15/06/2026
49 क्यों 50 की सीरिज़ मारूंगा...और बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में निशानेबाजों ने जसपाल राणा जी को दी श्रद्धांजलि, उनके साथी रहे गंगाधर शर्मा जी ने सुनाए यादगार किस्से | 41st delhi state shooting championship commenced with heartfelt tribute to Jaspal Rana ji 🙏🙏
49 क्यों 50 मारूंगा...और बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, निशानेबाजों ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, सुना
DSRA के संयुक्त सचिव इश्विंदर जीत सिंह ने कहा कि कई सालों से दिल्ली का ये सबसे बड़ा शूटिंग मुकाबला जसपाल राणा जी की सरप.....
14/06/2026
Every heart is heavy at the range today, but your spirit stands with us, Legend Jaspal Rana Sir._ 🙏🎯
Before the 41st Delhi State Shooting Championship 2026 began, shooters & officials observed a moment of silence to pay tribute to our beloved Chairman.
Padma Shri. Arjuna Awardee. Dronacharya Awardee. 15-time CWG medalist. The coach who shaped champions like Manu Bhaker & Saurabh Chaudhary.
Your guidance built Delhi’s pride in shooting.
The targets are set, the guns are ready - but the range feels empty without you, Sir.
_Rest in peace._ 🙏
13/06/2026
Tribute to the legend Jaspal Rana Ji🙏
Indian Shooting Legend Jaspal Rana Passes Away : नहीं रहे भारतीय शूटिंग के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा
Today is a deeply sorrowful day for the Indian sports fraternity. J...
13/06/2026
Final salute to the spirited, brilliant, and great Jaspal Rana ji. 🙏🙏
12/06/2026
DSRA Chairman Shri Jaspal Rana Ji was one of India’s greatest shooting icons - both as a champion athlete and a world-class coach. As a Shooter: India’s most successful Commonwealth Games athlete with 15 medals (9 Gold) across four editions (1994–2006). Multiple Asian Games gold medallist and Olympian (Atlanta 1996).
As a Coach: He played a pivotal role in shaping Indian pistol shooting. Mentor to Olympic stars including Manu Bhaker (whom he guided to historic twin bronze medals at Paris 2024), Saurabh Chaudhary, Anish Bhanwala, and many others.
Accolades: Arjuna Award (1994), Padma Shri (1997), and Dronacharya Award (2020).
His contribution to Delhi shooting and Indian sports will continue to inspire generations of shooters. DSRA extends its deepest condolences to his family, friends, disciples, and the entire shooting fraternity. Rest in Peace, Legend. Om Shanti. Jaspal Rana Ji will always remain in our hearts and in the history of Indian shooting. - Delhi State Rifle Association
09/06/2026
41st Delhi State Shooting Championship- Tentative Schedule
08/06/2026
Ready, Aim, Delhi!
41st Delhi State Shooting Championship
📅 13-19 June 2026
📍 Dr Karni Singh Shooting Ranges, Tughlakabad
Rifle, Pistol & Shotgun Shooters get ready for it?
29/05/2026
शाही निशानेबाज की विदाई...भारतीय खेल जगत के 'संकटमोचक' पटियाला के राजा रणधीर सिंह का निधन
भारतीय खेल जगत ने एक युग का अंत देख लिया। एशियाई खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले दिग्गज निशानेबाज, अर्जुन पुरस्कार विजेता और पूर्व ओलंपियन राजा रणधीर सिंह का बुधवार को नई दिल्ली में उम्र संबंधित बीमारियों के कारण निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।
पटियाला शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजा रणधीर सिंह भारत के खेल प्रशासन के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक थे। उन्होंने खिलाड़ी के रूप में मैदान संभाला, प्रशासक के रूप में खेल नीतियों को आकार दिया और संकट मोचक की भूमिका में देश का प्रतिनिधित्व किया।
खिलाड़ी से प्रशासक तक का सफर
राजा रणधीर सिंह का जन्म 18 अक्टूबर 1946 को पटियाला में हुआ। वे पटियाला महाराजा भूपिंदर सिंह के पोते और राजा भलेन्द्र सिंह के पुत्र थे। पटियाला रियासत का खेलों से सदियों पुराना नाता रहा है, जिसे उन्होंने आगे बढ़ाया।
1978 बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत को एशियाई खेलों में पहला गोल्ड दिलाया। उन्होंने 1968, 1972, 1976, 1980 और 1984 लगातार पांच ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1979 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खेल करियर के बाद वे भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के महासचिव रहे, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के महासचिव रहे और 2024 से OCA के अध्यक्ष भी थे। वे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सदस्य भी रहे और भारतीय खेलों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में उनकी प्रशासनिक कुशलता ने बड़ी भूमिका निभाई।
प्रभावशाली शख्सियत और यादगार किस्से
वरिष्ठ निशानेबाज और NRAI के लाइफटाइम अध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने भावुक होते हुए कहा: “1989 की बात है। मैं एसपीजी में राजीव गांधी जी की सुरक्षा में तैनात था। शूटिंग में आगे बढ़ना चाहता था। रणधीर सिंह जी IOA के महासचिव थे और राजीव गांधी के अच्छे मित्र थे। मैंने उनसे कहा कि SAI में कोच बनना चाहता हूँ। उन्होंने तुरंत उस समय की खेल मंत्री मार्गरेट अल्वा को चिट्ठी लिख दी, जो मेरे पास आज भी है। कुछ समय बाद मैं SAI का शूटिंग कोच बन गया। शूटिंग कोच बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा, इसके बाद हमारी ज़िंदगी बिल्कुल बदल गई। उन्होंने जसपाल राणा को भी भरपूर सपोर्ट किया और राहुल गांधी भी जब उस दौर में शूटिंग किया करते थे तो उनका भी मार्गदर्शन किया।”
नारायण सिंह राणा आगे कहते हैं: “रणधीर सिंह NRAI के अध्यक्ष बनना चाहते थे, चुनाव भी लड़े, लेकिन कुछ लोगों ने साथ नहीं दिया। अगर वो अध्यक्ष बन जाते तो आज भारतीय निशानेबाजी की तस्वीर कुछ और ही होती।”
दिल्ली स्टेट राइफल एसोसिएशन के चेयरमैन और भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा ने कहा: “राजा रणधीर सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूँ। उनका जाना भारतीय खेल इतिहास में एक दौर का अंत है। वो हर किसी के लिए मददगार थे। उनका योगदान बहुत बड़ा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।”
संकट मोचक राजा रणधीर
वरिष्ठ खेल पत्रकार शैलेश चतुर्वेदी ने 2012 लंदन ओलंपिक्स का एक यादगार किस्सा साझा किया: “2012 लंदन ओलंपिक्स में भारत का पहला पदक शूटिंग में आया। पूरा कैंपस खुशी से झूम रहा था। लेकिन नॉन-राइट होल्डर मीडिया को अंदर इंटरव्यू की इजाजत नहीं थी। खेल मंत्री बाहर आए और बाइट देने को तैयार हुए। नियमों का हवाला दिया गया, लेकिन उन्होंने कहा ‘हम देख लेंगे, आप लोग बात कीजिए।’ बाद में हमारे एक्रेडिटेशन रद्द करने का नोटिस आ गया। भगदड़ मच गई। आखिरकार एक ही नाम बचा था - राजा रणधीर सिंह। उनसे बात हुई और कुछ घंटों में पूरा मामला सुलझ गया। भारतीय मीडिया के लिए उस समय ओलंपिक्स और एशियाड में सबसे प्रभावशाली शख्सियत राजा रणधीर सिंह ही थे।”
उनका शाही रहन-सहन भी चर्चा में रहता था। हर साल अपने फार्म हाउस पर पत्रकारों के लिए भव्य पार्टी आयोजित करते थे। एक बार रात 11 बजे किसी ने जाने की इजाजत मांगी तो उन्होंने कहा “बिना खाना खाए जा नहीं सकते। हमारी दावत में रात 12 बजे से पहले खाना खुल जाए, यह हमारे घराने का अपमान होगा। हमारी शाम तो 12 बजे शुरू होती है।”
राजा रणधीर सिंह हमेशा खिलाड़ियों, कोचों और मीडिया के लिए संकट के समय उपलब्ध रहते थे। वे खेल को पंचायत स्तर तक ले जाने के पक्षधर थे। उनका सरल स्वभाव और खेल के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
भारतीय खेल जगत आज एक राजा को खोकर शोक में है।
Written by Farid Ali
Jaspal Rana Randhir Singh
27/05/2026
With heavy hearts, Delhi State Rifle Association mourns the passing of Raja Randhir Singh - a true icon of Indian sports and one of the most respected figures in the Olympic movement.
Born on 18 October 1946 in the royal family of Patiala, Raja Randhir Singh was a distinguished five-time Olympian (1968 to 1984) in trap shooting, the first Indian shooter to win a gold medal at the Asian Games (Trap Gold, Bangkok 1978), and winner of multiple Asian Games medals including individual bronze and team silver at the 1982 New Delhi Asian Games. An Arjuna Awardee (1979) and Maharaja Ranjit Singh Award recipient, he was a trailblazer who brought immense glory to Indian shooting.
Beyond his remarkable athletic career, he served as a visionary sports administrator - Honorary Secretary General of the Indian Olympic Association (1987–2014), Secretary General of the Olympic Council of Asia (1991–2015), and the first Indian elected as President of the Olympic Council of Asia in 2024. He was also a member of the International Olympic Committee and played a pivotal role in strengthening India’s position in international sports.
His lifelong dedication to the development of shooting sports in India and his outstanding contributions to the global Olympic movement remain unmatched.
We extend our deepest condolences to his wife Vinita, daughters (including noted shooter Rajeshwari Kumari), and the entire family in this time of profound grief.
May his noble soul rest in eternal peace. 🌿🕊️