“राष्ट्रगान की धुन के साथ जब हाथ में तिरंगा लहराता है, तो दिल गर्व से भर जाता है। उस पल चेहरे पर मुस्कान और हृदय में भारत माता के प्रति सम्मान—यही एहसास सच्ची देशभक्ति है। 🇮🇳❤️”
Rudransh Yog Kendra
Live long ,Stay healthy
With YOGA
23/06/2026
23/06/2026
23/06/2026
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में द्वादश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रतियोगिता आयोजित की गई ,जिसमें भारत की सभी संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण के छात्र, छात्राओं ने भाग लिया ,जिसमे निर्णायक की भूमिका निभाने का अवसर मिला
कुछ अलग सीखने को मिला इसके लिए में डॉ. प्रवेश को धन्यवाद देना चाहती हूँ जो उन्होंने मुझे ये अवसर दिया
19/06/2026
रूद्रांश योग कक्षा में आज 12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
कुछ अलग अंदाज़ मे योगा प्रोटोकॉल भी किया साथ ही उन योग साधकों का सम्मान किया जिन्होंने पुरुषोत्तम मास का संकल्प लिया था
अपनी इच्छा शक्ति को कम करके अपनी संकल्प शक्ति पर ध्यान दिया
जिससे १ मास उपवास के बाद अपने शरीर में सभी ने अलग अलग अनुभव महसूस किए
जिसमे दिलीप जी ने अपना एक समय का भोजन त्याग कर सात किलो वजन कम किया
वही संगीता जी ने अपनी बायोलॉजिकल क्लॉक के अनुसार अपनी दिनचर्या पर ध्यान देकर सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक अन्न ग्रहण करने का संकल्प लिया और अपनी ऊर्जा शक्ति को बढ़ाया
रितु जी ने गेहूँ (wheat) न खाने का संकल्प लेकर चार किलो वजन कम किया
गीता जी ने चाय तथा चीनी न लेने का संकल्प लिया जिससे उनकी एसिडिटी की समस्या दूर हो गई
योग दिवस के अवसर पर सभी ने एकादशी का उपवास करने का निर्णय लिया है
17/06/2026
भोपाल में आयोजित योग चेतना महोत्सव कार्यक्रम में ,वर्ल्ड योगासन चैम्पियन शिप (अहमदाबाद)विजेता खिलाड़ियो का सम्मान आदरणीय योग आयोग के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र शर्मा जी द्वारा किया गया
11/06/2026
I had the opportunity to witness the World Yogasan Bharat Championship. It was my first time being a part of an international competition held at this level. .
Watching India win there evoked a unique feeling that is difficult to put into words. So proud of all the participants
03/06/2026
All the best 🤞
Team India 1st World Yogasana Championship 2026 Ahmedabad Secretary General Wolrd Yogasana Ji President MPYSA
01/06/2026
ॐ महिला महासम्मेलन एवं योग सेमिनार का भव्य आयोजन सम्पन्न
शनिवार, 31 मई को हंसध्वनि सभागार, रवींद्र भवन में पतंजलि महिला योग समिति, मध्य प्रदेश द्वारा भव्य महिला महासम्मेलन एवं योग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के आशीर्वचनों के साथ हुआ।
स्वामी रामदेव जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण वातावरण में महिलाओं को स्वस्थ रहने तथा परिवार को स्वस्थ रखने के लिए योग की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने पतंजलि योगपीठ की असाधारण सफलता का रहस्य बताते हुए कहा कि अखंड एवं प्रचंड पुरुषार्थ, दूरदृष्टि तथा विकल्परहित संकल्प के माध्यम से बड़े से बड़े लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है।
प्रदेश के 30 जिलों से आए महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों से खचाखच भरे सभागार को संबोधित करते हुए स्वामी जी ने पतंजलि महिला योग समिति के कार्यों की सराहना की तथा सभी को गुरूनिष्ठ एवं राष्ट्रनिष्ठ होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी डॉ. देवप्रिया, मुख्य केंद्रीय प्रभारी, पतंजलि महिला योग समिति ने “मनुष्य के सर्वांगीण विकास में योग की भूमिका” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य के जीवन के सभी आयामों — शरीर, मन, इंद्रियों एवं आत्मा — पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। महिलाओं को परिवार की धुरी बताते हुए उन्होंने कहा कि योग महिलाओं की शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि करता है तथा वे संस्कारित एवं श्रेष्ठ पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
साध्वी डॉ. देवप्रिया ने कहा कि अष्टांग योग के यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि का नियमित, निरंतर और श्रद्धापूर्वक अभ्यास करने से योग में सिद्धि प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एन. पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में भारतीय शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम तथा वर्तमान शिक्षा प्रणाली की तुलना करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपनी स्वदेशी शिक्षा प्रणाली पर गंभीरता से विचार करें, जिससे वेद, उपनिषद, गीता और रामायण में निहित जीवन मूल्यों तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समावेश किया जा सके।
उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक विकसित देशों में अपनी मातृभाषा और स्वदेशी शिक्षा प्रणाली को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने बताया कि भारतीय शिक्षा बोर्ड भारत सरकार द्वारा स्थापित बोर्ड है, जो सीबीएसई के समकक्ष है तथा दोनों बोर्डों के विद्यार्थियों को परस्पर स्थानांतरण की सुविधा प्राप्त है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक एवं पतंजलि महिला योग समिति की राज्य प्रभारी डॉ. पुष्पांजली ने कहा कि आज का दिन अत्यंत सौभाग्य का दिन है, जब योग से जुड़ी अनेक पवित्र आत्माएं झीलों की नगरी भोपाल में एकत्रित हुई हैं।
इस अवसर पर प्रकाश आर्य, प्रधान मध्यभारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा तथा हरिद्वार से पधारी साध्वी देव अदिति जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पूज्य स्वामी ऋतस्पति जी ने आशीर्वचन प्रदान किए।
अंत में भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी करण सिंह पवार ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
खेल खेल में हनुमान चालीसा का पाठ 🙏जय श्रीराम
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Bhopal
Opening Hours
| 9am - 5pm |