12/08/2026
उस रोज मेरा परिचय उस समंदर से हुआ,प्रेम में स्वतंत्रता को उस शाम मैंने महसूस किया।मैंने देखा समंदर अपनी किसी भी लहर पर पाबंदी नहीं लगाता, वह उन्हें किसी सीमाओं में नहीं बांधता।.... वह अथाह प्रेम करता है अपनी लहरों से, वह उन्हें उन्मुक्तता से किनारे पर आगे बढ़ते हुए देखता है। वह इस बात की चिंता से मुक्त है कि,... अगर कोई लहर वापस ना आई तो!..वह उन्हें जाने देता है।
मैंने सीखा उस समंदर से कि,.. मुझे अब किसी को नहीं रोकना है। मुझे भी सागर सा मजबूत प्रेमी होना है, अपने रिश्तों की लहरों का एक ईमानदार इंतजार करना है, मुझसे दूर जाने वाली हर लहर(रिश्ते) की वापसी का, और विदाई की बेला में प्रार्थना करनी है कि, मुझसे दूर जाने वाली हर लहर को किनारा नसीब हो!......
उदय_✍️
19/07/2026
सीवान वार्डो कराटे संघ के अंतर्गत आज दिनांक 19-07-2026 को यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकैडमी सिवान में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग एग्जाम और सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें ग्रेडिंग एग्जाम में बिहार वार्डो कराटे संघ के प्रदेश महासचिव -श्री मनीष तिवारी, जिला सचिव सीवान की कविता कुमारी, संरक्षक - संजय जयसवाल, रेखा जायसवाल जी, मुख्य अतिथि:- पूनम सिंह, राकेश रंजन और अमित ओझा जी मौजूद थे।
कराटे ग्रेडिंग एग्जाम में उत्तीर्ण खिलाड़ी अक्षित, आर्यवीर, सूर्यवीर, अक्षित, शानवी, तन्वी, शांभवी, पार्थ, कनिष्क, प्रकाश, यशस्वी ने एग्जाम बहुत अच्छा प्रदर्शन किए मार्शल आर्ट कराटे कोच - उदय कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा , कोच उदय का कहना है कि ऐसे ही निरंतर मेहनत और लगन से बच्चे अभ्यास करेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब हमारे खिलाड़ी स्टेट और नेशनल में हमारे अकैडमी के बच्चे अपना परचम लहराएंगे। संरक्षक श्री संजय जयसवाल जी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए सभी खिलाड़ियों को बैल्ट ग्रेडिंग प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए हर्ष व्यक्त किए, वही रेखा जयसवाल जी ने सभी उत्तीर्ण बच्चों को मिठाई खिला कर अपने प्रसन्नता जाहिर किए और उनका कहना है की इतना छोटे बच्चों के अनुशासन में और इतना मेहनत करते हुए देखकर काफी प्रसन्नता हुई, आप सभी बच्चे ऐसे ही निरंतर मेहनत करे और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने।
~फाउंडर/कोच:- उदय कुमार पाण्डेय।☀️🥋🤗
Universal Martial Art Academy Siwan Udây Pãndêy Priyesh Kumar Tiwari Grappler Kavita Sanjay Kumar
24/06/2026
With USA Taekwondo – I just got recognized as one of their top fans! 🎉