05/08/2026
पलाना के एक क्रिकेटर का हुआ भारतीय क्रिकेट टॉप क्रिकेट लीग ipcl मे चयन 4 बजे होगी लाइव ऑकशन
THE PLAYER AUCTION | INDIAN PARA CRICKET LEAGUE - SEASON 3
🏏 Welcome to MSA SPORTS VIDEO PRODUCTION – Where Sports Come Alive!...
11/07/2026
🤘शाबाश पलाना के लाल 🤘
वरिष्ठ भाजपा नेता रहे स्वर्गीय श्री उदयराम जी भादू के बड़े भाई श्री रामकिशन जी भादू के सुपौत्र व मनीष भादू के सुपुत्र श्री नवीन भादू को उदयपुर में आयोजित जूनियर ओपन स्टेट टूर्नामेंट स्विमिंग में 5 गोल्ड मेडल जीतकर Best Swimmer Of Rajasthan का खिताब अपने नाम करने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और आशीर्वाद एवं कोच श्री नवीन कुमार सेवग को शुभकामनाएं|
आप ऐसे ही बीकानेर व प्रदेश का नाम रोशन करते रहें|
यही मेरी मंगलकामनाएं!
17/05/2026
किसी सरपंच ने ऐसा कोई व्हाट्सप्प ग्रुप बना रखा है क्या जिसमें गांव के लोगों को जोड़ा गया हो और बोला गया हो कोई भी समस्या हो तो मैसेज करें और बोले कि 7 दिन में समस्या का समाधान होगा। कोई हो तो नाम बताना ग्रुप का 🤔
18/03/2026
✍🤝 पलाना गाँव मे खिलाड़ियों की कमी नहीं है, चाहे वो क्रिकेट के क्षेत्र मे हो या cycling हो, kbbdi , softball , netball पलाना ग्राम के खिलाड़ीयो ने नेशनल स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है ।
जो भी इस बार पलाना गाँव का सरपंच बनेगा उनसे सबसे पहले प्राथमिकता होनी चाहिए की खेल प्रतिभाओं के लीए गाँव मे एक शानदार खेल स्टेडियम की घोषणा की जाए । जिससे पलाना गाँव के खिलाड़ी देश भर मे अपना और अपने गाँव का नाम रोशन करते रहे ✍
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान बनाए जाने थे। इसके लिए राज्य सरकार ने बजट भी प्रस्तावित किए गए। लेकिन इसके बाद भी ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान नहीं बनाए गए हैं। जिन पंचायतों में खेल के मैदान हैं वहां खेलों से जुड़ी आवश्यक सामाग्री मौजूद ही नहीं है। शासन की तमाम कोशिशों के बावजूद ग्राम पंचायतों की उदासीनता के चलते क्षेत्र की प्रतिभाएं सामने नहीं आ रहीं हैं।
तीन साल पहले प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल के मैदान बनाए जाने के लिए राशि जारी की गई थी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10 लाख की राशि से मैदानों का निमार्ण किया जाना था जिसके राशि जारी की गई थी। लेकिन ग्राम पंचायतों की उदासीनता के चलते इन खेल मैदानों का निमार्ण कार्य अटक गया है। वहीं, जिन पंचायतों में खेल मैदान तैयार कर दिए गए हैं वहां खेलों से संबंधित कोई भी सामाग्री ग्राम पंचायतों ने अभी तक उपलब्ध नहीं कराई।
10/01/2026
🙏जय गुरुदेव 🙏
नए साल के शुरुआत मे आज पलाना क्रिकेट टीम नापासर मे उपविजेता रही सभी खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया उम्मीद करते हैं आगे भी इसी प्रकार गाँव पलाना का नाम रोशन करते रहे ।
Ppl परिवार की तरफ से पुरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं 👌
19/12/2025
दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला अरावली आज गंभीर खतरे में है!
सुप्रीम कोर्ट की नई 100 मीटर ऊंचाई वाली परिभाषा के बाद अरावली का लगभग 90% हिस्सा संरक्षण के दायरे से बाहर किया जा सकता है, यह फैसला नहीं, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से खिलवाड़ है।अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं है, यही हमारी जल सुरक्षा, जैव विविधता और जलवायु संकट के खिलाफ सबसे मजबूत कवच है। इसे कमजोर करना मतलब सूखा, प्रदूषण और तबाही को खुला न्योता देना। अगर आज चुप रहे, तो कल पीने का पानी, साफ हवा और हरियाली सिर्फ याद बनकर रह जाएगी। अब समय है सरकार और सिस्टम से जवाब मांगने का अरावली बचेगी, तभी राजस्थान बचेगा!...आवाज़ बुलंद करो, यह लड़ाई पर्यावरण की नहीं, अस्तित्व की है।
100 मीटर री नई परिभाषा रा नाम पर अरावली ने कागजां सूं मिटायो जावै है। राजस्थान री लगभगी 90% पहाड़ियां अब कानूनी सरंक्षण सूं बाहर हो जासी। इयां पहाड़ियां ही पानी रोके है, भूजल भरे है अर रेगिस्तान ने आगे बढ़ण सूं रोके है। इयो केवळ पर्यावरण रो सवाल कोनी, इयो आपां रा पानी, खेती अर आपां बालकां रा भविष्य रो सवाल है। यहां राजनीति छोड़ दो...पहले देश, हवा और पानी बचाओ देश बचेगा तो...राजनीति बाद में भी हो जाएगी, राजनीति करने के लिए बहुत समय है...अब चुप नहीं हल्ला बोलना पड़ेगा...अपने और अपनों के जीवन के लिए जमीन पर उतरना पड़ेगा|
😢🌳🌳😢