Khelo Olympic

Khelo Olympic

Share

Every parents should make their child to participate in the sports which is an Olympic event.

22/05/2026

एवं के लिए चयनित हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभ मंगलकामनाएं।

यह हर हरियाणा वासी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि में हरियाणा के 9 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से गोल्ड मेडल जीतकर देश और हरियाणा का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करेंगे।

22/05/2026

एवं के लिए चयनित हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि में हरियाणा के 9 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से गोल्ड मेडल जीतकर देश और हरियाणा का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करेंगे।

22/05/2026

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में प्रस्तावित संशोधन भारतीय खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य कदम है।

“Khelo Olympic” page की तरफ से खेल मंत्री Mansukh Mandaviya जी के इस निर्णय का हार्दिक स्वागत। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थ उपलब्ध करवाने वाले नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव निश्चित रूप से खेलों को स्वच्छ, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में मदद करेगा।

डोपिंग सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य, मेहनत और देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में सप्लायर और संगठित गिरोहों पर कड़ी सजा का प्रावधान खेल जगत में सकारात्मक संदेश देगा।

उम्मीद है कि यह कानून युवा खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण देगा और भारत को स्वच्छ खेल संस्कृति की दिशा में और मजबूत बनाएगा। 🇮🇳🥊🏅


Mansukh Mandaviya

22/04/2026

📺 Sony बनेगा संजय
🎙️ जापान से एशियन गेम्स का हर पल LIVE दिखाएगा

आइची-नागोया (जापान) में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले एशियन गेम्स का प्रसारण अब Sony Sports Network करेगा।

📡 टीवी पर LIVE मुकाबले
📱 Sony LIV पर लाइव स्ट्रीमिंग

🏅 41 खेलों में दिखेगा दम
🔥 MMA और Surfing जैसे नए खेल भी शामिल

👉 अभी भारतीय दल की घोषणा बाकी, लेकिन उम्मीदें हमेशा की तरह ऊँची

👀 अब हर मुकाबला, हर मेडल — सीधे जापान से आपके स्क्रीन तक

जय हिंद 🇮🇳

17/04/2026

खेलो ओलंपिक Facebook पेज की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

हरियाणा की बेटी प्रीति पंवार का नायब सूबेदार के पद पर चयन केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि ओलंपिक खेलों की ताकत का जीवंत उदाहरण है। उन्हें भारतीय सेना प्रमुख द्वारा सम्मानित किया जाना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

यह स्पष्ट करता है कि ओलंपिक खेलों में अपार संभावनाएं हैं—यहीं से खिलाड़ियों को पहचान, सम्मान और करियर के बड़े अवसर मिलते हैं। सोचिए, अगर प्रीति किसी गैर-ओलंपिक खेल में होतीं, तो क्या उन्हें ऐसा मंच और अवसर मिल पाता?

खेलो ओलंपिक का संदेश साफ है—युवा सही खेल का चुनाव करें, ओलंपिक खेलों को अपनाएं और अपने भविष्य को मजबूत बनाएं।

प्रीति पंवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं 💪🔥


Sports Authority of India
Sports Journalist Federation Haryana
Capt. Jasvinder Meenu Beniwal

12/04/2026

खेलों की दुनिया में को ही पूरे विश्व में सबसे अधिक सम्मान और पहचान प्राप्त है। ओलंपिक खेलों में भाग लेना उत्कृष्टता, अनुशासन और सच्ची खेल भावना का सर्वोच्च मानक माना जाता है।

इसी कड़ी में भारत के लिए गर्व का क्षण है कि हरियाणा रोहतक के कर्नल मनोज कुमार अंतिल को विश्व मुक्केबाज़ी में कॉन्टिनेंटल टेक्निकल डेलिगेट (TD) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह दर्शाता है कि अब भारत केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं, बल्कि खेल प्रशासन और तकनीकी नेतृत्व में भी वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

ओलंपिक खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं हैं, बल्कि वर्षों की मेहनत, त्याग और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं। कर्नल अंतिल की यह उपलब्धि उसी भावना को दर्शाती है, जिसमें अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता सर्वोपरि होती है।

Khelo Olympic का मानना है कि ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देना ही भारत में मजबूत खेल संस्कृति बनाने की कुंजी है। जितना अधिक हम ओलंपिक खेलों को सम्मान और समर्थन देंगे, उतना ही भारत वैश्विक मंच पर मजबूत होकर उभरेगा 🇮🇳

आइए, हम सभी मिलकर कर्नल मनोज कुमार अंतिल को बधाई दें और ओलंपिक खेलों तथा खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

ओलंपिक खेलों का सम्मान करें, सच्ची उत्कृष्टता का उत्सव मनाएं।

08/04/2026

Commenwealth Games 2030

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Delhi