Ayodhya Karate Academy

Ayodhya Karate Academy

Share

Hari om Sharma
2nd Dan Black Belt
जिला सचिव , स्पोर्ट्स कराटे संघ, अयोध्या

Karate association of up KAUP
kAUP affiliate with UP OLYMPIC association
Recognised by : up government

Photos from Ayodhya Karate Academy's post 24/08/2026

🥋🏆 WMSKF ALL INDIA KARATE CHAMPIONSHIP 2026 में अयोध्या का शानदार प्रदर्शन 🏆🥋

22 से 24 अगस्त 2026 तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित WMSKF All India Karate Championship 2026 में अयोध्या कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक अपने नाम किए। 💪🔥

🥇 2 स्वर्ण पदक
🥈 5 रजत पदक
🥉 6 कांस्य पदक

🏆 स्वर्ण पदक विजेता
🥇 अनिका आनंद — 10 वर्ष | -50 किग्रा
🥇 सात्विक यादववंशी — 6 वर्ष | 30 किग्रा

🥈 रजत पदक विजेता
• अभिजीत सिंह — 11 वर्ष | -35 किग्रा
• रेयांश विश्वकर्मा — 8 वर्ष | 45 किग्रा
• अग्रिमा पटेल — 8 वर्ष | 35 किग्रा
• सात्विल निषाद — 13 वर्ष | 40 किग्रा
• सात्वत यादववंशी — 8 वर्ष | 50 किग्रा

🥉 कांस्य पदक विजेता
• दुर्गेश निषाद — 18 वर्ष | -60 किग्रा
• प्रिया रावत — 15 वर्ष | -55 किग्रा
• यश यादव — 16 वर्ष | 60 किग्रा
• प्रियांशु — 15 वर्ष | 55 किग्रा
• शिवांश गांधी — 11 वर्ष | 45 किग्रा
• दीपिका शिल्पकार — 16 वर्ष | 45 किग्रा

✨ अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में कराटे की प्रतिभाओं को बेहतर मंच और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

✨ सचिव हरिओम शर्मा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन पूरे अयोध्या जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता में कोच चंदन कुमार, अभिभावकों और पूरी टीम के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

👏 कोच चंदन कुमार एवं सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

🥋 अयोध्या का गौरव — हमारे खिलाड़ी, हमारी पहचान! 🇮🇳🏆

Photos from Ayodhya Karate Academy's post 20/08/2026

🥋🏆 प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का शानदार प्रदर्शन 🏆🥋

प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल का नाम रोशन किया। 🇮🇳

🥇 अंडर-19 बालक 61 किग्रा वर्ग में दुर्गेश निषाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता और नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

🥉 वहीं अंडर-19 बालक 58 किग्रा वर्ग में आदित्य पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया।

दोनों होनहार खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 🇮🇳🥋🏆
Hari Om Pandit
Ayodhya Karate Academy
Sports Karate Association Of Ayodhya
Following Love
Khelo India

Photos from Ayodhya Karate Academy's post 26/07/2026

*🥋🔥 AYODHYA KARATE – OFFICIAL T-SHIRT LAUNCH 🔥🥋*

The Sports Karate Association of Ayodhya proudly presents the launch of the official “AYODHYA KARATE” T-Shirt — a symbol of discipline, strength, unity, and warrior spirit.

This initiative is not just about clothing; it represents the growing spirit of Karate in Ayodhya and the dedication of every athlete, coach, and supporter connected to the martial arts community.

The design reflects the power of Karate along with the cultural pride of Ayodhya, creating a strong and distinctive identity for every Karate practitioner.

🥋 Why This Initiative Matters:
• Promotes Karate and martial arts awareness in the region
• Creates unity and team spirit among players
• Builds a professional identity for Ayodhya Karate athletes
• Inspires young players to

*💥 Wear the Spirit of Discipline. Represent the Pride of Ayodhya. 💥*

📢 Coming Soon for All Players
Hari Om Pandit
Sports Karate Association Of Ayodhya
Ayodhya Karate Academy

*
*
*
*
*

18/07/2026

आप सभी का दिल से धन्यवाद! ❤️🙏

मेरे जन्मदिन पर आपने अपने प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मेरे दिन को बेहद खास बना दिया। आपके संदेश, कॉल और सोशल मीडिया पर मिली शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ।

आप सभी का स्नेह और साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी हमेशा स्वस्थ, खुश और सफल रहें।

एक बार फिर आप सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद! 💐❤️
Hari Om Pandit
Ayodhya Karate Academy
Sports Karate Association Of Ayodhya
Following Love

Photos from Ayodhya Karate Academy's post 17/07/2026

Newspaper
Hari Om Pandit
Ayodhya Karate Academy
Sports Karate Association Of Ayodhya
Khelo India
Following Love

Photos from Ayodhya Karate Academy's post 16/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति / न्यूज़अयोध्या। जिला विद्यालय क्रीड़ा समिति, अयोध्या के तत्वावधान में जनपदीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग U-14, U-17 एवं U-19) सत्र 2026-27 का शानदार आयोजन आर.डी. इण्टर कॉलेज सुचित्तागंज में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज प्रातः 10:00 बजे हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र सिंह (मंडलीय सचिव, विद्यालय क्रीड़ा समिति) एवं विशिष्ट अतिथि श्री अभिषेक सिंह (जिला सचिव, विद्यालय क्रीड़ा समिति) ने माता सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर आर.डी. इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री रमेशचंद्र जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से बच्चों को संबोधित व प्रोत्साहित किया।प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं जिला अध्यक्ष स्पोर्ट्स कराटे संघ अयोध्या राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष आर.डी. इण्टर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक प्राप्त कर अयोध्या मंडल को गौरान्वित किया था। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन को ग्रामीण क्षेत्रों को देने के लिए विद्यालय क्रीड़ा समिति को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ अयोध्या का विशेष तकनीकी सहयोग रहा। मैच को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने में मुख्य निर्णायक (रेफरी/जज) के रूप में हरिओम शर्मा, प्रखर उपाध्याय और चंदन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद विभिन्न आयु और भार वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया जिसमें मुख्य रूप से मेजबान आर. डी. इण्टर कॉलेज, खिलाड़ियों का दबदबा रहा व कनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इण्टर कॉलेज, और एम.पी.एल.एल. आदर्श इण्टर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर खेल अधिकारियों, प्रशिक्षकों, विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ियों सहित विद्यालय के खेल शिक्षक श्रीप्रकाश सहित सभी सम्मानित शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। खेल विभाग और आयोजन समिति ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी मंडल व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Hari Om Pandit
Sports Karate Association Of Ayodhya
Ayodhya Karate Academy
Khelo India
Following Love

08/07/2026

जनपद अयोध्या के सभी कराटे खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं।
UP Board कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के पात्र छात्र-छात्राएँ प्रतियोगिता में भाग लेकर SGFI (School Games Federation of India) खेलों के लिए अपना चयन सुनिश्चित करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
Hari Om Pandit
Ayodhya Karate Academy
Sports Karate Association Of Ayodhya
Khelo India

Photos from Ayodhya Karate Academy's post 06/07/2026

बेल्ट परीक्षा पास कर 100 खिलाड़ी हुए सम्मानित

अयोध्या। कौशलपुरी कॉलोनी स्थित श्री बलदेव एकेडमी में रविवार को अयोध्या कराटे एकेडमी द्वारा बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें 100 खिलाड़ियों को बेल्ट व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह 'अनूप' शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कोच हरिओम शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई।
मुख्य अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन देख गर्व होता है, मेहनत करे आगे बढ़े और अयोध्या का नाम रोशन करे । वहीं स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ अयोध्या के अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बच्चों की सराहना की और कहा अयोध्या कराटे एकेडमी लगातार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने का प्रयास कर रही हैं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर है।
समारोह के अंत में सभी प्रतिभागी छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए जिनमें व्हाइट से येलो बेल्ट – प्रियांशु, अद्वित सिंह, प्रणव सिंह, रुद्रांश, अनिका अजय, शुभ अग्रवाल, दीपिका शिल्पकार, एकांश राज मिश्रा, तनिष्का सिंह, आरुष कुमार, आव्या यादव, अदीप्त सिंह वेशन, शिवांश सिंह, ऋषिमा पांडेय, मुस्कान, दर्शिका, नव्या साहू, शुभ श्रीवास्तव, मनुष श्रीवास्तव, आस्था मौर्य, आर्यन कौशल, आनंद मिश्रा, अंजलि वर्मा, उपेंद्र।
येलो से ऑरेंज बेल्ट – साक्षी सोनी, विराज सिंह, कायरा सिंह, वनीशा, अग्रिमा पटेल, सात्वत यदुवंशी, शिवाय सिंह, कुशाग्र कश्यप, रियान कश्यप, आविश तिवारी, सात्विक यादवंशी, गौरांग पांडेय।
ऑरेंज से ब्लू बेल्ट – प्रिया रावत, अनीश रावत, अनिका चौधरी, प्रभव सिंह, अभिजीत सिंह, शिवांश गांधी, आयुष सिंह, अनिका आनंद, अनन्य पांडेय, आयुष्मान सिंह, साक्षी चौधरी, रागिनी यादव, ललित विश्वकर्मा, महिमा।
ब्लू से ग्रीन बेल्ट – अलंकृता पांडेय, युवराज उपाध्याय, आराध्या सिंह, श्रेयांशी, रेयांश विश्वकर्मा, आरोही सिंह, अवनीत कौर, शिवांश मौर्य, रुद्रांश प्रताप सिंह, सौम्या प्रजापति, अर्जिता पटेल, अंजलि यादव।
ग्रीन से पर्पल बेल्ट – दिव्यांका श्रीवास्तव, अविका सिंह, सिद्धार्थ शर्मा, शैलजा निषाद, आराध्य सिंह, यश यादव।
पर्पल II से ब्राउन III, ब्राउन II, ब्राउन I – रुद्र यादव, दुर्गेश निषाद, आदित्य रावत, दिव्यांश पांडेय और पूजा शामिल हैं।
इस अवसर पर आर.ए. मार्शल आर्ट एकेडमी के कोच रमेश विश्वकर्मा, चैलेंजर स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच प्रखर उपाध्याय, बड़ी संख्या में अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
Hari Om Pandit
Ayodhya Karate Academy
Sports Karate Association Of Ayodhya
Following Love

04/07/2026






Hari Om Pandit
Ayodhya Karate Academy
Sports Karate Association Of Ayodhya

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Ayodhya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Baldev Academy Kaushalpuri Colony
Ayodhya
AYODHYAKARATEACADEMYKAUSHALPURICOLONYPHASE1