11/06/2026
🏆 JKPL सीजन-2 में एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के हिमांशु कुमार का चयन 🏆
धनबाद के लिए गर्व का विषय है कि एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के होनहार खिलाड़ी हिमांशु कुमार का चयन झारखंड प्रीमियर लीग कबड्डी (JKPL) सीजन-2 के लिए हुआ है।
झारखंड राज्य कबड्डी संघ द्वारा आयोजित ट्रायल में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबले और प्रतिस्पर्धा के बीच हिमांशु कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर JKPL सीजन-2 में अपनी जगह सुनिश्चित की।
इस उपलब्धि पर एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के प्रेसिडेंट एवं हेड कोच पप्पु कुमार यादव ने हिमांशु कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का यह परिणाम है। यह उपलब्धि धनबाद के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
मौके पर एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के गार्जियन स्वरूप बड़े भाई सरोज कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष सनी राय, मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, कोच दीपक कुमार, अंकित कुमार पासवान एवं मां शारदा चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने हिमांशु कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की।
💐 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हिमांशु कुमार! 💐
💪 JKPL सीजन-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धनबाद, झारखंड एवं एसपी कबड्डी ग्रुप का नाम रोशन करें। 🏆🔥❤️
– पप्पु कुमार यादव
प्रेसिडेंट एवं हेड कोच
एसपी कबड्डी ग्रुप, धनबाद
11/06/2026
एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के होनहार खिलाड़ी हिमांशु कुमार का JKPL सीजन-2 में चयन ।हिमांशु कुमार धनबाद जंक्शन से गढ़वा जंक्शन के लिए रवाना 🏆।
धनबाद के लिए गर्व का क्षण है कि एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिमांशु कुमार का चयन JKPL सीजन-2 में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे धनबाद जिले एवं एसपी कबड्डी ग्रुप का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के प्रेसिडेंट एवं हेड कोच पप्पु कुमार यादव ने हिमांशु कुमार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमांशु की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है तथा यह अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
मौके पर एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के गार्जियन स्वरूप बड़े भाई सरोज कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष सनी राय, मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, कोच दीपक कुमार, अंकित कुमार पासवान, किरण सिंह,गुड़िया कुमारी, सृष्टि सिंह, सुहानी कुमारी, खुशबू कुमारी, अगस्त कुमार,प्रेम कुमार, मां शारदा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने हिमांशु कुमार को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
💐 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हिमांशु कुमार! 💐
JKPL सीजन-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धनबाद एवं झारखंड का नाम रोशन करें। 🏆💪❤️
– पप्पु कुमार यादव
प्रेसिडेंट एवं हेड कोच
एसपी कबड्डी ग्रुप, धनबाद 🏅🔥
19/04/2026
🏆 राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भव्य सम्मान 🏆
धनबाद, 18 अप्रैल 2026:
मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद द्वारा कबड्डी एवं बॉक्सिंग खिलाड़ियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। ट्रस्ट पिछले तीन वर्षों से जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा, भोजन वितरण तथा गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराते हुए समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस समारोह में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को माला, मोमेंटो एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। धनबाद डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव मिंटू ठाकुर ने बताया कि
हाल ही में पुणे (महाराष्ट्र) में एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 35वीं नेशनल सब-जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड बालिका टीम ने 2nd runner-up का खिताब हासिल कर राज्य का नाम गौरवान्वित किया। इस सफलता में जिला कोच पप्पू कुमार यादव, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड टीम का मार्गदर्शन किया, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्मानित खिलाड़ियों में कबड्डी से रिया कुमारी, सोनी कुमारी, रुपाली कुमारी एवं नयन कुमार शामिल रहे। वहीं बॉक्सिंग में कोच रवि कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ी दीपक कुमार, रोशन शर्मा, पवन कुमार सिंह एवं अमित कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट धनबाद के अधिकारी एवं सदस्य तथा धनबाद डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मिंटू ठाकुर, सनी राय, प्रवीण कुमार एवं एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के सारे सदस्य उपस्थित रहे।
08/02/2026
कबड्डी रेफरी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
धनबाद।
धनबाद जिला कबड्डी संघ की आयोजन समिति द्वारा आज एसपी कबड्डी ग्रुप, धनबाद में कबड्डी रेफरी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। धनबाद जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित रेफरी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इस अवसर पर प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र (आईडी कार्ड) एवं रेफरी जर्सी प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में लगभग 20 कबड्डी अधिकारियों को सम्मान मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शमशेर आलम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने समारोह में भाग लिया और धनबाद जिला कबड्डी संघ को भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसपी कबड्डी ग्रुप के अध्यक्ष एवं जिला कबड्डी प्रशिक्षक पप्पू कुमार यादव की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में धनबाद जिला कबड्डी संघ के जिला सचिव मिंटू ठाकुर, प्रदीप मंडल, एस. के. भारती सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
सम्मानित किए गए रेफरी अधिकारियों में प्रवीण कुमार, लखी कुमारी रजक, मीरा सोरेन, सनी राय, दीपक कुमार, रतीलाल महतो, निरंजन कुमार महतो, अरुण पाठक, सुंदरजीत वर्णवाल, दिनेश महतो एवं कौशिक चटर्जी शामिल हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के कई कबड्डी खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें हिमांशु कुमार यादव, अंकित गिरी, हिमांशु कुमार, नयन कुमार, भारत सिंह, कौशल कुमार, गुड़िया महतो, खुशबू कुमारी, सोना कुमारी, सुहाना कुमारी, उषा कुमारी, विवेक कुमार, आरव रावत, शुभम सोनी, रुपाली कुमारी, ज्ञान प्रकाश, ईशान कुमार एवं निशांत कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
समारोह का उद्देश्य जिले में कबड्डी खेल को सुदृढ़ करना, योग्य रेफरी तैयार करना तथा खिलाड़ियों और अधिकारियों को प्रोत्साहित करना रहा। उपस्थित अतिथियों ने धनबाद जिला कबड्डी संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को और अधिक व्यापक स्तर पर करने की बात कही।
22/01/2026
धनबाद जिला का दबदबा, राष्ट्रीय कबड्डी में पाँच खिलाड़ियों का चयन
धनबाद। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) द्वारा आयोजित 35वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2026, पुणे (महाराष्ट्र) में धनबाद जिले के कुल पाँच खिलाड़ियों का झारखंड टीम में चयन किया गया है।
बालिका वर्ग में मुस्कान गुप्ता, रिया कुमारी, सोनी कुमारी और रुपाली कुमारी, जबकि बालक वर्ग में नयन कुमार का चयन हुआ है। इनमें से मुस्कान गुप्ता, रिया कुमारी, सोनी कुमारी और नयन कुमार एस पी क्लब, धनबाद के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले के साथ-साथ क्लब का भी नाम रोशन किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सचिव मिंटू ठाकुर ने बताया कि बालक वर्ग का प्रशिक्षण शिविर टाटानगर (जमशेदपुर) में तथा बालिका वर्ग का प्रशिक्षण शिविर रांची में झारखंड राज्य कबड्डी संघ द्वारा एक सप्ताह के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत सभी खिलाड़ी पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिला कोच के अथक परिश्रम और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। चयन की खबर से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जिला सचिव मिंटू ठाकुर ने कहा धनबाद जिले के लिए गर्व की बात है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन प्रदीप मंडल, अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, जिला कोच पप्पु कुमार यादव सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों एवं एस पी क्लब धनबाद के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।