Change The Life With Yoga - "Ashok Kumar"

Change The Life With Yoga - "Ashok Kumar"

Share

�Baat Unhi ki hoti hai,���� Jinme koi baat hoti hai.�

18/06/2025

International Yoga Day Coming Soon

20/02/2025

क्या हम पूर्ण सुखी है...?
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
पुराने समय में एक राजा था। राजा के पास सभी सुख-सुविधाएं और असंख्य सेवक-सेविकाएं हर समय उनकी सेवा उपलब्ध रहते थे।

उन्हें किसी चीज की कमी नहीं थी। फिर भी राजा उसके जीवन के सुखी नहीं था।

क्योंकि वह अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान रहता था।वे सदा बीमारियों से घिरे रहते थे।

राजा का उपचार सभी बड़े-बड़े वैद्यों द्वारा किया गया परंतु राजा को स्वस्थ नहीं हो सके।

समय के साथ राजा की बीमारी बढ़ती जा रही थी। अच्छे राजा की बढ़ती बीमारी से राज दरबार चिंतित हो गया।

राजा की बीमारी दूर करने के लिए दरबारियों द्वारा नगर में ऐलान करवा दिया गया कि जो भी राजा स्वास्थ्य ठीक करेगा उसे असंख्य स्वर्ण मुहरे दी जाएगी।

यह सुनकर एक वृद्ध राजा का इलाज करने राजा के महल में गया।

वृद्ध ने राजा के पास आकर कहा, ‘महाराज, आप आज्ञा दे तो आपकी बीमारी का इलाज मैं कर सकता हूं।’

राजा की आज्ञा पाकर वह बोला, ‘आप किसी पूर्ण सुखी मनुष्य के वस्त्र पहनिए, आप अवश्य स्वस्थ और सुखी हो जाएंगे।’

वृद्ध की बात सुनकर राजा के सभी मंत्री और सेवक जोर-जोर से हंसने लगे।

इस पर वृद्ध ने कहा ‘महाराज आपने सारे उपचार करके देख लिए है, यह भी करके देखिए आप अवश्य स्वस्थ हो जाएंगे।’

राजा ने उसकी बात से सहमत होकर के सेवकों को सुखी मनुष्य की खोज में राज्य की चारों दिशाओं में भेज दिया।

परंतु उन्हें कोई पूर्ण सुखी मनुष्य नहीं मिला।

प्रजा में सभी को किसी न किसी बात का दुख था।

अब राजा स्वयं सुखी मनुष्य की खोज में निकल पड़े। अत्यंत गर्मी के दिन होने से राजा का बुरा हाल हो गया और वह एक पेड़ की छाया में विश्राम हेतु रुका।

तभी राजा को एक मजदूर इतनी गर्मी में मजदूरी करता दिखाई दिया।

राजा ने उससे पूछा, ‘क्या, आप पूर्ण सुखी हो ?’

मजदूर खुशी-खुशी और सहज भाव से बोला भगवान की कृपा से मैं पूर्ण सुखी हूं।

यह सुनते ही राजा भी अतिप्रसन्न हुआ। उसने मजदूर को ऊपर से नीचे तक देखा तो मजदूर ने सिर्फ धोती पहनी थी और वह गाढ़ी मेहनत से पूरा पसीने से तर है।

राजा यह देखकर समझ गया कि श्रम करने से ही एक आम मजदूर भी सुखी है और राजा कोई श्रम नहीं करने की वजह से बीमारी से घिरे रहते हैं।

राजा ने लौटकर उस वृद्ध का उपकार मान उसे असंख्य स्वर्ण मुद्राएं दी।

अब राजा स्वयं आराम और आलस्य छोड़कर श्रम करने लगे।

परिश्रम से कुछ ही दिनों में राजा पूर्ण स्वस्थ और सुखी हो गए।

कथा का सार यही है कि आज हम भौतिक सुख-सुविधाओं के इतने आदि हो गए हैं कि हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति क्षीण हो जा रही है।

इससे हम जल्द ही बीमारी की गिरफ्त में आ जाते हैं। अत: स्वस्थ और सुखी जीवन का रहस्य यही है कि थोड़ा बहुत शारीरिक परिश्रम जैसे योगा, ध्यान, भ्रमण आदि अवश्य करें।

20/02/2025

Jai Shree Shyam 🙏🌹🙏

20/02/2025

बाँट कर खाने वाला कभी भूखा नहीं मरता......

एक बूढ़ी औरत रोज़ एक डलिया में संतरे लेकर बाज़ार में बेचने आती थी। एक युवा अक्सर उससे संतरे खरीदता था। हर बार, संतरे खरीदने के बाद वह खरीदे हुये संतरे में से एक संतरा उठाकर उसकी फाँक चखता और कहता,
"माँ जी, ये कम मीठा लग रहा है। ज़रा आप भी चखकर देखो!"

बूढ़ी माँ संतरे को चखती और कहती,
"ना बाबू, मीठा तो है।"

युवक बिना कुछ कहे उस संतरे को वहीं छोड़ बाकी संतरे लेकर गर्दन झटकते हुए आगे बढ़ जाता।

युवक अक्सर अपनी पत्नी के साथ होता था। एक दिन पत्नी ने हैरानी से पूछा,
"ये संतरे हमेशा मीठे होते हैं, फिर भी तुम ये नौटंकी क्यों करते हो?"

युवक ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया,
"वो बूढ़ी माँ बहुत मीठे संतरे बेचती है, लेकिन खुद कभी नहीं खाती। इस बहाने मैं उसे एक संतरा खिला देता हूँ।"

कुछ दिन बाद, बूढ़ी माँ के पड़ोस में सब्जी बेचने वाली औरत ने उससे सवाल किया,
"अरे! ये लड़का हर बार इतने नखरे करता है, फिर भी तुझसे संतरे खरीदता रहता है। लेकिन मैं देखती हूँ कि उसकी चख-चख के बाद तू हमेशा उसे संतरे थोड़ा ज्यादा तौल देती है। ऐसा क्यों?"

बूढ़ी माँ मुस्कुराई और बोली, "अरे बहन उसकी चख-चख संतरे के लिए नहीं होती। वो तो मुझे संतरा खिलाने का बहाना ढूँढता है। वो सोचता है कि मैं उसकी चालाकी समझती नहीं, पर सच कहूँ तो मैं सब जानती हूँ। उसकी इस प्यारी आदत ने मेरे दिल को छू लिया है, इसलिए मैं भी उसे उसकी कीमत से ज़्यादा संतरे तौल देती हूँ। आखिर, प्यार से बढ़कर कुछ नहीं होता।"

सीख :- दोस्तों,एक बात तो पक्की है कि छीनकर खाने वालों का कभी पेट नहीं भरता,लेकिन बाँटकर खाने वाला कभी भूखा नहीं मरता।बस अपने अंदर प्रेम और दया का भाव रखें,क्योंकि यही संसार की सबसे बड़ी सेवा है..!!
🙏🏽🙏🏻🙏जय श्री कृष्णा🙏🏼🙏🏾🙏🏿

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address

Delhi
110077