29/08/2026
Knockout World Martial arts Academy
Martial arts Academy
29/08/2026
26/08/2026
नॉकआउट वर्ल्ड मार्शल आर्ट अकैडमी के खिलाड़ियों ने कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम
70 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, शानदार प्रदर्शन के साथ हासिल किया प्रथम स्थान
गाजियाबाद। करेहड़ा स्थित विद्यांजलि मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सिटी फॉरेस्ट में 23 अगस्त 2026 को शहीद 2nd लेफ्टिनेंट भारत सिंह कसाना कराटे चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों एवं मार्शल आर्ट अकादमियों से करीब 100 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नॉकआउट वर्ल्ड मार्शल आर्ट अकैडमी के 70 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल कर अकैडमी का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अकादमी के साथ-साथ उनके अभिभावकों और क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।
अकैडमी के कोच संसाई रंजीत यादव ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया था। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अकादमी का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में शीतो-रियो कराटे स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सिहान दुष्यंत सैनी, विंध्यांजलि पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर उषा तोमर, प्रधानाचार्य अरुण चौधरी, व्यवस्थापक रमन सैनी, शुभ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल काजल मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वैष्णवी शर्मा को भी बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर शीतो-रियो कराटे स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सिहान दुष्यंत सैनी एवं संसाई दिवाकर सैनी ने नॉकआउट वर्ल्ड मार्शल आर्ट अकैडमी के कोच रंजीत यादव और सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कोच रंजीत यादव ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। खिलाड़ियों की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
नॉकआउट वर्ल्ड मार्शल आर्ट अकैडमी के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल अकादमी बल्कि उनके परिवारों और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
24/08/2026
Shahid 2nd Lt Bharat Singh kasana Karate championship 2026 successfully completed on 23 August 2026 Sensei Ranjeet Yadav who is General Secretary Sh*to-Ryu Karate Sports of uttarpardesh organised Shahid 2nd Lt Bharat Singh kasana Karate Championship 2026 in Vidhyanjali Memorial public school City forest Karheda Ghaziabad (U.P.). This event is successfully completed & Knockout World Martial Art Academy's children had a great performance & Win approx. 60 Gold Medals 20 silver Medals & 5 Bronze Medals wherein General secretary Sh*to-Ryu Karate sports of india Shihan Dushyant Saini along with & Vikash kasana & Anish Kasana ( chairman & founder & director Shri Bhuvneshwar Narayan City private limited) & founder and directors Chairman Vidhyanjali Memorial Public School Ms Usha Tomar G) were also present Shihan Dushyant Saini Sh*to-Ryu Karate sports of india this Championship & praised the performance of players..
27/07/2026
नॉकआउट वर्ल्ड मार्शल आर्ट अकादमी में किया गया बेल्ट टेस्ट का आयोजन
साहिबाबाद में स्थित नॉकआउट वर्ल्ड मार्शल आर्ट अकैडमी 26 जुलाई रविवार को किया गया बेल्ट टेस्ट का आयोजन कोच रणजीत यादव ने बताया , जिसमें मुख्य परीक्षक आयोजक शीतो -रियो कराटे स्पोर्ट्स ऑफ़ इंडिया इंडिया के टेक्निकल जनरल सेक्रेटरी सिंहान दुष्यंत सैनी जी एवं संसाई दिवाकर सैनी जी, संसाई काजल मिश्रा जी मौजूद रहे बेल्ट टेस्ट जिसमें ,प्राची सिंह, यसी सिंह, एवं अर्नब जायसवाल कड़ी मेहनत के बाद बाद किया ब्लैक बेल्ट हासिल इसके साथ ही विष्णु सोनी ने किया ब्राउन बेल्ट हासिल अनय ठाकरे ने किया ग्रीन बेल्ट हासिल, एवंम अंश सिह, यस, वसं , लक्ष्य यादव, अद्ववय त्यागी, अभ्यांश त्यागी, श्रेया पाटिल, वीवान पाटिल ने हासिल किया ऑरेंज बेल्ट एवं धैर्य यादव, अमन, रियांश, कनक जोशी ने हासिल किया एलो बेल्ट हासिल
26/07/2026
नॉकआउट वर्ल्ड मार्शल आर्ट अकादमी में किया गया बेल्ट टेस्ट का आयोजन
साहिबाबाद में स्थित नॉकआउट वर्ल्ड मार्शल आर्ट अकैडमी 26 जुलाई रविवार को किया गया बेल्ट टेस्ट का आयोजन कोच रणजीत यादव ने बताया , जिसमें मुख्य परीक्षक आयोजक शीतो -रियो कराटे स्पोर्ट्स ऑफ़ इंडिया इंडिया के टेक्निकल जनरल सेक्रेटरी सिंहान दुष्यंत सैनी जी एवं संसाई दिवाकर सैनी जी, संसाई काजल मिश्रा जी मौजूद रहे बेल्ट टेस्ट जिसमें ,प्राची सिंह, यसी सिंह, एवं अर्नब जायसवाल कड़ी मेहनत के बाद बाद किया ब्लैक बेल्ट हासिल इसके साथ ही विष्णु सोनी ने किया ब्राउन बेल्ट हासिल अनय ठाकरे ने किया ग्रीन बेल्ट हासिल, एवंम अंश सिह, यस, वसं , लक्ष्य यादव, अद्ववय त्यागी, अभ्यांश त्यागी, श्रेया पाटिल, वीवान पाटिल ने हासिल किया ऑरेंज बेल्ट एवं धैर्य यादव, अमन, रियांश, कनक जोशी ने हासिल किया एलो बेल्ट हासिल
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
197, Satyam Enclave , Near IME Collage G . T. Road , Sahibabad , Ghaziabad (U. P) Mob :/9650668921
Ghaziabad
201005