13/08/2024
*!! आओ भामाशाह बने !!*
हम विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहते हैं की *श्री मगन सिंह राजवी स्पोर्ट्स फाउंडेशन* के तहत ग्राम–ढींगसरी, तहसील–नोखा, जिला–बीकानेर (राजस्थान) में संचालित निःशुल्क फुटबॉल एकेडमी में करीब 200 बालक बालिकाएं प्रशिक्षण ले रही है। हाल ही में इस एकेडमी की 12 बालिकाएं राजस्थान फुटबॉल टीम में *राष्ट्रीय स्तर* पर विजयी होकर देश दुनिया में नाम रोशन किया है। *आप सभी भामाशाहों से अपील है की एकेडमी में संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए आर्थिक सहयोग करें।* आपके द्वारा किया गया सहयोग आपको गोरवान्वित करवाएगा। श्री मगन सिंह राजवी स्पोर्ट्स फाउंडेशन आपका आभारी रहेगा। !!धन्यवाद!!
Note:– नीचे दिए गए एकाउंट नंबर और UPI पर आप सहयोग कर एकेडमी को संबल प्रदान करे।
MAGAN SINGH RAJVI SPORTS FOUNDATION
A/C no.- 42515153610
IFSC Code- SBIN0031597
UPI ID- 9929972372@upi
27/12/2023
बीकानेर में चल रहे हैं 5 side tournament के फाइनल में मगन सिंह राजवी फुटबॉल अकैडमी अंडर 14 और U 17 दोनों ही वर्गों में विजेता रही। दोनों ही वर्ग की विजेता टीम को कोच विक्रम सिंह राजवी की तरफ से बहुत-बहुत बधाई🏆⚽🏆
21/06/2022
आज सात दिवसीय फुटबॉल कैंप के समाप्ति के अवसर पर प्रथम बार अकैडेमी मे पधारे राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव श्री दिलीप सिंह शेखावत और DFA बीकानेर के सचिव श्री अरविंद सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत किया गया एवं श्री दिलीप सिंह ने अकैडेमी के बच्चो का हौसला बढ़ाने के लिए 20 फुटबॉल एवं बिब्स भेंट की एवं अपने अनुभव साझा किए वहीं सरपंच श्री धर्मवीर सिंह ने भी खिलाडियों का हौसला बढ़ाया इस मौके पर 70 बालक और 45 बालिका खिलाडियों सहित कोच विक्रम सिंह राजवी और समस्त ग्रामीण मौजूद रहे
19/06/2022
मगन सिंह राजवी फुटबॉल क्लब की खिलाडी #निशा_कंवर का चयन अंडर - 17 राजस्थान फुटबॉल टीम में होने पर क्लब सरन्क्षक श्री मगन सिंह राजवी, जिला फुटबॉल संघ सचिव अरविंद सिंह राठौड़, कोच विक्रम सिंह राजवी, उमेश सिंह शेखावत, भैरूरतन ओझा एवं देवेंद्र सिंह भाटी की तरफ से बधाई राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत का बहुत बहुत आभार।
19/06/2022
हमारा लक्ष्य बीकानेर फुटबॉल को एकबार फिर वही पहचान दिलाना है जो पूर्व मे रही है और इस राह पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले समस्त साथियों का साधुवाद
मीडिया का आभार खेल को प्रोत्साहन देने के लिए
19/06/2022
दिल्ली से पधारे कोच साहब श्री सोनू जी का स्वागत करते हुए सरपंच श्री धर्मवीर सिंह व समस्त ग्रामीण वासी सरपंच साहब व समस्त ग्रामीण वासियों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद
19/06/2022
MSR academy CA final logo Magan Singh Rajvi academy
19/06/2022
आज सुबह की प्रैक्टिस के बाद शाम को बच्चों के साथ इंजॉय करते हुए कोच श्री सोनू कुमार जी और विक्रम सिंह राजवी