बैठें। सम्यक् साधना और अंतरंग योग का यही वास्तविक मार्ग है।
#ɪɴɴᴇʀᴘᴇᴀᴄᴇ

27/06/2026

ध्यान की शुरुआत कैसे करें?

ध्यान हमारी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है, लेकिन सही शुरुआत कैसे हो? इसी उलझन को दूर करने के लिए जुड़िए हमारे साथ।

🗓️ हर रविवार, सुबह 7:00 बजे (Free Live Session)

आइए, थोड़ा अभ्यास करते हैं और ध्यान को गहराई से समझते हैं। कोई भी सवाल हो, तो नीचे कमेंट करें या सीधे WhatsApp (+91 99111 92464) पर संपर्क करें।

#ɪɴɴᴇʀᴘᴇᴀᴄᴇ

24/06/2026

२१ जून बीत गया, लेकिन आपका अभ्यास नहीं रुकना चाहिए! 🧘‍♂️

​योग कोई एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि हर दिन खुद से जुड़ने का एक संकल्प है। रोज़ अभ्यास करें, रोज़ रूपांतरित हों।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Gurugram?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Gurugram