16/02/2026
🏆🎉 SCPM में यंग–सीनियर फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन, आयुर्वेद टीम बनी चैम्पियन 🎉🏆
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में SCPM Group of Hospital & Education, गोंडा के विशाल एवं भव्य खेल प्रांगण में आयोजित यंग–सीनियर फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांच, उत्साह एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संस्थान के यशस्वी चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पांडेय जी ने खेल को अनुशासन, नेतृत्व एवं सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अध्यक्ष श्रीमती अलका पांडेय जी ने ऐसे आयोजनों को संस्थान परिवार में आत्मीयता एवं सौहार्द बढ़ाने वाला बताया।
प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पांडेय जी ने शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को समान महत्व देने पर बल दिया।
निदेशक श्री अजीताभ दुबे जी ने पूरे आयोजन को संस्थान की एकता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में प्रांत एवं विभिन्न जिलों से पधारे माननीय पदाधिकारी —
गंगा सिंह जी (प्रांत संपर्क प्रमुख), अमित जी (विभाग कार्यवाह), प्रवीण जी (विभाग प्रचारक), सौम्य अग्रवाल जी (विभाग संचालक), सतीश जी (जिला प्रचारक गोंडा), मा० श्री मान सिंह जी (जिला संचालक), अश्वनी जी (जिला कार्यवाह), जितेन्द्र जी (जिला प्रचारक बलरामपुर), मा० अभिमन्यु जी (जिला संचालक बलरामपुर), शैलेन्द्र जी (जिला कार्यवाह बलरामपुर), रवि जी (जिला प्रचारक नंदनी नगर), रविन्द्र जी (जिला कार्यवाह नंदनी नगर), विपीन जी (सह जिला कार्यवाह नंदनी नगर)
तथा श्री ज्योति पांडेय जी (कटरा प्रभारी, कैसरगंज सांसद) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
🏏 आज खेले गए मुकाबले
🥇 प्रथम क्वार्टर फाइनल : SCPM आयुर्वेद छात्र टीम 🆚 एलाइड एंड हेल्थ केयर छात्र टीम — आयुर्वेद टीम विजयी रही।
🥇 द्वितीय क्वार्टर फाइनल : आरएसएस टीम 🆚 SCPM ग्रुप स्टाफ टीम — आरएसएस टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
🏆 फाइनल मुकाबला : SCPM ग्रुप स्टाफ टीम 🆚 SCPM आयुर्वेद छात्र टीम — रोमांचक मुकाबले में आयुर्वेद छात्र टीम विजयी होकर टूर्नामेंट की चैम्पियन बनी।
🌟 व्यक्तिगत पुरस्कार
🏅 मैन ऑफ द टूर्नामेंट : शोएब खान (स्टाफ – नर्सिंग विभाग)
🏅 मैन ऑफ द मैच / प्लेयर ऑफ द फाइनल : मोहम्मद काशिफ खान (बीएएमएस छात्र, आयुर्वेद विभाग)
पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण, टीम भावना एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का परिचय दिया, जिससे पूरा खेल प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट एवं उत्साह से गूंज उठा।
अंत में प्रशासक श्री धीरज कुमार दुबे ने सभी आगंतुक अतिथियों, पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, आयोजकों, निर्णायकों, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे भव्य आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
📸 फोटो कैप्शन : विजेता टीम एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथिगण
SCPM ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड एजुकेशन, गोंडा
16/02/2026
16/02/2026
15/02/2026
15/02/2026