Gaya District Athletics Association

Gaya District Athletics Association

Share

Gaya District Atheletics Association

Photos from Gaya District Athletics Association's post 29/08/2026

जिन खिलाड़ियों का नाम अनुपस्थित (Absent) खिलाड़ियों की सूची में है, वे बिना किसी देरी के रविवार सुबह 9:00 बजे से पहले कैंप में उपस्थित हों।
यह सूचना सभी खिलाड़ियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी भेजी जा रही है।
यदि कोई खिलाड़ी रविवार सुबह 9:00 बजे तक रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा।
ऐसे खिलाड़ियों की Absent Report बिहार एथलेटिक्स संघ के एथलेटिक्स सचिव ,DG सर को सौंप दी जाएगी।
समय पर रिपोर्ट नहीं करने की स्थिति में आगे टीम चयन एवं प्रतियोगिता से संबंधित समस्याओं की पूरी जिम्मेदारी संबंधित खिलाड़ी की होगी।
सभी चयनित खिलाड़ियों से अनुरोध है कि इस सूचना को गंभीरता से लें और निर्धारित समय से पहले अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करें।
निर्देशानुसार
सचिव गया जिला एथलेटिक्स संघ, गया

Photos from Gaya District Athletics Association's post 22/08/2026

गया जिला एथलेटिक्स संघ, गया
अत्यंत आवश्यक सूचना (सभी चयनित खिलाड़ियों के लिए)

दिनांक: 22 अगस्त 2026

गया जिला एथलेटिक्स संघ, गया के सभी चयनित खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि 37वीं ईस्ट ज़ोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 हेतु आयोजित बिहार टीम के प्रशिक्षण शिविर (Coaching Camp) में कल रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

शिविर का विवरण

रिपोर्टिंग तिथि: 23 अगस्त 2026 (रविवार)

रिपोर्टिंग समय: संध्या 4:00 बजे (अनिवार्य)

स्थान: पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग, पटना

सभी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

सभी चयनित खिलाड़ी कल संध्या 4:00 बजे तक अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करें।

समय पर उपस्थित नहीं होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित खिलाड़ी की होगी।

अपने साथ AFI UID, आधार कार्ड, एथलेटिक्स किट, स्पाइक्स, रनिंग शूज़ एवं आवश्यक व्यक्तिगत सामान अवश्य लेकर आएँ।

चयनित खिलाड़ियों की सूची पूर्व में जारी की जा चुकी है।

सभी खिलाड़ियों से अनुरोध है कि समय का विशेष ध्यान रखें और कल निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करें।

निर्देशानुसार

सचिव गया जिला एथलेटिक्स संघ, गया

14/08/2026
Photos from Gaya District Athletics Association's post 11/08/2026

गया के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि! 🏃‍♂️🏃‍♀️
बिहार स्टेट गेम के लिए गया जिले के 16 प्रतिभावान एथलीटों का चयन होना पूरे गया के लिए गर्व की बात है। 💐
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गया के खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🎉👏
हमें पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी बिहार स्टेट गेम में शानदार प्रदर्शन कर गया का नाम रोशन करेंगे। 🏆🇮🇳
गया जिला ओलंपिक संघ एवं गया जिला एथलेटिक्स संघ के सभी पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 💐

05/08/2026

Big shout-out to my newest top fans! Anzar Khan, Abhi Dangi, Saurav Singh Chauhan

Photos from Gaya District Athletics Association's post 04/08/2026

आवश्यक सूचना

सभी जिला के सचिव को सूचित किया जाता है कि 21वीं यूथ नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 दिनांक :-1 से 3 सितंबर 2026 को स्थान:- लुधियाना (पंजाब) में आयोजित है। उक्त प्रतियोगिता के लिए बिहार एथलेटिक्स टीम के गठन हेतु दिनांक:- 16 अगस्त 2026 को स्थान पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग पटना में प्रातः8:00 बजे से ट्रायल प्रतियोगिता आरम्भ किया जाएगा ।

नोट:-
1.वैसे खिलाड़ियों जिनका जन्म दिनांक:-01. जनवरी 2009 से 31. दिसंबर 2010 के बीच का हो वे इस ट्रायल प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।

2.AFI द्वारा जारी किया गया UID नंबर होना अनिवार्य है।

3.दिए गए इंडियन एथलेटिक्स संघ के कट ऑफ स्टेंड्स के अनुसार चयन किया जाएगा। निर्देशानुसार सचिव बिहार एथलेटिक्स संघ।

04/08/2026

गया जिला किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के सफल समापन की खबर आज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई।
तीन दिनों तक चले इस आयोजन में 4 से 12 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 350 नन्हे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के उत्साह, अभिभावकों के सहयोग तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों की मेहनत ने आयोजन को यादगार बना दिया।
इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले मुख्य अतिथि, सभी सम्मानित अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों, विद्यालयों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों, मीडिया बंधुओं एवं खेल प्रेमियों के प्रति गया जिला एथलेटिक्स संघ हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
आप सभी के सहयोग और विश्वास से ही यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका।
🏃 "नन्हे कदम, बड़े सपने — मोबाइल छोड़ो, मैदान से जुड़ो।"
गया जिला एथलेटिक्स संघ, गया
📍 हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम, गांधी मैदान, गया

Photos from Gaya District Athletics Association's post 03/08/2026

गया जिला किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन की रोमांचक प्रतियोगिताओं एवं नन्हे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को आज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से स्थान मिला।
4 से 12 वर्ष तक के नन्हे खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के साथ-साथ अभिभावकों एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का सहयोग भी सराहनीय रहा।
हम सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, विद्यालयों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया बंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।
"नन्हे कदम, बड़े सपने — खेल से बनेगा सुनहरा भविष्य।"
गया जिला एथलेटिक्स संघ, गया

Photos from Gaya District Athletics Association's post 03/08/2026

आज गया जिला अतिथि गृह सभागार में खेल विभाग के वरीय अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ जिले में खेल अवसंरचना के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इसके उपरांत दुर्वे खेल परिसर, गांधी मैदान, गया कॉलेज खेल परिसर तथा हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम का स्थल निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
गया को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आधुनिक खेल सुविधाओं के विकास का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। शीघ्र ही यहाँ अत्याधुनिक खेल परिसर एवं इनडोर स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे जिले के खिलाड़ियों और युवाओं को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन तथा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का अवसर प्राप्त होगा। हमारा संकल्प है कि गया खेल प्रतिभाओं का सशक्त केंद्र बने।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Gaya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Gaya
823001