Akhada Jhunsi Railway Station

Akhada Jhunsi Railway Station

Share

sports player

04/08/2026

सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार /
माननीय खेल मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार /
निदेशक, खेल विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
प्रयागराज स्थित प्राचीन कुश्ती अखाड़े के विकास एवं आवश्यक खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु निवेदन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रयागराज स्थित गुरु श्री मुकेश पहलवान मंडल केसरी अखाड़ा वर्षों से कुश्ती खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता आ रहा है। इस अखाड़े से अनेक खिलाड़ी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।

वर्तमान में अखाड़े की स्थिति अत्यंत साधारण है। वर्षा के समय अखाड़े में पानी भर जाता है, मिट्टी को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखना पड़ता है तथा खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने में कठिनाई होती है। तस्वीरों से भी स्पष्ट है कि बुनियादी खेल सुविधाओं का अभाव है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि अखाड़े में निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध कराने की कृपा करें:

अखाड़े के ऊपर स्थायी शेड (Roof Shed) का निर्माण आधुनिक कुश्ती मैट एवं प्रशिक्षण उपकरण।
अखाड़े का खेल विभाग द्वारा पंजीकरण एवं नियमित निरीक्षण।

यह अखाड़ा केवल एक खेल स्थल नहीं, बल्कि हमारी पारंपरिक भारतीय कुश्ती संस्कृति की धरोहर है। यदि सरकार एवं खेल विभाग द्वारा आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ, तो यहाँ से भविष्य में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।

अतः खेलविभाग ओर सरकार से निवेदन है कि जनहित एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।

धन्यवाद।

भवदीय
समस्त खिलाड़ी एवं अखाड़ा परिवार
गुरु श्री मुकेश पहलवान मंडल केसरी अखाड़ा
झूंसी, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
Akhada Jhunsi Railway Station Ashok Sonkar DrChandrajeet Yadav Gyanendra Yadav Parth Adv Om Prakash Rajeev Kumar Singh Shahid Zaidi Ram Taulan Yadav Sures Neta Ji

05/06/2026

अखाड़ा झूंसी की मिट्टी को मेरा प्रणाम,
यहीं गढ़े जाते हैं पहलवान तमाम।
दांव-पेंच की पहचान है, मेहनत जिसकी शान है,
झूंसी का अखाड़ा नहीं, पहलवानों की जान है।
मिट्टी की खुशबू, गुरु का आशीर्वाद,
झूंसी के अखाड़े से मिलता है एक पहचान। 💪🤼‍♂️🔥
#अखाड़ा_झूंसी #प्रयागराज Akhada Jhunsi Railway Station Arvind Tiwari DrChandrajeet Yadav Manish Rai दर्शन सिंह यादव Mukesh Pahlwan Jhunsi

11/05/2026

अखाड़ा झूंसी रेलवे स्टेशन प्रयागराज के पास बसा अखाड़ा सिर्फ मिट्टी का मैदान नहीं, यहाँ पसीने से सपने लिखे जाते हैं और मेहनत से पहलवान बनते हैं।
“अखाड़े की मिट्टी में वो ताकत होती है,
जो गिरकर भी इंसान को फिर उठना सिखा देती है।”
Mukesh Pahlwan Jhunsi fans
Akhada Jhunsi Railway Station

23/03/2026

बेहतरीन लोग इत्तफाक से मिलते है ....

और इत्तफाक हर किसी के जीवन में नहीं होते है ....!!!!!

➼ fans Akhada Jhunsi Railway Station दर्शन सिंह यादव Satish Yadav Manoj Yadav Arvind Tiwari Manish Rai Arjun Bhagat राम किशन तिवारी पहलवान DrChandrajeet Yadav

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Allahabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Prayagraj
Allahabad
211003