13/11/2021
आज एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में आनन्द फौजी ट्रेनिंग एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 गोल्ड 3 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज़ सहित कुल 14 मैडल अपने नाम किया , शाबास बच्चों आप की मेहनत रंग ला रही इतने कम समय मे इतनी बड़ी उपलब्धि,हम सब के लिये गर्व की बात है।
02/11/2021
आज बेटियों ने फिर लहराया परचम 100 मीटर 200 मीटर 800 मीटर और 3000 मीटर सारे रिकॉर्ड अपने नाम किया।
और भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री अश्विनी दुबे जी ने सभी को पुरस्कार और आशीर्वाद प्रदान किया।।
01/10/2021
आज नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय जमुनीपुर प्रयागराज में क्रासकंट्री प्रतियोगिता में आनन्द फौजी एकेडमी की बेटियों ने लहराया परचम। कुल 6 पुरस्कार में 4 अपने नाम किया। शाबाश बेटियों तुम पर गर्व है।
कविता निषाद 2-दूसरा स्थान
शिवानी निषाद 4- चौथा स्थान
मांशी निषाद 5- पांचवा स्थान
अंजली निषाद 6- छ्ठवा स्थान प्राप्त किया
24/08/2021
आनंद फौजी अकेडमी के बच्चो और भारतीय सेना के जवानों के द्वारा वृक्षा रोपण किया गया और फौजी भाइयो को राखी बँधी गयी l
जय हिंद l
07/08/2021
फेंका जहाँ तक भाला जाता, द्वंद कहाँ तक पाला जाता, आना ही था अब तो सोना, दूर कहाँ तक भागा जाता :)
नीरज चोपड़ा ने धीरज रख कर बैठे भारतवासियों को GOLD 🥇जीता ही दिया ❤️❤️🇮🇳🇮🇳
10/07/2021
आज आनन्द फौजी ट्रेनिंग एकेडमी में वरिष्ठ समाज सेवी और चिकित्सक डॉक्टर बी के कश्यप जी के द्वारा उभरते खिलाड़ियों को आशीर्वाद स्वरूप टीशर्ट जूता और स्पोर्ट्स लोवर दिया गया । ये सब पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
10/07/2021
आज आनन्द फौजी ट्रेनिंग एकेडमी में वरिष्ठ समाज सेवी और चिकित्सक डॉक्टर बी के कश्यप जी के द्वारा उभरते खिलाड़ियों को आशीर्वाद स्वरूप टीशर्ट जूता और स्पोर्ट्स लोवर दिया गया । ये सब पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
05/06/2021
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आनन्द फौजी ट्रेनिंग अकेडमी द्वारा क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का का आयोजन किया गया , जिसमे लड़के और लड़कियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।