Team Nakul chhajjunagar

Team Nakul chhajjunagar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Team Nakul chhajjunagar, Sports Team, vpo chajjunagar, Palwal.

28/03/2026

गांव छज्जनगर में बंजारा बस्ती की समस्याओं को सुनते हुए

17/03/2026

जय भीम! जय भारत! जय संविधान! ✊💙
आज बहुजन नायक, सामाजिक एवं राजनीतिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर साहेब कांशीराम जी के 92वें जन्मोत्सव एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 6वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ताऊडू रोड, सौंख अड्डा स्थित Ch Mustkeem Sareiyya ऑफिस में एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन भीम आर्मी नूंह के जिला अध्यक्ष भाई रफाकत अली (पार्षद) जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुझे मुख्य अतिथि के रूप में और मेरे साथ एडवोकेट सुरेश चौहान जी, एडवोकेट विजेंदर जी, भाई खेमचंद जी और मेरा छोटा भाई, विलियम और भाई सरजीत जी गेलपुर सभी भाइयों को शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने अपने विचार रखते हुए मान्यवर साहेब कांशीराम जी के संघर्षों पर प्रकाश डाला और माननीय नेता एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी के विचारों से सभी को अवगत कराया।
मैंने अपने मुस्लिम भाइयों से कहा कि आज के समय में देश के अंदर अगर कोई नेता पूरी मजबूती से उनकी आवाज को बुलंद करता है, तो वह चंद्रशेखर आजाद जी हैं। इस बात को वहां उपस्थित साथियों ने स्वीकार किया और विश्वास दिलाया कि बहुत जल्द वे माननीय नेता जी एवं भाई विनय रतन सिंह जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। हम सभी को मिलकर इसी तरह समाज और देश की तरक्की के लिए निरंतर कार्य करते रहना है।
आप सभी साथियों ने मुझे पगड़ी बांधकर जो मान-सम्मान दिया, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूँ। यह सम्मान मैं हमेशा याद रखूंगा और जहां भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं हमेशा आपके साथ खड़ा मिलूंगा।
आप सभी साथियों का दिल से हार्दिक धन्यवाद।

23/02/2026
10/02/2026

सभी जागरूक साथियों को जय भीम ✊
UGC के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर
माननीय सांसद, एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी के आह्वान पर भव्य आंदोलन आयोजित किया गया है।
यह आंदोलन सिर्फ एक मांग नहीं,
बल्कि शिक्षा में समानता, अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई है।
👉 आप सभी साथियों से अपील है कि
अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर पहुँचकर
माननीय सांसद साहब के हाथों को मजबूत करें
और इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाएं।
अब चुप नहीं — एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करें!
जय भीम 💙✊
नकुल छज्जुनगर
प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा भीम आर्मी संगठन
9053129363




05/02/2026

आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏🙏

भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में आयोजित "संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ महारैली" का आयोजन किया जा रहा है।

़रवरी_चलो_संतकबीरनगर



🗓 दिनांक: 08 फरवरी 2026
🕐 समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: जूनियर हाई स्कूल, खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश

🌟 मुख्य अतिथि:
माननीय एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद जी
सांसद – लोकसभा (नगीना, उ.प्र.)
संस्थापक – भीम आर्मी भारत एकता मिशन
राष्ट्रीय अध्यक्ष – आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)

04/02/2026

सभी साथियों को जय भीम

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Palwal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address

Vpo Chajjunagar
Palwal
121102