21/06/2026
#रक्सौल_बिहार : क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के बाद बेटी का जबरदस्त धमाका ।
15 वर्षीय अक्षरा गुप्ता ने जड़ा नाबाद तिहरा शतक, बिहार क्रिकेट में रचा इतिहास
#रक्सौल। सीमावर्ती शहर रक्सौल की 15 वर्षीय क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता ने बिहार महिला अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नाबाद तिहरा शतक लगाकर नया इतिहास रच दिया है। भागलपुर में 18 जून को खेले गए मुकाबले में अक्षरा ने मात्र 126 गेंदों पर 55 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 306 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 242.86 रहा। अक्षरा की इस उपलब्धि को बिहार महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। भरत प्रसाद गुप्ता, रवि मस्करा, सोनू गुप्ता और पंडित मनोरंजन तिवारी समेत कई लोगों ने खुशी जताते हुए इसे प्रतिभा और कड़ी मेहनत का शानदार परिणाम बताया।