02/06/2026
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री देखने में जितने सरल और शांत थे। देश की सुरक्षा को लेकर उतने ही गंभीर थे। अपने 18 महीने के छोटे से कार्यकाल में शास्त्री जी ने देश के लिए काफी कुछ किया और भारत को भारत बनाने में उनका भी बड़ा योगदान है।
01/06/2026
ईरान ने अमेरिका के साथ जारी बातचीत को बंद करने का फ़ैसला किया
पूरी ख़बर- https://bbc.in/3RGJGb5
01/06/2026
सुप्रीम कोर्ट ने 2026 की NEET UG परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। यह याचिका आज जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और अरविंद कुमार की आंशिक कार्यदिवस वाली बेंच के समक्ष पेश की गई। कोर्ट ने मामले को छुट्टियों के बाद सूचीबद्ध किया है। जस्टिस नरसिम्हा ने टिप्पणी की वे (NTA) परीक्षा को दोबारा आयोजित कर रहे हैं। उन पर कितना दबाव है! हम छुट्टियों के बाद इस पर चर्चा करेंगे।
01/06/2026
कॉकरोच जनता पार्टी पर भारत के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भी प्रतिक्रिया दी है. राधाकृष्णन ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का बिना नाम लिए कहा कि अगर मीडिया और समाज युवाओं को अच्छी उपलब्धियों और सकारात्मक कामों को नहीं दिखाएगा तो युवा निराश होकर इंटरनेट के भ्रामक ट्रेंड्स या 'कॉकरोच' के पीछे चलने लगेंगे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज को सही राह दिखाने और लोगों का भरोसा मजबूत करने के लिए रचनात्मक पत्रकारिता जरूरत है.