Mithila Super League - MSLT20

Mithila Super League - MSLT20

Share

MSL is an Initiative of Madhubani Sports Foundation for the growth of grassroot cricket development

12/12/2025

for New of . The New Season Coming Soon. Contact for

20/10/2025

आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं......🪔

31/05/2025

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के राज्य पैनल अंपायर सुरेंद्र नारायण सिंहजी का एक दुर्भाग्यपूर्ण वाहन दुर्घटना में निधन हो गया है। इस खबर ने पूरे बिहार क्रिकेट को स्तब्ध कर दिया है। शानदार व्यक्तित्व एवं अनूठी अंपायरिंग शैली के लिए पूरे बिहार में अपनी अलग पहचान रखते थे।

भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें 🙏😔

Photos from Mithila Super League - MSLT20's post 03/02/2025

वैभव सूर्यवंशी रहे फाइनल मुकाबले के मुख्य आकर्षण का केंद्र ,दरभंगा बनी MSL –3 की विजेता

मिथिला सुपर लीग के फाइनल मुकाबले में आज दरभंगा की टीम ने समस्तीपुर की टीम को 66 रनों से हराकर बनी विजेता।

टॉस जीतकर दरभंगा के कप्तान त्रिपुरारी केशव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान त्रिपुरारी केशव के शानदार 52 रन एवं अल्टीमेश के 92 रनों के बदौलत दरभंगा की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। समस्तीपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमोद ने 5 विकेट एवं अभिनव ने 2 विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर की टीम आलम के 20 रन, शकीबुल गनी के 20 रन एवं राजा के 23 रनों के मदद से सिर्फ 129 रनों पे सिमट गई। दरभंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए त्रिपुरारी केशव 3 विकेट एवं अल्टीमेश ने 3 विकेट लिए।
आज के मैच का मैन ऑफ़ द मैच दरभंगा टीम के अल्टीमेश को A—One मटन शॉप के प्रो रियासत अली के द्वारा नगद 2000 एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। बेस्ट कैच ऑफ द मैच का अवार्ड पूर्व उप मेयर प्रत्याशी काजोल पूर्व के द्वारा अल्टीमेश को दिया गया जबकि बेस्ट सिक्स ऑफ द मैच का अवार्ड ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार एवं Ideal Hearitag School के डायरेक्टर अंजित कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से आयुष लोहारिका को प्रदान किया गया। दरभंगा टीम के विस्फोटक बल्लेबाज आयुष लोहारिका को बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड T.P. Developers के प्रो प्रदीप झा के द्वारा नकद 7500 एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया जबकि दरभंगा टीम के ही त्रिपुरारी केशव को बेस्ट गेंदबाज का अवार्ड नकद 7500 एवं मोमेंटो देकर Chirag ur point के प्रो नवीन गुप्ता के द्वारा सम्मानित किया गया। जबकि बेस्ट फिल्डर का अवार्ड SR ADS के प्रो सन्नी सारांश के द्वारा मधुबनी टीम के कादिर को नकद 5100 एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दरभंगा टीम के अल्टीमेश को shekhar Developers के प्रो शशी शेखर यादव एवं जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से नकद 15000 एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
उपविजेता टीम समस्तीपुर को उपमेयर अमानुल्लाह खान एवं अनिल मिर्जा के द्वारा संयुक्त रूप से नकद 61000 रुपए एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया जबकि MSL–3 के विजेता टीम दरभंगा को मधुबनी के मेयर अरुण राय के द्वारा नकद 111111 रुपए एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
MSL -3 के समापन समारोह में इंडियन U–19 टीम के खिलाड़ी समस्तीपुर जिले के निवासी वैभव सूर्यवंशी, बिहार रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी शकीबुल गनी एवं कोच ब्रजेश झा को मिथिला पेंटिंग, पाग एवं दोपटा देकर MSL कमिटी के मेंबर के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मेयर अरुण राय, उप मेयर अमानुल्लाह खान, ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार, खेल पदाधिकारी नीतिश कुमार, दिलीप सिंह, अनिल मिर्जा, प्रदीप झाजी, काजोल पूर्व, अंजीत कुमार, सन्नी सारांश, MSL के अध्यक्ष प्रिय रंजन पाण्डे, उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, पिच क्यूरेटर के रूप में शिव कुमार, स्कोरर मयंक, पम्मी, कॉमेंटेटर के रुप में रियासत अली, नौशाद, अंपायर के भूमिका में नवीन गुप्ता एवं शंकर मेहता , शशी रंजन, राकेश सहित हजारों के तादाद में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Photos from Mithila Super League - MSLT20's post 02/02/2025

पुजज्वल के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के बदौलत समस्तीपुर मिथिला सुपर लीग के फाइनल मैं

मिथिला सुपर लीग सीजन 3 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज समस्तीपुर बनाम मुजफ्फरपुर के बीच आर के कॉलेज के मैदान पे खेला गया। जिसमें मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए निर्धारित 18 ओवर के मैच में सभी विकेट खो कर 122 रनों का सम्मानजनक स्कोर खरा किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की तरफ से रवि शर्मा ने 32 रन एवं अतुल प्रियंकर ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए समस्तीपुर के राबिन ने 3 विकेट, पुजज्वल ने 2 एवं अभिनव ने 2 विकेट लिए। जवाब में उतरी समस्तीपुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 1 गेंदों शेष रहते 122 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। समस्तीपुर की और से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य 33, आदर्श 25 एवं पुजज्वल ने अंत तक नाबाद रहते हुए शानदार 27 रनों की पारी खेली। मुजफ्फरपुर की तरफ से आशीष ने 5 एवं रंजीत ने 2 विकेट चटकाए।

आज के मैने ऑफ द मैच का अवॉर्ड आनंद मार्बल के मैनेजर शिशिर झा जी के द्वारा प्रज्ज्वल को दिया गया

इस प्रकार समस्तीपुर ने यह मैच 1 विकेट से जीत के मिथिला सुपर लीग सीजन 3 के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

आज के बेस्ट कैच का अवॉर्ड एवं बेस्ट सिक्स ऑफ द मैच का अवॉर्ड A-One मटन के प्रो रियासत अली के द्वारा प्रदान किया गया।

इस मैच के स्कोरर मयंक एवं कॉमेंटेटर रियासत अली एवं राकेश गुप्ता तथा निर्णायक नवीन गुप्ता एवं शंकर मेहता थे।

टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष प्रियरंजन पांडे ने बताया कि कल सुबह 11.30 बजे से समस्तीपुर एवं दरभंगा के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इस अवसर पर टूर्नामेंट कमिटी के उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, सचिव विनोद दत्ता, रियासत अली, अनिल मिर्जा, टीपी डेवलपर्स के प्रदीप झाजी, गौरव कुमार, शिव कुमार एवं अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

02/02/2025

MSL-03 के फाइनल मैच में आप सभी क्रिकेट प्रेमीयों का स्वागत है.......


Photos from Mithila Super League - MSLT20's post 30/01/2025

मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को किया 84 रनों पे ढेर और बनाई सेमीफाइनल में जगह

मिथिला सुपर लीग के ग्रुप बी का पहले मुकाबला मुजफ्फरपुर बनाम मधुबनी के बीच आर के कॉलेज के मैदान पे खेला गया।आज टॉस का सिक्का आर के कॉलेज के पी टी आई महेंद्र नाथ महानजी के द्वारा उछाला गया।आज सुबह टॉस जीत के मुजफ्फरपुर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम 168 रनों पे ऑल आउट हो गई। जिसमें रवि ने सर्वाधिक 51 और अमन ने 42 रनों का पारी खेला , गेंदबाजी कर रही मधुबनी के ओर से अमित कुमार 3 विकेट लिया ।
जवाब में उतरी मधुबनी मात्र 84 रनों पे देर हो गई जिसमें इकबाल और राहुल ने 19 रनों का योगदान दिया , वहीं गेंदबाजी कर रही मुजफ्फरपुर के ओर से सुदर्शन ने 3 विकेट लिया और ये मुकाबला 84 रनों से जीत के सेमी फाइनल मैं जगह बना ली।
आज के मैच मे मैन ऑफ द मैच मधुबनी के समाजसेवी अनिल मिर्जा के द्वारा सुदर्शन को दिया गया। इस मैच के निर्णायक नवीन गुप्ता एवं शंकर मेहता थे।

टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष प्रियरंजन पांडे ने बताया कि कल का मुकाबला नागपुर बनाम समस्तीपुर सुबह के 11:30 से आर के कॉलेज के मैदान पे खेला जाएगा।
मैच के दौरान सर्वेश मिश्रा ,रियासत अली, पम्मी, शशी, शिवकुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

29/01/2025

We are coming live from Tommorow. MSL Season 3 is set to start from 30th Jan 25.

Photos from Mithila Super League - MSLT20's post 18/01/2025

*आयुष के शतक के बदौलत दरभंगा मिथिला सुपर लीग के फाइनल मैं*

मिथिला सुपर लीग सीजन 3 के पहला सेमीफाइनल दरभंगा बनाम सोनपुर वाटसन उच्च विद्यालय पे खेला गया। जिसमें सोनपुर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेते हुए बल्लेबाजी हेतु दरभंगा को आमंत्रित करती है। टॉस का सिक्का आइडल हेरिटेज स्कूल के डायरेक्टर अंजीत कुमार जी ने उछाला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा ने निर्धारित 20 ओवर में 218,6 विकेट के नुकसान पर बनाए जिसमें सर्वाधिक रन आयुष लोहारका ने 63 बॉल में 113 रन जिसमें 11 चौके और 10 छक्के थे, उसके बाद रितेश सिंह 47 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए सोनपुर की ओर से आदित्य आनंद ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी सोनपुर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 191रन 6 विकेट के नुकसान पे बना पाई। सोनपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंकित कुमार ने सर्वाधिक 65 बोलो पर 131 रन जिसमे 12 चौक व 11 छक्के शामिल थे, दरभंगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित व त्रिपुरारी ने दो-दो विकेट चटके। इस प्रकार दरभंगा ने यह मैच 27 रनों से जीत के मिथिला सुपर लीग सीजन 3 के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

आज के मन ऑफ द मैच का अवॉर्ड होटल जायका प्रो प्रदीप जी के द्वारा अंकित कुमार को दिया गया। बेस्ट कैच का अवॉर्ड टीपी डेवलपर के प्रदीप झा के द्वारा अल्टीमेश को दिया गया और वही बेस्ट सिक्सर का अवॉर्ड आयुष लोहारका को टी पी डेवलेपर्स के द्वारा प्रदान किया गया।

इस मैच के स्कोर रवि प्रकाश एवं कॉमेंटेटर राकेश गुप्ता तथा निर्णायक नवीन गुप्ता एवं शंकर मेहता थे।

टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष प्रियरंजन पांडे ने बताया कि कल से ग्रुप बी का पहले लीग मैच मधुबनी बनाम समस्तीपुर सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा।

इस अवसर पर विनोद दत्ता,प्रदीप यादव, श्रवण झा, सर्वेश मिश्रा,रियासत अली,गौरव कुमार एवं अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

18/01/2025

Congratulations 🎉 🎉
Ankit for scoring thundering century against Darbhanga in semifinal in MSL Season 3

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Madhubani?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address

Madhubani Sports, Opposite Madhubani Railway Station, Town Club Road
Madhubani
847211