21/06/2026
सुपर किंग्स इलेवन ने नाइट राइडर्स को 88 रन से हराया
फरीदाबाद, रूपेश देव। 3rd जूनियर आर पी सी ए समर कप 2026, रविन्द्र फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद में खेला गया। यह मैच सुपर किंग्स ओर नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर किंग्स इलेवन ने नाइट राइडर्स को 88 रन से हराया। यह मैच 35 ओवर था। सुपर किंग्स 11 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुपर किंग्स 11 की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 248 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए यश राय ने 88 गेंदों में 17 चौके की मदद से 103 रन, हनी भड़ाना ने 61 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 73 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए पवन फागना ने 7 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट, दक्ष भड़ाना, अंकुर सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया। नाइट राइडर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 33 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर हर का सामना करना पड़ा। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए देव सौदे ने 56 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 53 रन, अंकुर सिंह ने 26 गेंद में 2 चौके की मदद से 31 रन बनाए सुपर किंग्स 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए भाविक वाधवा ने 6 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट, कबीर मेहंदीरत्ता और विहान जोली ने 2-2 विकेट, आशीष गिरी ओर कशिश चंदीला ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच यश राय फाइटर ऑफ द मैच हनी भड़ाना रहे।
16/06/2026